Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025: संगम में डुबकी लगाने आ रही Apple की मालकिन, करेंगी कल्पवास

5 mins read
2K views
January 8, 2025

इस साल महाकुंभ में खास मेहमान के रुप में स्टीव जॉब्स की पत्नी और अरबपति लॉरेन पॉवेल जॉब्स शामिल होने जा रही हैं। इस दौरान वह कल्पवास नामक एक प्राचीन हिंदू परंपरा में भाग लेंगी।

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में 13 जनवरी को महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। हर 12 साल में आयोजित होने वाले इस विशाल आयोजन में दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु, संत और साधक आते हैं। गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम पर होने वाला यह आयोजन बहुत महत्वपूर्ण है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस साल महाकुंभ में स्टीव जॉब्स की पत्नी और अरबपति लॉरेन पॉवेल जॉब्स शामिल होंगे।

13 जनवरी को प्रयागराज आएंगे खास मेहमान

13 जनवरी को Apple के संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी और अरबपति लॉरेन पॉवेल जॉब्स प्रयागराज पहुंचेंगी और निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद के शिविर में ठहरेंगी। अपनी यात्रा के दौरान पॉवेल जॉब्स 29 जनवरी तक कल्पवास में रहेंगी, जिसमें वह धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगी और संगम में डुबकी लगाएंगी। इस तरह के पारंपरिक और आध्यात्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का उनका फैसला महाकुंभ के वैश्विक महत्व को दिखाता है।

कौन है लॉरेन पॉवेल जॉब्स

11 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ लॉरेन पॉवेल जॉब्स सिलिकॉन वैली की सबसे धनी महिला हैं, जो 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में पर्दे के पीछे एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में उभरी हैं। उन्होंने एमर्सन कलेक्टिव नामक एक फर्म बनाई है जो शिक्षा, इकोनॉमिक मोबिलिटी, इमिग्रेशन और पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर काम करती है। 2021 में उन्होंने Waverley Street Foundation भी बनाया है, जो जलवायु समाधानों को बढ़ावा देने के लिए काम करता है।

क्या होता है कल्पवास

कल्पवास महाकुंभ का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। बता दें कि यह परंपरा बहुत पुरानी है। इसका उल्लेख महाभारत और रामचरितमानस जैसे ग्रंथों में मिलता है। कल्पवास करने वाले लोगों को कल्पवासी कहा जाता है। कल्पवास करने वाले लोग संगम के पास साधारण टेंट में रहते हैं और इस दौरान वह अपने आरामदायक जीवन का त्याग करते हैं। वे रोजाना गंगा नदी में स्नान करते हैं, भजन गाते हैं और संतों के प्रवचन सुनते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

CES 2025
Previous Story

CES 2025: पेश हुआ इलेक्ट्रिक चम्मच, AI टेक ने सबको चौंकाया

Indian Government
Next Story

AI: भारत सरकार और Microsoft बने पार्टनर, 25,000 करोड़ का निवेश

Latest from Latest news

iPhone क्यों है खास? जानिए इसके 5 सुरक्षा फीचर्स

iPhone क्यों है खास? जानिए इसके 5 सुरक्षा फीचर्स

iPhone Security: क्या आप आज नया iPhone खरीदने का सोच रहे हैं? अगर आपका ध्यान सिर्फ कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर पर है, तो एक जरूरी बात शायद छूट रही है। iPhone Security Features ही वह वजह हैं, जिनकी वजह से Apple के स्मार्टफोन दुनिया के सबसे सुरक्षित डिवाइस माने जाते हैं। बैंकिंग ऐप, निजी फोटो, पासवर्ड और जरूरी दस्तावेज अब फोन में ही रहते हैं। ऐसे में मजबूत सुरक्षा पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गई है।  iPhone Security Features: Face ID से लेकर Stolen Device Protection तक Apple ने iPhone में ऐसे फीचर्स दिए हैं जो सिर्फ फोन अनलॉक करने तक सीमित नहीं हैं। Face ID आपके चेहरे का 3D मैप तैयार करता है, जिससे किसी फोटो या वीडियो से इसे धोखा देना आसान नहीं होता। यही फीचर बैंकिंग ऐप, App Store पेमेंट और पासवर्ड ऑटो-फिल में भी काम आता है। वहीं Stolen Device Protection चोरी की स्थिति में बड़ा सुरक्षा कवच बनता है। अगर किसी के हाथ आपका अनलॉक iPhone भी लग जाए, तब भी Apple ID बदलने या Find My बंद करने जैसे संवेदनशील काम बिना Face ID के नहीं किए जा सकते। कुछ मामलों में सिस्टम अतिरिक्त समय भी देता है, ताकि यूजर अपना फोन सुरक्षित कर सके।  Find My और Privacy Controls बढ़ाते हैं सुरक्षा
CFTC लाइसेंस लेकर Binance.US करेगा नई शुरुआत

