Google और Youtube पर सबसे ज्यादा सर्च किए जा रहे ये नेता

5 mins read
1.2K views
Technical News
January 15, 2025

दिल्ली में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता अपने नेताओं के बारे में Google और YouTube पर खूब सर्च कर रहे हैं।

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले महीने होने हैं, जिसके लिए आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ लोग Google पर भी नेताओं के बारे में सर्च कर रहे हैं। वोटर्स अपने नेताओं की संपत्ति और उनके खिलाफ चल रहे मामलों जैसे अन्य जानकारियों के बारे में भी Google और YouTube पर सर्च कर रहे हैं।

आतिशी के बारे में सबसे ज्यादा सर्च कर रहें लोग

दिल्ली चुनाव को लेकर लोग Google और YouTube पर सबसे ज्यादा पूर्व मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल को सर्च कर रहे हैं। अगर सर्च के मामले में बात करें तो अरविंद केजरीवाल के बाद मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी दूसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में कालकाजी से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी तीसरे नंबर पर हैं। Google search के मामले में आतिशी ने रमेश बिधूड़ी को पछाड़ दिया है। वहीं, YouTube सर्च के मामले में बिधूड़ी उनसे आगे हैं। दरअसल, बिधूड़ी पिछले हफ्ते अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में थे।

सर्च में इन नेताओं के नाम भी शामिल

केजरीवाल, आतिशी और बिधूड़ी के बाद लोग दिल्ली वाले प्रवेश सिंह वर्मा को भी सर्च कर रहे हैं। प्रवेश सिंह वर्मा सर्च लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। वहीं, कांग्रेस की बात करें तो लोग अलका लांबा के बारे में भी Google कर रहे हैं। बता दें कि अलका लांबा आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित के बारे में सर्च किया जा रहा है। दरअसल, ये सभी नाम दिल्ली चुनाव में अपनी-अपनी पार्टियों के बड़े चेहरे हैं और चुनाव में इनकी भूमिका अहम रहने वाली है।

केजरीवाल और राहुल गांधी में हुए सबसे ज्यादा सर्च

Google Trends के मुताबिक, लोग राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को Google और YouTube पर सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। पिछले एक महीने में राहुल गांधी को सबसे ज्यादा सर्च किया गया, तो दूसरे दिन भी अरविंद केजरीवाल सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इस तरह दोनों नेताओं के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook
Previous Story

परफॉर्म नहीं करोगे तो हो जाओगे बेरोजगार… Facebook का ऐलान

Meta
Next Story

I Am Sorry India… Meta ने भारत सरकार से क्यों मांगी माफी?

Latest from Latest news

Suri: The Seventh Not का PS5 ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें मजेदार Video

Suri: The Seventh Not का PS5 ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें मजेदार Video

Suri, The Seventh Note : बेंगलुरु के Tathvamasi Studios ने अपने अपकमिंग गेम Suri: The Seventh Note का पहला गेमप्ले ट्रेलर रिलीज किया है। यह गेम PS5 और PC पर आएगा और इसे Sony के India Hero Project के तहत डेवलप किया जा रहा है जो चुनिंदा भारतीय डेवलपर्स को सपोर्ट करता है।  इंडिया हेरो प्रोजेक्ट के तहत Sony द्वारा समर्थित Made-in-India गेम Suri: The Seventh Note का पहला गेमप्ले ट्रेलर रिलीज।  क्या है गेम की कहानी  गेम का सेटिंग काल्पनिक द्वीप Suri है। मुख्य किरदार Ajira अपनी मां के इलाज के लिए एक दुर्लभ फल खोजने निकलती है। द्वीप पर अजीब संगीत आधारित भ्रष्टाचार फैल गया है जो पर्यावरण और जीव–जंतुओं की गतिविधियों को बदल देता है।  गेमप्ले का तरीका  इस गेम की खासियत इसका रिदम बेस्ड गेमप्ले है। खिलाड़ी को Ajira को नियंत्रित करते हुए सही समय पर चलना, कूदना और लड़ाई करनी होती है। गेम में पारंपरिक कॉम्बैट या एक्सप्लोरेशन के बजाय प्लेटफॉर्मिंग और रिदम मैकेनिक्स पर ध्यान दिया गया है। द्वीप का वातावरण और दुश्मन संगीत की धुनों के अनुसार प्रतिक्रिया देते हैं।  PS5 के स्पेशल फीचर्स  PS5 वर्सन में Rhythm Haptics Engine नामक फीचर मिलेगा। यह ध्वनि, विजुअल्स और कंट्रोलर वाइब्रेशन को जोड़कर खिलाड़ी को संगीत का अनुभव महसूस कराता है। DualSense कंट्रोलर की हॅप्टिक्स तकनीक का इस्तेमाल करके टोन या इंटेंसिटी में बदलाव को संकेत के रूप में दिखाया जाएगा। इससे खिलाड़ी को गेम की हर धुन और इंटरेक्शन का सटीक फीडबैक मिलेगा।  इंडिया हेरो प्रोजेक्ट में सहयोग  Tathvamasi Studios पिछले एक साल से Sony के India
दिसंबर में लगेगा मोबाइल रीचार्ज पर झटका! बढ़ सकते हैं डेटा प्लान के दाम

