भारत ने पाकिस्तान के 16 YouTube चैनलों पर लगाया बैन, देखें लिस्ट

8 mins read
853 views
16 Pakistani YouTube channels
April 28, 2025

भारत ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस लिस्ट में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर का यूट्यूब चैनल भी शामिल है।

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए बड़े आतंकी हमले के बाद पूरे देश में भारतीयों के मन में शोक और गुस्सा है। पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेते हुए भारत ने करीब 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स पर बैन लगा दिया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, ये चैनल भारत, भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ, झूठी और सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाले झूठा कंटेट फैला रहे थे। बैन की गई इस लिस्ट में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर का यूट्यूब चैनल भी शामिल है।

बड़े-बड़े चैनल्स भी हुए ब्लॉक

बैन किए गए चैनल्स के कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या करीब 6.3 करोड़ है। इसमें पाकिस्तान के प्रमुख न्यूज चैनल्स जैसे Dawn News, Samaa TV, ARY News, Bol News, Raftar, Geo News और Suno News शामिल हैं। इसके अलावा कई पाकिस्तानी पत्रकारों जैसे इरशाद भट्टी, असमा शिराजी, उमर चीमा और मुनिब फारूक के यूट्यूब चैनल्स को भी भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। बैन की गई लिस्ट में The Pakistan Reference, Samaa Sports, Uzair Cricket और Razi Naama जैसे अन्य चैनल्स के नाम भी शामिल हैं। भारत सरकार का यह कदम देश की सुरक्षा और गलत जानकारी के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।

गलत जानकारी फैलाने पर हुआ एक्शन

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई गृह मंत्रालय की सिफारिश पर की गई है। जांच में सामने आया कि ये पाकिस्तानी YouTube चैनल्स पहलगाम हमले के बाद झूठी खबरें, फर्जी नैरेटिव और सांप्रदायिक तनाव भड़काने वाली सामग्री फैला रहे थे। बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के बाइसारन घाटी में हुए आतंकी हमले में 25 टूरिस्ट्स और एक स्थानीय कश्मीरी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद गलत जानकारी फैलाने वालों पर सरकार ने सख्त कदम उठाया है।

अब दिखेगा ये मैसेज

अगर कोई भारतीय यूजर इन बैन किए गए YouTube चैनल्स को एक्सेस करने की कोशिश करेगा, तो उसे एक मैसेज दिखाई देगा। ‘यह कंटेंट इस देश में उपलब्ध नहीं है, क्योंकि सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा या लोक व्यवस्था के तहत इसे हटाने का आदेश दिया है। अधिक जानकारी के लिए गूगल ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट देखें।‘

BBC को भी लगी फटकार

भारत सरकार ने BBC को भी उनके पहलगाम हमले पर की गई रिपोर्टिंग के लिए कड़ी फटकार लगाई है। सरकार ने खासतौर पर BBC द्वारा आतंकियों को ‘मिलिटेंट्स’ कहने पर आपत्ति जताई है। सरकार का कहना है कि निर्दोष लोगों की हत्या को ‘मिलिटेंट अटैक’ कहना गलत और भ्रामक है। इसके चलते भारत ने BBC इंडिया, हेड जैकी मार्टिन को एक कड़ा पत्र भेजा है और साथ ही उनकी आगे की रिपोर्टिंग पर नजर रखने की भी बात कही है।  सरकार का ये कदम देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और सही जानकारी के प्रसार के लिए उठाया गया है।

BBC की रिपोर्ट जिसका शीर्षक है ‘Pakistan suspends visas for Indians after deadly Kashmir attack’ में आतंकवादी हमले को महज एक ‘आतंकवादी हमला’ बताया गया है, जिसे भारत सरकार ने बेहद आपत्तिजनक पाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की भाषा सच्चाई को गलत तरीके से पेश करती है, जो स्वीकार्य नहीं है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

1 मई से iPhone से OnePlus तक मिलेंगे भारी डिस्काउंट!
Previous Story

1 मई से iPhone से OnePlus तक मिलेंगे भारी डिस्काउंट!

low Awareness about AI
Next Story

AI को लेकर भारत में जागरूकता कम, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Latest from Latest news

Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 
Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

दिवाली 2025 के लिए 10,000 रुपये तक के बेस्ट टेक गिफ्ट्स! Realme, Marshall, Noise और और भी कई शानदार गैजेट्स जो म्यूजिक, फिटनेस और स्मार्ट उपयोग के लिए परफेक्ट हैं।  Diwali tech gifts 2025: दिवाली का त्योहार आ चुका है और यह समय है अपने परिवार और दोस्तों को कुछ खास और मजेदार टेक गिफ्ट्स देकर खुश करने का। हर साल, लोग गिफ्ट्स के लिए बहुत खर्च कर देते हैं, लेकिन इस साल आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी शानदार गैजेट्स पा सकते हैं। Amazon पर कई ऐसे गैजेट्स उपलब्ध हैं जो उपयोगी, मजेदार और स्टाइलिश हैं।  चाहे वह वायरलेस ईयरबड्स हों, ब्लूटूथ स्पीकर्स, स्मार्टवॉच या बजट स्मार्टफोन ये सभी गैजेट्स आपकी दिवाली को और भी मजेदार और यादगार बना सकते हैं। नीचे हमने 10,000 रुपये के भीतर के टॉप गैजेट्स की पूरी लिस्ट बनाई है।  Marshall Minor IV वायरलेस ईयरबड्स  Marshall Minor IV ईयरबड्स में शानदार Marshall साउंड क्वालिटी दी गई है। यह ईयरबड्स 30 घंटे से अधिक का प्लेबैक समय देते हैं, साथ में वाटर रेजिस्टेंस और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है। इनमें टच कंट्रोल, ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और ऐप के जरिए साउंड कस्टमाइजेशन मिलता है। OTA अपडेट और रिप्लेसेबल पार्ट्स इसे लंबा और टिकाऊ बनाते हैं। यदि आप म्यूजिक और पॉडकास्ट सुनना पसंद करते हैं, तो ये ईयरबड्स परफेक्ट हैं।  Titan Celestor AMOLED स्मार्टवॉच  Titan Celestor में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 750 निट्स की ब्राइटनेस और कस्टमाइजेबल वॉच फेस मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच आउटडोर एक्टिविटी के लिए पूरी तरह फिट है। इसमें GPS, अल्टीमीटर, बैरोमीटर और कॉम्पास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, BT कॉलिंग, AI वॉइस असिस्टेंट, SOS अलर्ट और 100+ स्पोर्ट्स मोड इसे एडवेंचर और फिटनेस के लिए बढ़िया बनाते हैं। इसकी स्विम मोड, लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूल–टोन स्ट्रैप इसे स्टाइलिश भी बनाते हैं।  Realme NARZO 80

Don't Miss