Delhi Elections 2025

Delhi Elections 2025: क्या होता है EPIC नंबर, वोटर्स कैसे ढूंढें अपना नाम

4 mins read
1.4K views
February 4, 2025

अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो आप आगामी चुनाव में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया को ऑनलाइन करके आसान बना दिया है।

Delhi Elections 2025: दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में आपने अभी तक अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक नहीं किया है तो तुरंत कर लें। अगर आपको नहीं पता है कि अपना नाम वोटर लिस्ट में कैसे चेक करना है तो हम आपको बताते हैं। बता दें कि चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया को अब ऑनलाइन करके आसान बना दिया है।

क्या होता है EPIC

मतदाता पहचान पत्र के लिए EPIC नंबर महत्वपूर्ण होता है। यह हर मतदाता को दिया जाता है। यह एक कोड होता है, जो अल्फान्यूमेरिक कोड होता है। चुनाव के दौरान मतदाता की पहचान के लिए यह बहुत जरूरी होता है। इससे चुनाव अधिकारी यह सुनिश्चित करते हैं कि वोटर आईडी वैध है या नहीं। इससे चुनाव के दौरान धांधली को रोका जा सकता है।

कैसे करें चैक

अगर आप वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं, तो सबसे पहले भारतीय चुनाव आयोग की वेबसाइट या दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के पोर्टल पर जाएं। वहां Voter Services या Voter Information सेक्शन पर क्लिक करें। यहां आपको दो तरीके मिलेंगे, जिससे आप अपना नाम सर्च कर सकते हैं। पहला तरीका है अगर आपके पास EPIC नंबर है तो उसे डालकर सर्च करें। अगर आपको EPIC नंबर याद नहीं है तो आप अपनी जन्मतिथि, पिता का नाम, लिंग आदि जानकारी देकर EPIC नंबर पता कर सकते हैं। दूसरा तरीका है नाम से सर्च करना।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होना है। वोटिंग डेट सामने आता देख सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली और खूब मेहनत कर रही है। अब देखना होगा कि दिल्ली की गद्दी पर कौन सी पार्टी कब्जा करती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

iPhone
Previous Story

iPhone यूजर्स अपनी प्राइवेसी सेफ रखने के लिए बदलें ये 3 सेटिंग्स

Google
Next Story

AI के लिए क्यों इम्पोर्टेन्ट है Semiconductor, निभा रहे अमह रोल

Latest from Latest news

Don't Miss