Gmail खुद लिखेगा email! बस फॉलो करें ये ट्रिक

4 mins read
704 views
Gmail
March 7, 2025

अब आपको ईमेल लिखने के लिए किसी से मदद मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Gmail खुद ही आपके लिए ईमेल लिख देगा। जिसे आप आसानी से भेज सकते हैं।

Gmail Tips: Gmail का इस्तेमाल ज्यादातर लोग ऑफिस वर्क के लिए करते हैं। प्रोफेशनल्स के लिए Gmail काफी फायदेमंद है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें इसमें मौजूद खास फीचर्स के बारे में नहीं पता है। अगर आपको मेल लिखना नहीं आता तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप एक ट्रिक अपना सकते हैं जिसके बाद मेल अपने आप लिख जाएगा। इतना ही नहीं, Mail टाइफ होने के बाद आप अपनी जरूरत के हिसाब से उसमें बदलाव भी कर सकते हैं। यह सुविधा आपको Gmail पर मिलेगी।

Gmail खुद लिखेगा मेल

  • इसके लिए सबसे पहले Gmail खोलें।
  • इसके बाद Compose Email option पर टैप करें।
  • मेल क्रिएट करने का ऑप्शन खुलेगा, जहां आपको To ऑप्शन में उस व्यक्ति की ईमेल आईडी डालनी होगी, जिसे आप मेल भेजना चाहते हैं।
  • इसके बाद ईमेल के सब्जेक्ट सेक्शन में आपको मेल के हिसाब से सब्जेक्ट लिखना होगा।
  • इसके बाद मेल के मेन बॉडी में मेल टाइप करने के लिए help me write या Alt+H टाइप करें और enter दबाएं।
  • एक चैट बॉक्स खुलेगा।
  • चैट बॉक्स में आपको उस टॉपिक के बारे में बताना होगा जिस पर आप मेल लिखना चाहते हैं।
  • अगर आपको छुट्टी के लिए मेल चाहिए तो आपको Write a mail for leave लिखना होगा।
  • इसके बाद Create ऑप्शन पर टैप करें।
  • ऐसा करते ही आपके सामने सैंपल मेल लिखा हुआ दिखाई देगा।
  • अगर आप कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो आपको Recreate और Refine का ऑप्शन मिलेगा।

हालांकि, अगर यह फीचर आपके सिस्टम में काम नहीं करता है तो आप AI टूल ChatGPT की मदद भी ले सकते हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Microsoft
Previous Story

Apple का iOS 18.4 अपडेट, मिलेंगे नए फीचर्स

Google
Next Story

Google की अपने कर्मचारियों से अपील, AI रेस में झोंके ताकत

Latest from Latest news

Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 
Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

दिवाली 2025 के लिए 10,000 रुपये तक के बेस्ट टेक गिफ्ट्स! Realme, Marshall, Noise और और भी कई शानदार गैजेट्स जो म्यूजिक, फिटनेस और स्मार्ट उपयोग के लिए परफेक्ट हैं।  Diwali tech gifts 2025: दिवाली का त्योहार आ चुका है और यह समय है अपने परिवार और दोस्तों को कुछ खास और मजेदार टेक गिफ्ट्स देकर खुश करने का। हर साल, लोग गिफ्ट्स के लिए बहुत खर्च कर देते हैं, लेकिन इस साल आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी शानदार गैजेट्स पा सकते हैं। Amazon पर कई ऐसे गैजेट्स उपलब्ध हैं जो उपयोगी, मजेदार और स्टाइलिश हैं।  चाहे वह वायरलेस ईयरबड्स हों, ब्लूटूथ स्पीकर्स, स्मार्टवॉच या बजट स्मार्टफोन ये सभी गैजेट्स आपकी दिवाली को और भी मजेदार और यादगार बना सकते हैं। नीचे हमने 10,000 रुपये के भीतर के टॉप गैजेट्स की पूरी लिस्ट बनाई है।  Marshall Minor IV वायरलेस ईयरबड्स  Marshall Minor IV ईयरबड्स में शानदार Marshall साउंड क्वालिटी दी गई है। यह ईयरबड्स 30 घंटे से अधिक का प्लेबैक समय देते हैं, साथ में वाटर रेजिस्टेंस और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है। इनमें टच कंट्रोल, ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और ऐप के जरिए साउंड कस्टमाइजेशन मिलता है। OTA अपडेट और रिप्लेसेबल पार्ट्स इसे लंबा और टिकाऊ बनाते हैं। यदि आप म्यूजिक और पॉडकास्ट सुनना पसंद करते हैं, तो ये ईयरबड्स परफेक्ट हैं।  Titan Celestor AMOLED स्मार्टवॉच  Titan Celestor में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 750 निट्स की ब्राइटनेस और कस्टमाइजेबल वॉच फेस मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच आउटडोर एक्टिविटी के लिए पूरी तरह फिट है। इसमें GPS, अल्टीमीटर, बैरोमीटर और कॉम्पास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, BT कॉलिंग, AI वॉइस असिस्टेंट, SOS अलर्ट और 100+ स्पोर्ट्स मोड इसे एडवेंचर और फिटनेस के लिए बढ़िया बनाते हैं। इसकी स्विम मोड, लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूल–टोन स्ट्रैप इसे स्टाइलिश भी बनाते हैं।  Realme NARZO 80

Don't Miss