Google

Google और Apple ने डिलीट किया ये फेमस एप

4 mins read
965 views
January 14, 2025

Google Play Store पर MAPS.Me एप का लैंडिंग पेज अब डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। यह फैसला सरकार के ऑर्डर देने के बाद लिया गया है।

MAPS.Me : Google और Apple ने अपने Play Store से MAPS.Me को हटा दिया है। बता दें कि MAPS.Me एक तरह का ऑफलाइन नेविगेशन एप है। खबर है कि, यह कार्रवाई MAPS.Me द्वारा भारत की बाहरी सीमाओं को गलत तरीके से दिखाने के कारण की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में सर्वे ऑफ इंडिया ने IT अधिनियम 2000 की धारा 79(3)(b) के तहत Google के नोडल अधिकारी प्रियदर्शी बनर्जी को नोटिस जारी किया था। यह नोटिस जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की गलत भौगोलिक प्रस्तुति के संबंध में था।

Google और Apple स्टोर से हटाए गए ये ऐप

Google Play Store पर MAPS.Me एप के लैंडिंग पेज पर अब ‘We’re sorry, the requested URL was not found on this server’ यह मैसेज दिखाई देता है। Google को एक नोटिस भेजा गया था, यह साफ नहीं है कि Apple को भी ऐसा ही कोई नोटिस भेजा है या नहीं। यह एप अभी भारतीय यूजर्स के लिए Apple App Store पर भी उपलब्ध नहीं है।

सरकार ने भेजा ऐसा नोटिस

  • गलत सीमा चित्रण: Me एप भारत की बाहरी सीमाओं को गलत तरीके से दिखाता है, जो देश की संप्रभुता और अखंडता को खतरे में डालता है।
  • कानून का उल्लंघन: यह भारत के आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम, 1990 की उपधारा (2) के तहत अपराध है।
  • सटीक मानचित्रण की आवश्यकता: सरकार ने कहा कि देश के लिए उपयोग किए जाने वाले मानचित्रों में सटीक और विश्वसनीय जानकारी होनी चाहिए। विशेष रूप से बाहरी सीमाओं और तटरेखाओं के संदर्भ में। गलत मानचित्रण भारत की क्षेत्रीय अखंडता पर सवाल उठाता है।
  • ब्लॉक करने का अनुरोध: नोटिस में Google से एप को तुरंत ब्लॉक या अक्षम करने का आग्रह किया गया।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Instagram
Previous Story

Instagram पर कैसे पाएं Blue Tick, फॉलो करें ये स्टेप्स

PhonePe
Next Story

Maha Kumbh 2025: PhonePe के इंश्योरेंस में यात्रियों को मिलेंगी कई सुविधाएं

Latest from Apps

Don't Miss