शेयर बाजार में उछाल, Sensex चढ़ा, Nifty 24,300 पार पहुंचा

शेयर बाजार में उछाल, Sensex चढ़ा, Nifty 24,300 पार पहुंचा

7 mins read
70 views
April 16, 2026

Stock Market India: भारतीय शेयर बाजार ने 16 अप्रैल को मजबूत शुरुआत की और पूरे दिन तेजी का माहौल बना रहा। ग्लोबल बाजारों से मिले अच्छे संकेतों और कच्चे तेल की स्थिर कीमतों के कारण निवेशकों में भरोसा बढ़ा, जिसका असर सीधे बाजार पर देखने को मिला। Sensex और Nifty दोनों इंडेक्स मजबूती के साथ खुले और लगातार बढ़त बनाए रखी।

आज शेयर बाजार में Sensex और Nifty में जोरदार तेजी देखने को मिली। ग्लोबल संकेत और स्थिर क्रूड ऑयल के कारण बाजार हरे निशान में खुला।

Sensex और Nifty में मजबूत शुरुआत

30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 566.32 अंक यानी 0.72% की तेजी के साथ 78,677.56 पर खुला। वहीं Nifty 153.9 अंक की बढ़त के साथ 24,385.20 पर शुरू हुआ। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में Sensex 78,111.24 पर और Nifty 50 24,231.30 पर बंद हुआ था।

Mid-cap और Small-cap शेयरों में भी खरीदारी

इस तेजी का असर सिर्फ बड़े शेयरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि Mid-cap और Small-cap शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। BSE Mid-cap इंडेक्स में 100.11 अंकों की बढ़त दर्ज हुई, जबकि BSE Small-cap इंडेक्स 63.89 अंक यानी 0.82% बढ़कर 7,877.49 पर पहुंच गया। इससे साफ है कि निवेशक अब छोटे और मिड साइज कंपनियों में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

बाजार की चौड़ाई मजबूत, ज्यादा शेयरों में तेजी

NSE पर बाजार का माहौल पूरी तरह सकारात्मक रहा। 2,159 शेयरों में तेजी देखी गई, जबकि सिर्फ 195 शेयरों में गिरावट आई। वहीं, 59 शेयर बिना बदलाव के स्थिर रहे। इससे पता चलता है कि बाजार में चौतरफा खरीदारी हो रही है।

कौन से शेयर बढ़े और कौन गिरे

Nifty के बड़े गेनर्स में हिंदुस्तान जिंक, वेदांता, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज शामिल रहे। वहीं, दूसरी ओर ABB इंडिया, नेस्ले इंडिया, सन फार्मा, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और कोल इंडिया में गिरावट देखने को मिली।

READ MORE: बाजार में हलचल, आज ये शेयर बन सकते हैं गेमचेंजर

सेक्टरों का प्रदर्शन

अधिकतर सेक्टरों में तेजी देखने को मिली। आईटी, रियल्टी, मेटल और मीडिया सेक्टर में करीब 1% की बढ़त रही। केवल फार्मा सेक्टर शुरुआती कारोबार में दबाव में रहा।

ग्लोबल मार्केट और क्रूड ऑयल का असर

ग्लोबल संकेत बाजार के लिए काफी मजबूत रहे। गिफ्ट Nifty 120.5 अंक ऊपर 24,370 पर खुला। एशियाई बाजारों में भी तेजी रही। जापान का Nikkei 225 2.4% से ज्यादा उछला, हांगकांग का Hang Seng 1.52% ऊपर रहा, जबकि कोरिया और चीन के बाजार भी हरे निशान में रहे। कच्चे तेल की कीमतें भी स्थिर रहीं। ब्रेंट क्रूड करीब 95 प्रति ड़ॉलर बैरल और WTI लगभग 91.65 डॉलर पर रहा। इससे महंगाई को लेकर चिंता कम हुई और बाजार को सपोर्ट मिला।

READ MORE: शेयर बाजार में गर्दा उड़ाने आ रहें 7 नए IPO, देखें डिटेल्स

निवेशकों की गतिविधि और विशेषज्ञ राय

FII ने 15 अप्रैल को 666.15 करोड़ की खरीदारी की, जबकि DII ने 568.98 करोड़ की बिकवाली की। इंडिया VIX घटकर 18.66 पर आ गया, जिससे बाजार में कम उतार-चढ़ाव का संकेत मिला। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक तनाव में कमी और मज़बूत रिकवरी की उम्मीदों के कारण बाज़ार का भरोसा बढ़ा है। Nifty भी हाल की गिरावट से करीब 2,000 अंक की रिकवरी दिखा चुका है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Gold Price 16 April: आज आपके शहर में कितनी है सोने की कीमत?
Previous Story

Gold Price 16 April: आज आपके शहर में कितनी है सोने की कीमत?

Canary Fund से होगा टेस्ट, BitMEX ने Bitcoin फ्रीज रोका
Next Story

Canary Fund से होगा टेस्ट, BitMEX ने Bitcoin फ्रीज रोका

Latest from Latest news

67 करोड़ रुपए की फंडिंग से Mekr का बड़ा विस्तार, अब ग्लोबल मार्केट पर नजर

67 करोड़ रुपए की फंडिंग से Mekr का बड़ा विस्तार, अब ग्लोबल मार्केट पर नजर

Mekr Funding: भारत के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में एक नया निवेश अपडेट सामने आया है। अप्लायंस डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग स्टार्टअप Mekr ने अपने सीरीज

Don't Miss