Online Gaming Bill 2025: अब बंद होंगे पैसे वाले गेम, सरकार का बड़ा फैसला

4 mins read
714 views
Online Gaming Bill 2025: अब बंद होंगे पैसे वाले गेम, सरकार का बड़ा फैसला
August 26, 2025

सरकार का कहना है कि यह बिल लोगों को लत, आर्थिक नुकसान और सामाजिक परेशानियों से बचाने के लिए जरूरी था।

Online Gaming Bill 2025: भारत सरकार ने 21 अगस्त 2025 को प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 संसद से पास कर दिया है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों में मंज़ूरी मिलने के बाद अब देशभर में रियल मनी गेम्स पर पूरी तरह पाबंदी लग गई है।

सरकार का कहना है कि यह बिल लोगों को लत, आर्थिक नुकसान और सामाजिक परेशानियों से बचाने के लिए जरूरी था। पिछले कुछ सालों में कई ऐसे प्लेटफॉर्म सामने आए हैं, जो जल्दी अमीर बनने के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे थे और कई परिवार कर्ज़ व आर्थिक संकट में फंस गए।

2025 में बैन हुए ऐप्स

  • Winaura : अनधिकृत जुआ प्लेटफ़ॉर्म
  • Winstler42: जुआ नियमों का उल्लंघन
  • Casinohermes : अनरेगुलेटेड कसीनो गेम्स
  • Amunra1: बिना लाइसेंस के संचालन
  • Polymarket : वित्तीय नियमों की अनदेखी

पहले भी हुए थे बैन

इससे पहले दिसंबर 2023 में सरकार ने 174 बेटिंग और गेमिंग ऐप्स को ब्लॉक किया था। उस लिस्ट में Mahadev, Parimatch, Fairplay, 1XBET, Lotus365, Dafabet और BetwaySatta जैसे बड़े नाम शामिल थे। इन पर अवैध बेटिंग और झूठे विज्ञापन चलाने का आरोप था।

यूजर्स के पैसे का क्या होगा?

MPL, PokerBaazi, Zupee और Games24x7 जैसी कंपनियों ने भरोसा दिलाया है कि खिलाड़ियों का वॉलेट मनी पूरी तरह सुरक्षित है। यूजर्स अपने पैसे आराम से निकाल सकते हैं। हालांकि, अब नई डिपॉजिट पर रोक लगा दी गई है।

READ MORE: Online Gaming: मजेदार गेमिंग या खतरे का जाल? जानिए पूरी सच्चाई

SharpLink Gaming ने दिखाया Crpto पर भरोसा, एक साथ खरीदे 12,207 ETH

WinZO ने 22 अगस्त से प्रभावित गेम हटाने का एलान किया है, जबकि Probo पहले ही सभी मनी-आधारित फॉर्मेट बंद कर चुका है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

स्पेसएक्स का स्टारशिप लॉन्च फिर टला, मौसम बना सबसे बड़ी रुकावट
Previous Story

स्पेसएक्स का स्टारशिप लॉन्च फिर टला, मौसम बना सबसे बड़ी रुकावट

एलन मस्क की कंपनी xAI ने Apple और OpenAI को घेरा, जानें क्या है पूरा मामला
Next Story