दिसंबर में लगेगा मोबाइल रीचार्ज पर झटका! बढ़ सकते हैं डेटा प्लान के दाम

यूजर्स को दिसंबर में लग सकता है टैरिफ काझटका!… भारतीय टेलीकॉम सेक्टर की नई टैरिफ रिपेयर नीति से मंहगे होंगे रिचार्ज पैक   Mobile Recharge Price Hike देश के मोबाइल यूजर्स के लिए दिसंबर की शुरुआत महंगी
Xiaomi-की-हुई-इंटरनेशनल-बेइज्जती-फोन-की-सुरक्षा-पर-उठे-सवाल

Xiaomi की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती, फोन की सुरक्षा पर उठे सवाल

Xiaomi Security Issue: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi हाल ही में अंतरराष्ट्रीय चर्चा में आ गई है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने कंपनी के फोन की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं, जिससे Xiaomi की अंतरराष्ट्रीय छवि प्रभावित हुई है। यह घटना APEC सम्मेलन के दौरान हुई है जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति को उपहार के तौर पर Xiaomi का फोन दिया है।  Xiaomi की अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती! दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने APEC में फोन की सुरक्षा पर सवाल उठाए, जानिए क्या है बैकडोर और क्यों बढ़ रही है यूजर्स की चिंता।  राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने फोन देखते ही मजाक में कहा कि क्या इसकी कम्युनिकेशन लाइन सुरक्षित है। इस पर शी जिनपिंग ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फोन की जांच की जाए कहीं इसमें बैकडोर तो नहीं है। इस छोटे से मजाक ने ही Xiaomi की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है।  बैकडोर क्या है?  बैकडोर एक छिपा हुआ तरीका होता है, जिससे मोबाइल या ऐप के सिस्टम तक अनधिकृत पहुंच संभव हो जाती है। इसे फोन या एप्लिकेशन की सुरक्षा को बायपास करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कभी–कभी सरकार या एजेंसियां इसे वैध कारणों से इस्तेमाल करती हैं, लेकिन कई बार प्री–इंस्टॉल्ड ऐप्स या ब्लॉटवेयर के जरिए यूजर्स का डेटा चोरी करने में भी इसका गलत इस्तेमाल होता है।  READ MORE: Free में मिल सकता है Nothing Phone (3), जानें कैसे  READ MORE: Apple का धमाका! टॉप 5 की लिस्ट से बाहर हुई ये चाइनीज मोबाइल कंपनियां  चीन के फोन और सुरक्षा चिंता  Xiaomi समेत कई चीनी स्मार्टफोन ब्रांड्स पर हमेशा से डेटा सुरक्षा और बैकडोर को लेकर सवाल उठते रहे हैं। अमेरिका ने इसी वजह से Huawei और ZTE जैसे ब्रांड्स को प्रतिबंधित कर दिया था। इन कंपनियों के फोन और डिवाइस अमेरिका में बैन कर दिए गए हैं। साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि चीन के फोन में प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा का खतरा हो सकता है, खासकर अगर इसमें बैकडोर मौजूद हो। 

Don't Miss