Microsoft Drop

कौन है Microsoft Edge और Google Chrome में बेहतर

7 mins read
1.7K views
March 26, 2025

Microsoft Edge ने हाल के दिनों में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। इसका कारण है इसके कुछ दमदार फीचर्स, जो आपकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने में मदद करते हैं।

Microsoft Edge VS Google Chrome: दुनिया भर में ज्यादातर लोग इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए Google Chrome का इस्तेमाल करते हैं। इसकी पॉपुलैरिटी का एक बड़ा कारण यह है कि यह डिफॉल्ट ब्राउजर के तौर पर कई डिवाइस में पहले से मौजूद होता है। लंबे समय से Chrome टॉप पर बना हुआ है, लेकिन अब Microsoft Edge भी तेजी से अपनी पकड़ बना रहा है। Microsoft Edge ने हाल के दिनों में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। इसका कारण है इसके कुछ दमदार फीचर्स, जो आपकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। भले ही दोनों ब्राउजर एक बेहतरीन ब्राउजिंग अनुभव देते हैं, लेकिन Microsoft Edge कुछ मामलों में Chrome को पीछे छोड़ देता है। Microsoft Edge के 3 शानदार फीचर्स हैं।

फाइल शेयरिंग अब आसान

Microsoft Edge में Microsoft Drop नाम का एक शानदार फीचर दिया गया है, जो आपकी फाइल शेयरिंग को बेहद आसान बना देता है। इसके जरिए आप बड़ी आसानी से अपने PC से Mobile या किसी दूसरे डिवाइस पर डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं। जहां, Google Chrome में ऐसा कोई फीचर नहीं मिलता, वहीं Microsoft Edge में आप OneDrive के जरिए फाइल्स, इमेजेज और यहां तक कि नोट्स भी शेयर कर सकते हैं। इससे आपको USB Cables या किसी थर्ड पार्टी क्लाउड सर्विस की जरूरत नहीं पड़ती।

बेहतर प्रोडक्टिविटी टूल्स

  • अगर आप Microsoft Edge इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसमें कई ऐसे प्रोडक्टिविटी टूल्स मिलते हैं, जो आपके काम को और भी आसान बना सकते हैं।
  • इसमें इन-बिल्ट इंटरनेट स्पीड टेस्ट है, जिससे आप तुरंत अपनी इंटरनेट स्पीड चेक कर सकते हैं। कैलकुलेटर की मदद से आपको अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • ट्रांसलेटर की मदद से किसी भी टेक्स्ट को तुरंत दूसरी भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं।
  • स्टॉपवॉच और डिक्शनरी जैसे टूल भी इसमें इन-बिल्ट मिलते हैं।
  • इन सभी फीचर्स को आप Edge के साइडबार से एक्सेस कर सकते हैं। इससे आपका काम और भी तेज और आसान हो जाता है, क्योंकि बाहरी ऐप्स या वेबसाइट्स पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

बेहतरीन रीडर मोड

Microsoft Edge में आपको एक बेहतरीन Reader Mode मिलता है। इसकी मदद से आप Distraction Free Reading का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा आप विज्ञापन आदि को भी हटा सकते हैं और यह किसी भी वेब पेज पर आने वाले topup आदि को भी हटा देता है। हालांकि, Google की कुछ सीमाएं हैं। Microsoft Edge में यूजर्स को Customise Text, listen to Articles आदि की सुविधा भी मिलती है। इन सबके जरिए आप अपनी रीडिंग को एक अलग लेवल पर ले जा सकते हैं।

Google Chrome में लिमिटेशन

हम आपसे ये नहीं कह रहे हैं कि आपको अभी Google Chrome छोड़कर Microsoft Edge पर चले जाना चाहिए, बल्कि हम आपसे ये कह रहे हैं कि आपको Microsoft Edge के इन फीचर्स का यूज जरूर करना चाहिए। इसके अलावा Edge में आपको कई और दमदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें Vertical Tabs, Edge Workspaces आदि शामिल हैं। आप भी Edge में इन फीचर्स का यूज कर सकते हैं और अपने ब्राउजिंग एक्सपीरियंस को एक अलग लेवल पर ले जा सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

private mode
Previous Story

ऐसी वीडियोज देखते हैं तो बंद कर दें, वर्ना होंगे बर्बाद!

Data leak
Next Story

23andMe पर खतरा: बिकने जा रहा करोड़ों लोगों का पर्सनल डेटा!

Latest from Latest news

Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतरा

Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतर

Pavel Durov पर रूस का बड़ा एक्शन, FSB ने Telegram पर अवैध कंटेंट नहीं हटाने का आरोप लगाया। Telegram Ban Russia: रूस की Federal Security Service (FSB) ने Telegram के संस्थापक Pavel Durov पर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद करने का आरोप लगाया है। एजेंसी का कहना है कि Telegram ने ऐसे कंटेंट को हटाने में नाकामी दिखाई, जिसका इस्तेमाल रूस में कथित तौर पर तोड़फोड़, आतंकवादी गतिविधियों और साइबर धोखाधड़ी के लिए किया गया। FSB ने Durov के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरफ्तारी वारंट जारी होने की भी जानकारी दी है। अभी Telegram और Pavel Durov की ओर से इन आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  FSB ने Telegram पर क्या आरोप लगाए?  रूस की सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, Telegram पर मौजूद कुछ कंटेंट का इस्तेमाल कथित तौर पर यूक्रेनी विशेष सेवाओं और आतंकवादी व चरमपंथी संगठनों ने किया। FSB का आरोप है कि इनका इस्तेमाल तोड़फोड़, आतंकवादी घटनाओं, सामूहिक हत्याओं और साइबर फ्रॉड जैसी गतिविधियों के लिए किया गया। रूस का कहना है कि Telegram को ऐसे कंटेंट को हटाने के लिए कदम उठाने चाहिए थे। FSB ने इसी कथित नाकामी को Durov के खिलाफ कार्रवाई की वजह बताया है।  Telegram की शुरुआत 2013 में Pavel Durov ने की थी। आज यह दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में शामिल है और इसके एक अरब से ज्यादा यूजर्स हैं। एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन की वजह से इसका इस्तेमाल आम लोगों के साथ पत्रकारों और अधिकारियों ने भी किया है।  READ MORE: क्या आपका Telegram भी
Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless
Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)

Don't Miss