एलन मस्क की कंपनी xAI ने Apple और OpenAI को घेरा, जानें क्या है पूरा मामला

Latest from Apps

Google-Maps-की-छुट्टी-Mappls

Google Maps की छुट्टी! Mappls में आया ऐसा फीचर जो बदल देगा सफर का तरीका

Mappls public transport feature:  Google Maps को कड़ी टक्कर देने वाला देसी मैप प्लेटफॉर्म Mappls यानी MapMyIndia अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कंपनी ने अपने नेविगेशन ऐप में मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट को
Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit CFO Resignation: क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर विपिन कपूरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक बार फिर Flipkart में सीनियर फाइनेंस रोल में लौट रहे हैं। इस खबर ने ई कॉमर्स और क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है।  क–कॉमर्स सेक्टर में बड़ा बदलाव: Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया, IPO और फंडिंग के दौर में अहम फैसला।  Blinkit में एक साल से थोड़ा ज्यादा का सफर  विपिन कपूरिया 2024 में Blinkit से जुड़े थे। उन्होंने यहां 1 साल से थोड़ा ज्यादा समय काम किया है। वह गुरुग्राम बेस्ड Blinkit में शामिल होने से पहले Flipkart में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे। कपूरिया Blinkit के पहले फुल टाइम CFO थे क्योंकि यह पद 2022 से खाली था। उस समय Zomato द्वारा Blinkit के अधिग्रहण के बाद तत्कालीन CFO अमित सचदेवा ने कंपनी छोड़ दी थी।  Flipkart के साथ पुराना रिश्ता  Flipkart में विपिन कपूरिया की यह तीसरी पारी होगी। उन्होंने पहली बार 2015 में Flipkart जॉइन किया था। इसके बाद 2018 में वह हॉस्पिटैलिटी स्टार्टअप Oyo चले गए। 2020 में उन्होंने दोबारा Flipkart में वापसी की और फिर 2024 में Blinkit से जुड़े। अब एक बार फिर वह Flipkart के फाइनेंस लीडरशिप का हिस्सा बनने जा रहे हैं।  Blinkit और Eternal में अहम भूमिका  Blinkit में रहते हुए कपूरिया ने कंपनी के CEO अल्बिंदर ढिंढसा और Eternal के CFO अक्षांत गोयल के साथ मिलकर काम किया है। वह उस दौर में Blinkit से जुड़े थे, जब Eternal ने 8,500 करोड़ की राशि Qualified Institutional Placement के जरिए जुटाई थी। यह फंडिंग Blinkit और पूरे क्विक कॉमर्स सेक्टर के लिए अहम मानी गई है।  READ MORE: Aman Jain बने Meta के नए पॉलिसी हेड  क्विक कॉमर्स सेक्टर में तेजी और फंडिंग  पिछले 12 से 14 महीनों में क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।  Swiggy ने 2024 में IPO और हालिया QIP के जरिए 14,500 करोड़ जुटाए।  Zepto अगले साल 11,000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में है।  READ MORE: Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई  Flipkart Minutes में नेतृत्व बदलाव 
भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

Bandar Apna Dost: YouTube पर AI से बना कंटेंट अब सिर्फ एक नया ट्रेंड नहीं रह गया है, बल्कि यह करोड़ों की कमाई और अरबों व्यूज वाला बड़ा बिजनेस बन चुका है। इस बदलाव के केंद्र में अब भारत आ गया है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय AI Shorts चैनल Bandar Apna Dost ने अपने AI-generated वीडियो से अब तक 2.07 अरब व्यूज हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही यह चैनल दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला AI slop चैनल बन गया है।  AI से बने YouTube Shorts कैसे करोड़ों व्यूज और मोटी कमाई कर रहे हैं? इस रिपोर्ट में जानिए कैसे भारत का एक AI चैनल दुनिया में सबसे आगे निकल गया।  कमाई में भी सबसे आगे भारत  व्यूज के साथ–साथ कमाई के मामले में भी Bandar Apna Dost ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट का अनुमान है कि यह चैनल सालाना करीब 4.25 मिलियन डॉलर कमाता है। भारतीय रुपये में देखें तो यह रकम लगभग 370 करोड़ से ज्यादा बैठती है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि AI बेस्ड स्टोरीटेलिंग अब YouTube पर बेहद ताकतवर बन चुकी है।  AI Shorts अब हर जगह दिख रहे हैं  जिस रिपोर्ट में इस चैनल की सफलता सामने आई है, उसमें यह भी बताया गया है कि YouTube Shorts पर AI कंटेंट कितनी तेजी से फैल रहा है। Kapwing की स्टडी के अनुसार, नए यूजर्स को जो Shorts वीडियो सुझाए जाते हैं, उनमें से हर 5 में से एक वीडियो AI generated होता है। Bandar Apna Dost इसी बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके AI ड्रिवन वीडियो फॉर्मेट ने बहुत कम समय में जबरदस्त पहचान बना ली है और आज यह चैनल व्यूज और कमाई, दोनों में ग्लोबल लीडर बन चुका है।  READ MORE: YouTube ने लॉन्च किया ‘Shorts Timer’, बढ़ेगी वीडियो देखने समझदारी  AI कंटेंट को लेकर बहस भी तेज 

Don't Miss