वीडियो एडिटिंग के लिए Instagram लेकर आ रहा नया App

6 mins read
936 views
January 20, 2025

एडिट्स ऐप में समर्पित इंस्पिरेशन टैब, शुरुआती विचारों के लिए एक जगह और सभी एडिंटिंग टूल शामिल हैं। यह एक हाई-क्वालिटी वाला कैमरा भी प्रदान करता है।

Instagram New App: अमेरिका में TikTok के बैन होने के तुरंत बाद Instagram ने अपना नया ऐप जारी करने की घोषणा की है। दरअसल, कंपनी अपना एक नया वीडियो एडिटिंग ऐप लेकर आ रही है। इसके बारे में Instagram के हेड एडम मोसेरी ने बताया है। हालांकि अभी इसकी रिलीज टाइमलाइन सामने नहीं आई है, लेकिन इसके कुछ फीचर्स की डिटेल मिल गई है। यह ऐप उन लोगों के लिए लाया जा रहा है, जो फोन पर वीडियो बनाना पसंद करते हैं। इसमें कई ऐसे वीडियो एडिटिंग टूल्स होंगे, जो यूजर एक्सपीरियंस को मजेदार बना देंगे।

क्या है META का एडिटिंग ऐप

एडिट्स ऐप सिर्फ एक वीडियो एडिटिंग ऐप नहीं है बल्कि यह वीडियो बनाने और शेयर करने को आसान और सहज बनाने के लिए डिजाइन किए गए टूल का एक पूरा सेट है। ऐप में एक डेडीकेटेड प्रेरणा टैब, शुरुआती विचारों के लिए एक जगह और सभी एडिटिंग टूल शामिल हैं। यह एक उच्च गुणवत्ता वाला कैमरा भी प्रदान करता है, जिसका यूज मोसेरी ने खुद अपने घोषणा वीडियो को फिल्माने के लिए किया था।

वीडियो बनाना हुआ आसान

इस एडिट्स ऐप की खास बात यह है कि इसमें आप ड्राफ्ट शेयर करके दोस्तों और साथी क्रिएटर्स के साथ कोलेब्रेशन कर सकते हैं। iOS ऐप स्टोर लिस्टिंग के अनुसार, एडिट्स इन सुविधाओं के साथ वीडियो बनाने की प्रक्रिया को आसान बनाता है।

  • वॉटरमार्क के बिना वीडियो एक्सपोर्ट करें और उन्हें किसी भी प्लेटफॉर्म पर शेयर करें।
  • आसान एक्सेस के लिए सभी ड्राफ्ट और वीडियो को एक ही जगह पर स्टोर करें।
  • 10 मिनट तक की हाई-क्वालिटी वाली क्लिप कैप्चर करें और तुरंत एडिट शुरू करें।
  • Instagram पर 1080p रिजॉल्यूशन में वीडियो शेयर करें।
  • Frame-by-frame सटीक वीडियो एडिट करें।
  • रिजॉल्यूशन, frame rate और डायनेमिक रेंज के लिए हाई-क्वालिटी वाले कैमरा कंट्रोल।

परफॉर्मेंस भी करेंगे ट्रैक

ये ऐप सिर्फ एडिटिंग तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह क्रिएटर्स को नोटिफिकेशन पर कंट्रोल रखने में भी मदद करता है। लाइव इनसाइट्स डैशबोर्ड वीडियो के परफॉर्मेंस को ट्रैक करता है, जिसमें स्किप रेट और फॉलोअर और नॉन-फॉलोअर इंटरैक्शन जैसे डिटेल दिखाए जाते हैं।

अगले महीने तक नहीं कर सकते डाउनलोड

आप एडिट ऐप को iOS ऐप स्टोर से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। बता दें कि यह जल्द ही Android पर भी उपलब्ध होगा। यह ऐप अगले महीने तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं होगा। ऐसे में Instagram चुनिंदा क्रिएटर्स से फीडबैक लेकर ऐप को बेहतर बनाने की योजना बना रहा है।

Analytics Insight

दिव्या सिंह : मैं 6 साल के अनुभव के साथ कंटेट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. मेरे अंदर सरल स्वभाव के साथ कुछ अलग करने की चाह है. मैनजमेंट और नेतृत्व क्षमता से भरपूर मुझमें अच्छे कम्युनिकेशन स्किल्स हैं. मेरे अंदर खास यह है कि किसी भी काम को तय समय पर समाप्त कर लेती हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Jay Parikh
Previous Story

कौन है जय पारिख? बनें Microsoft के सीनियर एग्जीक्यूटिव

TikTok
Next Story

TikTok Restores In America: डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा क्यों शुरू किया TikTok

Latest from Latest news

Suri: The Seventh Not का PS5 ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें मजेदार Video

Suri: The Seventh Not का PS5 ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें मजेदार Video