CFTC लाइसेंस लेकर Binance.US करेगा नई शुरुआत

क्रिप्टो बाजार में Binance.US की बड़ी तैयारी, कंपनी Prediction Markets लॉन्च करने के लिए CFTC लाइसेंस लेना चाहती है।  Binance.US: क्या Binance.US एक बार फिर अमेरिकी क्रिप्टो बाजार में बड़ी वापसी की तैयारी कर रहा है? आज कंपनी ने बड़ा संकेत दिया है। Binance.US ने घोषणा की है कि वह अगस्त 2026 में अमेरिकी नियामक CFTC से Designated Contract Market (DCM) लाइसेंस के लिए आवेदन करेगा। अगर मंज़ूरी मिल जाती है, तो कंपनी अपने प्लेटफ़ॉर्म पर सीधे प्रेडिक्शन मार्केट और दूसरे डेरिवेटिव्स प्रोडक्ट लॉन्च कर पाएगी।  Binance.US Prediction Markets के लिए क्यों जरूरी है DCM लाइसेंस कंपनी के CEO स्टीव ग्रेगरी (Stevie Satoshi) ने लास वेगास में आयोजित Rare Evo कॉन्फ्रेंस के दौरान इस योजना की जानकारी दी। DCM लाइसेंस मिलने के बाद Binance.US फ्यूचर्स, ऑप्शंस और इवेंट आधारित कॉन्ट्रैक्ट्स जैसी सेवाएं सीधे अमेरिकी ग्राहकों को दे सकेगा। हालांकि, अभी कंपनी का आवेदन CFTC की लंबित सूची में शामिल नहीं है। इसका मतलब है कि लाइसेंस मिलना तय नहीं है और लॉन्च की कोई तारीख भी घोषित नहीं की गई है।  https://x.com/EleanorTerrett/status/2082552199440454021?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2082552199440454021%7Ctwgr%5E807897b7157214086d004bafb6b33a6059b0bddb%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.cryptotimes.io%2F2026%2F07%2F30%2Fbinance-us-to-seek-cftc-license-for-prediction-markets-in-comeback-bid%2F     2022 की ऊंचाई से गिरावट, अब वापसी की तैयारी  Binance.US ने 2022 में अमेरिकी क्रिप्टो बाजार में करीब 20% हिस्सेदारी हासिल कर ली थी। लेकिन 2023 में Binance के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और प्रतिबंधों से जुड़े मामलों के बाद कंपनी को बड़ा झटका लगा। 4.3 अरब डॉलर के समझौते और संस्थापक चांगपेंग झाओ के दोष स्वीकार करने के बाद कंपनी की स्थिति कमजोर हो गई। इसके बाद बैंकिंग सेवाओं में दिक्कतें आईं और SEC के साथ कानूनी विवाद भी शुरू हुआ। अब अधिकांश नियामकीय मामलों के निपटने के बाद Binance.US अपने कारोबार को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।  READ MORE: Crypto DAO में 8.2M
जुकरबर्ग का दावा, हर इंसान इस्तेमाल करेगा पर्सनल AI

