Share Market Update: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को हल्के उतार-चढ़ाव के साथ हुई। एक तरफ दुनियाभर से अच्छे संकेत मिले, लेकिन दूसरी तरफ अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव ने निवेशकों को संभलकर कदम रखने पर मजबूर किया। सुबह करीब 9:15 बजे BSE Sensex 200 से ज्यादा अंकों की बढ़त के साथ 78,700 के ऊपर खुला। वहीं, NSE Nifty50 करीब 24,400 के स्तर पर खुला, जिसमें लगभग 50 अंकों की हल्की तेजी देखी गई।
भारतीय शेयर बाज़ार की शुरुआत आज उतार-चढ़ाव भरी रही। Sensex और Nifty में हल्की बढ़त रही, लेकिन US-ईरान तनाव के चलते निवेशक सतर्क नजर आए।
GIFT Nifty और प्री-ओपन संकेत
शुरुआत से पहले संकेत मजबूत थे। GIFT Nifty 24,412 पर ट्रेड कर रहा था, जो करीब 80 अंकों की बढ़त दिखाता है। प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स 800.48 अंक यानी 1.02% बढ़कर 79,320.78 पर पहुंच गया था। हालांकि, Nifty में थोड़ी कमजोरी रही और यह 66.35 अंक गिरकर 24,298.50 पर आ गया।
READ MORE: क्या ईरान अपनी मिसाइल में चीन के GPS का इस्तेमाल कर रहा है?
बैंकिंग और इंफ्रा शेयरों में खरीदारी
आज बैंकिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के शेयरों में अच्छी तेजी दिखी। Axis Bank, ICICI Bank, HDFC Bank, NTPC, InterGlobe Aviation और Adani Ports में बढ़त रही। वहीं, IT सेक्टर दबाव में रहा। Infosys, Tech Mahindra, Tata Consultancy Services और UltraTech Cement के शेयर कमजोर रहे।
READ MORE: Iran Vs Israel-America War: ‘टैंक दे दो और ड्रोन खरीदो’… Google CEO हुए सही
US-ईरान तनाव बना चिंता का कारण
बाजार पर सबसे बड़ा असर अमेरिका और ईरान के तनाव का दिख रहा है। बातचीत की उम्मीद जरूर है, लेकिन स्थिति अभी साफ नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त चेतावनी दी है, जबकि ईरान ने दबाव में बातचीत से इनकार के संकेत दिए हैं। इसी वजह से निवेशक फिलहाल सतर्क हैं और बाजार में बड़ी तेजी या गिरावट देखने को नहीं मिल रही है।