Suri, The Seventh Note : बेंगलुरु के Tathvamasi Studios ने अपने अपकमिंग गेम Suri: The Seventh Note का पहला गेमप्ले ट्रेलर रिलीज किया है। यह गेम PS5 और PC पर आएगा और इसे Sony के India Hero Project के तहत डेवलप किया जा रहा है जो चुनिंदा भारतीय डेवलपर्स को सपोर्ट करता है।  इंडिया हेरो प्रोजेक्ट के तहत Sony द्वारा समर्थित Made-in-India गेम Suri: The Seventh Note का पहला गेमप्ले ट्रेलर रिलीज।  क्या है गेम की कहानी  गेम का सेटिंग काल्पनिक द्वीप Suri है। मुख्य किरदार Ajira अपनी मां के इलाज के लिए एक दुर्लभ फल खोजने निकलती है। द्वीप पर अजीब संगीत आधारित भ्रष्टाचार फैल गया है जो पर्यावरण और जीव–जंतुओं की गतिविधियों को बदल देता है।  गेमप्ले का तरीका  इस गेम की खासियत इसका रिदम बेस्ड गेमप्ले है। खिलाड़ी को Ajira को नियंत्रित करते हुए सही समय पर चलना, कूदना और लड़ाई करनी होती है। गेम में पारंपरिक कॉम्बैट या एक्सप्लोरेशन के बजाय प्लेटफॉर्मिंग और रिदम मैकेनिक्स पर ध्यान दिया गया है। द्वीप का वातावरण और दुश्मन संगीत की धुनों के अनुसार प्रतिक्रिया देते हैं।  PS5 के स्पेशल फीचर्स  PS5 वर्सन में Rhythm Haptics Engine नामक फीचर मिलेगा। यह ध्वनि, विजुअल्स और कंट्रोलर वाइब्रेशन को जोड़कर खिलाड़ी को संगीत का अनुभव महसूस कराता है। DualSense कंट्रोलर की हॅप्टिक्स तकनीक का इस्तेमाल करके टोन या इंटेंसिटी में बदलाव को संकेत के रूप में दिखाया जाएगा। इससे खिलाड़ी को गेम की हर धुन और इंटरेक्शन का सटीक फीडबैक मिलेगा।  इंडिया हेरो प्रोजेक्ट में सहयोग  Tathvamasi Studios पिछले एक साल से Sony के India
दिसंबर में लगेगा मोबाइल रीचार्ज पर झटका! बढ़ सकते हैं डेटा प्लान के दाम

दिसंबर में लगेगा मोबाइल रीचार्ज पर झटका! बढ़ सकते हैं डेटा प्लान के दाम

यूजर्स को दिसंबर में लग सकता है टैरिफ काझटका!… भारतीय टेलीकॉम सेक्टर की नई टैरिफ रिपेयर नीति से मंहगे होंगे रिचार्ज पैक   Mobile Recharge Price Hike देश के मोबाइल यूजर्स के लिए दिसंबर की शुरुआत महंगी
Xiaomi-की-हुई-इंटरनेशनल-बेइज्जती-फोन-की-सुरक्षा-पर-उठे-सवाल

Xiaomi की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती, फोन की सुरक्षा पर उठे सवाल

Xiaomi Security Issue: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi हाल ही में अंतरराष्ट्रीय चर्चा में आ गई है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने कंपनी के फोन की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं, जिससे Xiaomi की अंतरराष्ट्रीय छवि प्रभावित हुई है। यह घटना APEC सम्मेलन के दौरान हुई है जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति को उपहार के तौर पर Xiaomi का फोन दिया है।  Xiaomi की अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती! दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने APEC में फोन की सुरक्षा पर सवाल उठाए, जानिए क्या है बैकडोर और क्यों बढ़ रही है यूजर्स की चिंता।  राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने फोन देखते ही मजाक में कहा कि क्या इसकी कम्युनिकेशन लाइन सुरक्षित है। इस पर शी जिनपिंग ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फोन की जांच की जाए कहीं इसमें बैकडोर तो नहीं है। इस छोटे से मजाक ने ही Xiaomi की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है।  बैकडोर क्या है?  बैकडोर एक छिपा हुआ तरीका होता है, जिससे मोबाइल या ऐप के सिस्टम तक अनधिकृत पहुंच संभव हो जाती है। इसे फोन या एप्लिकेशन की सुरक्षा को बायपास करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कभी–कभी सरकार या एजेंसियां इसे वैध कारणों से इस्तेमाल करती हैं, लेकिन कई बार प्री–इंस्टॉल्ड ऐप्स या ब्लॉटवेयर के जरिए यूजर्स का डेटा चोरी करने में भी इसका गलत इस्तेमाल होता है।  READ MORE: Free में मिल सकता है Nothing Phone (3), जानें कैसे  READ MORE: Apple का धमाका! टॉप 5 की लिस्ट से बाहर हुई ये चाइनीज मोबाइल कंपनियां  चीन के फोन और सुरक्षा चिंता  Xiaomi समेत कई चीनी स्मार्टफोन ब्रांड्स पर हमेशा से डेटा सुरक्षा और बैकडोर को लेकर सवाल उठते रहे हैं। अमेरिका ने इसी वजह से Huawei और ZTE जैसे ब्रांड्स को प्रतिबंधित कर दिया था। इन कंपनियों के फोन और डिवाइस अमेरिका में बैन कर दिए गए हैं। साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि चीन के फोन में प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा का खतरा हो सकता है, खासकर अगर इसमें बैकडोर मौजूद हो। 
Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 

Don't Miss