Infinix Note 60 Pro launch date Confirm: भारत के Smartphone बाजार में एक औरर दमदार फोन की एंट्री होने जा रही है। Infinix Note 60 Pro इसी हप्ते लॉन्च होनेवाला है। कंपनी ने तारीख भी तय कर दी है। यानी अब डेट कंफर्म हो चुका है। यह फोन कम कीमत में ज्यादा फीचर्स देनेवाली बताई जा रही है। कहा यह भी जा रहा है कि यह मॉडल गेमर्स के लिए खास होने वाला है। तो आइए जानते हैं विस्तार से।
अगर आप गेमिंग के शौकीन है तो यह खबर आपके लिए खास है। जानें गेमिंग और परफॉर्मेंस के लिए तैयार Infinix Note 60 Pro के फीचर्स के बारे में।
मिल सकता है पॉवरफुल प्रोसेसर
Infinix Note 60 Pro उसी Snapdragon चिपसेट के साथ लॉन्च होगा जो ग्लोबल मॉडल में उपलब्ध है – इसकी पुष्टि हो गई है। Infinix Note 60 Pro अगले हफ़्ते भारत में लॉन्च होने वाला है। यह हैंडसेट टेक कंपनी की Note 60 सीरीज़ के तहत भारत में आने वाला पहला मॉडल होगा। देश में इसके लॉन्च से पहले, कंपनी धीरे-धीरे इस हैंडसेट के बारे में और जानकारी दे रही है। हाल ही में, फ़ोन का डिज़ाइन और उसके तीन कलर ऑप्शन दिखाए गए थे। अब, कंपनी ने पुष्टि की है कि Infinix Note 60 Pro भारत में उसी ऑक्टा-कोर Snapdragon 7s सीरीज़ चिपसेट के साथ लॉन्च होगा जो इसके ग्लोबल मॉडल में भी लगा है।
Note 60 Pro के संभावित फ़ीचर्स
कंपनी ने इसबार प्रोसेसर पर काफी ध्यान दिया है। इससे तय है कि फोन काफी मजबूत होगा। कंपनी ने लॉन्च से अपने वेबसाईट को अपडेट भी किया है। बात अगर चिप की करें तो यह भारत में Qualcomm के ऑक्टा-कोर Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा। जो 4nm प्रोसेस पर बना है। वहीं, इसके पीक क्लॉक स्पीड 2.7GHz है। इस फ़ोन ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफ़ॉर्म पर 10 लाख से ज़्यादा पॉइंट हासिल किए हैं।
परफॉर्मेंश और सुविधा का ख्याल
कंपनी ने Infinix Note 60 Pro में CPU की परफ़ॉर्मेंस पहले की अपेक्षा काफी बेहतर होने का दावा किया है। अगर पिछले मॉडल से अलग और दमदार होगा तो यह गेमर्स के लिए खास बन सकता है। कंपनी कह रही है कि GPU की परफ़ॉर्मेंस 210 प्रतिशत बेहतर होगी, और मल्टीटास्किंग लगभग 25 प्रतिशत सरल होगा। इसकी सबसे खास बता यह है कि इसमें एडवांस कूलिंग सिस्टम दिया गया है। जो गेम के दौरान गर्म डिवाइस को गर्म होने से बचाता है।
READ MORE– OnePlus Nord 6 vs Poco F7: कौन है आपके लिए बेस्ट?
कैमरा सेटअप औऱ डिजाइनो
50MP का अल्ट्रा क्लियर प्राइमरी रियर कैमरा मिल सकता है। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन की सुविधा भी होगी। इस फ़ोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट होने की बात कही जा रही है। इसके अलावे इसबार कंपनी ने डिजाइन पर विशेष ध्यान दिया गया है। कंपनी इस नए मॉडल को भारत में तीन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च करने जा रही है।
READ MORE– ट्रंप के चेतावनी गिरा बाजार, क्रिप्टो निवेशकों की बढ़ी चिंता!
भारत में कब होगा लॉन्च
कंपनी ने अपने Infinix Note 60 Pro अपकमिंग स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने के लिए 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च किया जाएगा। यह हैंडसेट देश में Flipkart के ज़रिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फ़ोन के बारे में और ज़्यादा जानकारी, जिसमें इसकी डिस्प्ले साइज़ और बैटरी कैपेसिटी शामिल है। हालांकि कीमत के बारे में वास्तविक कीमत की जानकारी लॉन्च के दिन में मिल सकती है। कंपनी अभी भी धीरे-धीरे फीचर्स लॉन्च कर ही रही है। जिससे यूजर्स में उत्सुकता बनी हुई है। अब आनेवाले समय में ही पता चल पाएगा कि इसे यूजर्स कितना हाथोंहाथ लेता है।
