Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025: हॉटल बुक करते समय ध्यान रखें ये बातें, वर्ना हो जाएंगे कंगाल

5 mins read
1.4K views
January 1, 2025

महाकुंभ को लेकर तैयारियां जोड़ों पर है, ऐसे में मासूमों को ठगने का भी सिलसिला जोड़ों पर चल रहा है। ऐसे में अगर आप भी होटल बुकिंग करते हैं तो कुछ बातों को ध्यान रखें।

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरो पर है, लेकिन इसके साथ ही धोखेबाज लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। हाल ही में कॉटेज बुकिंग के नाम पर ठग मासूमों को अपनी जाल में फंसाकर उनके साथ फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। इसमें फर्जी संचालकों द्वारा फर्जी पत्र और दस्तावेज भेजकर लोगों से एडवांस पेमेंट ली जा रही है।

कैसे हो रही ठगी

कुछ जालसाज ग्रुप श्रद्धालुओं को लुभावने ऑफर देकर महाकुंभ में कॉटेज बुक करने के लिए झांसा दे रहे हैं। ये क्रिमिनल्स फर्जी पत्र और रसीद भेजकर उनका विश्वास जीत रहे हैं और उनसे एडवांस पेमेंट ले रहे हैं। पेमेंट मिलने के बाद ये ठग उनसे संपर्क करना बंद कर देते हैं, जिससे श्रद्धालुओं को न सिर्फ आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि वे ठगे जाने का भी अनुभव करते हैं।

ऐसे बचें

  • आधिकारिक पोर्टल का यूज करें: कॉटेज बुकिंग और अन्य सुविधाओं के लिए केवल सरकारी प्रमाणित और आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करें।
  • नकली पत्रों पर भरोसा न करें: किसी भी बुकिंग पुष्टिकरण पत्र की प्रामाणिकता सत्यापित करें। यदि पत्र या रसीद संदिग्ध लगती है, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
  • भुगतान करने से पहले जांच करें: ऑनलाइन भुगतान करते समय लेन-देन के विवरण और प्राप्तकर्ता की प्रामाणिकता सुनिश्चित करें।
  • हेल्पलाइन नंबर का यूज करें: उत्तर प्रदेश सरकार और महाकुंभ आयोजन समिति द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइटों से सही जानकारी प्राप्त करें।

जालसाजों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

महाकुंभ आयोजन समिति और प्रशासन ने भक्तों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की बुकिंग के लिए सिर्फ सरकारी पोर्टल का ही यूज करें। प्रशासन ने ठगों को भी चेतावनी है कि अगर धोखाधड़ी के मामले सामने आएं तो उन जालसाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Technical News
Previous Story

AI से सबसे ज्यादा ‘गंदी’ फोटो बनाने वाले टॉप 5 देश

cyber fraud
Next Story

WhatsApp, Instagram और Telegram यूजर को सरकार ने क्यों किया अलर्ट?

Latest from Latest news

सेंसर के चक्कर में अटकी सलमान खान की 'मातृभूमि'

थिएटर या OTT? ‘मातृभूमि’ की अटकी रिलीज ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी

Salman Khan Matrubhoomi: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म मातृभूमि इन दिनों कंटेंट से ज्यादा अपने बदलावों और सेंसर प्रक्रिया को लेकर चर्चा

Don't Miss