जुकरबर्ग का दावा, हर इंसान इस्तेमाल करेगा पर्सनल AI

 क्या आने वाला समय AI का होगा? मार्क जुकरबर्ग ने दावा किया है कि पर्सनल AI एजेंट्स जल्द ही लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाएंगे।  Mark Zuckerberg: क्या आने वाले 5 साल में हर व्यक्ति के पास अपना AI असिस्टेंट होगा? Meta AI Agents को लेकर कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग ने बड़ा दावा किया है। आज तिमाही नतीजों के दौरान उन्होंने कहा कि अरबों लोग जल्द ही ऐसे AI एजेंट इस्तेमाल करेंगे, जो उनकी जरूरतों को समझेंगे और 24 घंटे उनकी मदद करेंगे।  Meta AI Agents बदलेंगे रोजमर्रा की जिंदगी  जुकरबर्ग के मुताबिक, AI एजेंट सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेंगे। ये लोगों की फाइनेंस, हेल्थ, घरेलू काम और निजी रिश्तों को बेहतर तरीके से संभालने में भी मदद करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि WhatsApp और Meta के दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म AI एजेंट्स के इस्तेमाल का बड़ा माध्यम बनेंगे।  READ MORE: क्या Meta का नया AI आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा है?  AI की दौड़ में Meta का बड़ा निवेश 
आज शेयर बाजार में तेजी, जानें कौन से शेयर दौड़े

आज शेयर बाजार में तेजी, जानें कौन से शेयर दौड़े

Stock Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी ने आज मजबूत शुरुआत की, कुछ देर बाद बाजार में उतार-चढ़ाव दिखा। कौन से शेयर चढ़े और कौन फिसले।   Stock Market Today: क्या आज शेयर बाजार में फिर तेजी लौट आई है? Stock Market Today की शुरुआत अच्छी रही। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया। IT शेयरों में खरीदारी, विदेशी निवेशकों की लगातार दिलचस्पी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने शुरुआती कारोबार को मजबूती दी। हालांकि, कारोबार शुरू होने के करीब 45 मिनट बाद दोनों प्रमुख सूचकांक हल्की गिरावट के साथ लाल निशान में फिसल गए।  Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में कैसी रही बाजार की चाल  शुक्रवार सुबह BSE Sensex 75.71 अंक चढ़कर 77,726.62 पर पहुंचा। वहीं NSE Nifty 50 26.90 अंक की बढ़त के साथ 24,275.85 पर खुला। एशियाई बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के बीच Gift Nifty, Nikkei 225, Taiwan Weighted और Jakarta Composite में तेजी देखने को मिली। वहीं रुपये ने भी मजबूती दिखाई और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे मजबूत होकर 95.63 पर पहुंच गया।  READ MORE: सेंसेक्स
𝗚𝗼𝗹𝗱 𝗥𝗮𝘁𝗲 𝟯𝟬 𝗝𝘂𝗹𝘆: 𝟭𝟴𝗞, 𝟮𝟮𝗞 और 𝟮𝟰𝗞 के नए दाम

𝗚𝗼𝗹𝗱 𝗥𝗮𝘁𝗲 𝟯𝟬 𝗝𝘂𝗹𝘆: 𝟭𝟴𝗞, 𝟮𝟮𝗞 और 𝟮𝟰𝗞 के नए दाम

Gold Rate Today: 30 जुलाई को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता और पुणे में 18K, 22K और 24K सोने के ताजा भाव जानिए। Gold Rate Today: क्या आप आज सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं? तो पहले Gold Rate Today जरूर देख लें। 30 जुलाई को देश के प्रमुख शहरों में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दाम अलग-अलग दर्ज किए गए हैं। अभी सबसे अधिक कीमत चेन्नई में देखने को मिल रही है, जबकि दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे में रेट लगभग समान हैं।  Gold Rate Today: प्रमुख शहरों में आज के लेटेस्ट सोने के भाव देश के अलग-अलग शहरों में टैक्स, स्थानीय शुल्क और ज्वेलर्स के मार्जिन की वजह से कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिलता है। आज जारी ताजा रेट इस प्रकार हैं  बेंगलुरु: 18K – 1,06,545.00 | 22K – 1,30,126.96

Don't Miss