Roblox ने लॉन्च किए 5 फीचर्स, बच्चों की सुरक्षा हुई आसान

Roblox ने लॉन्च किए 5 फीचर्स, बच्चों की सुरक्षा हुई आसान

6 mins read
144 views
July 1, 2026

Roblox Parental Controls: क्या आपका बच्चा घंटों Roblox खेलता है? अब माता-पिता को उसकी हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए बार-बार फोन चेक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Roblox Parental Control के तहत कंपनी ने कई नए सेफ्टी फीचर्स लॉन्च किए हैं, जिनसे स्क्रीन टाइम, खर्च, गेम्स और कंटेंट पर पहले से ज्यादा कंट्रोल मिलेगा।

Roblox ने बच्चों की सुरक्षा के लिए नए Parental Control फीचर्स किए लॉन्च, अब माता-पिता स्क्रीन टाइम, खर्च, गेम्स और कंटेंट पर आसानी से नजर रख सकेंगे।

Roblox Parental Control से क्या बदलेगा?

Roblox ने बताया कि नए फीचर्स का मकसद बच्चों के लिए प्लेटफॉर्म को ज्यादा सुरक्षित बनाना है। अब पैरेंट्स अपने अकाउंट से जुड़े डैशबोर्ड के जरिए बच्चों की गेमिंग एक्टिविटी देख सकेंगे। सबसे बड़ा बदलाव स्क्रीन टाइम लिमिट का है। माता-पिता रोजाना खेलने का समय तय कर सकते हैं। तय समय पूरा होते ही बच्चा अपने आप गेम से लॉगआउट हो जाएगा। डैशबोर्ड में पिछले 7 दिनों की गेमिंग गतिविधियों का रिकॉर्ड भी दिखाई देगा।

खर्च और गेम्स पर भी रहेगा पूरा कंट्रोल

अब Roblox पर होने वाले इन-गेम खर्च को भी आसानी से नियंत्रित किया जा सकेगा। माता-पिता हर महीने की अधिकतम खर्च सीमा तय कर सकते हैं। अगर बच्चा कोई खरीदारी करने की कोशिश करेगा तो तुरंत नोटिफिकेशन मिलेगा। इसके अलावा किसी भी गेम को अलग से ब्लॉक करने का विकल्प भी दिया गया है। इससे वह गेम बच्चे की सर्च और सुझावों में दिखाई नहीं देगा।

READ MORE: ‘गेम बनाओ, नाम कमाओ’, Roblox से जानें कैसे?

कंटेंट फिल्टर और नए एज ग्रुप

Roblox ने कंटेंट को Minimal, Mild और Moderate जैसी कैटेगरी में बांटा है। पैरेंट्स अपनी पसंद के अनुसार कंटेंट लेवल चुन सकते हैं। इससे बच्चे केवल उसी स्तर का कंटेंट देख पाएंगे।

कंपनी ने नए एज-बेस्ड अकाउंट भी शुरू किए हैं।

  • 5-8 साल के बच्चों के लिए Roblox Kids, जिसमें चैट पूरी तरह बंद रहेगी।
  • 9-15 साल के यूजर्स के लिए Roblox Select, जहां चैट मॉडरेट होगी और पैरेंट्स कंटेंट व चैट दोनों को कंट्रोल कर सकेंगे।

READ MORE: GTA 6 की बुकिंग आज से शुरू, जानें कीमत और फीचर्स

अब पहले से ज्यादा सुरक्षित होगी गेमिंग

नए अपडेट के बाद पैरेंट्स बच्चों के हाल ही में खेले गए गेम, फ्रेंड लिस्ट और नए जुड़े कॉन्टैक्ट्स भी देख सकेंगे। कंपनी का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य परिवारों को बेहतर कंट्रोल देना और बच्चों के लिए सुरक्षित ऑनलाइन माहौल तैयार करना है। आने वाले समय में Roblox ऐसे और फीचर्स जोड़ सकता है, जिससे बच्चों की डिजिटल सुरक्षा और मजबूत हो सके।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।