Rockstar GTA 6 News

GTA 6 को लेकर बड़ा खुलासा! Online टाइमिंग भी लीक

6 mins read
2 views
April 11, 2026

GTA 6 Online Release: इन दिनों Grand Theft Auto VI को लेकर काफी चर्चा हो रही है, खासकर इसके PC वर्शन के संबंध में। दावा किया जा रहा है कि इस बार PC यूजर्स को गेम के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

GTA VI के PC रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट! गेम 2027 की शुरुआत में आ सकता है, जानिए कंसोल लॉन्च डेट और ऑनलाइन मोड से जुड़ी अहम जानकारी।

कंसोल लॉन्च की तारीख क्या है?

Rockstar Games ने साफ किया है कि GTA VI को 19 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। शुरुआत में यह गेम केवल PlayStation 5 और Xbox Series X/S पर उपलब्ध होगा। यानी लॉन्च के समय PC यूजर्स इस गेम को नहीं खेल पाएंगे।

PC वर्जन को लेकर नई अफवाह क्या कहती है?

यह जानकारी X यूजर DetectiveSeeds की पोस्ट से सामने आई है। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने LinkedIn के जरिए Rockstar के कुछ पूर्व कर्मचारियों से बात की है। करीब 90 लोगों से संपर्क करने के बाद 3 लोगों ने जवाब दिया है। इन तीनों ने बताया कि GTA VI का PC वर्जन 2027 तक लॉन्च हो सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह टाइमलाइन बदल सकती है और अभी कुछ भी फाइनल नहीं है।

इस तारीख का क्या है खास कारण?

फरवरी 2027 की टाइमलाइन इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि Take-Two Interactive का फाइनेंशियल ईयर मार्च 2027 में खत्म होता है। अगर गेम इससे पहले रिलीज होता है, तो कंपनी को अपने सालाना रेवेन्यू में बड़ा फायदा मिल सकता है।

Rockstar का पुराना रिकॉर्ड क्या कहता है?

Rockstar आमतौर पर अपने गेम्स का PC वर्जन देर से लॉन्च करता है। GTA V और Red Dead Redemption 2 जैसे बड़े गेम्स पहले कंसोल पर आए और फिर काफी समय बाद PC पर रिलीज हुए। अक्सर यह अंतर 1 साल या उससे भी ज्यादा का होता है। इसी वजह से कई गेमर्स को उम्मीद थी कि GTA VI का PC वर्जन 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत में आएगा। ऐसे में फरवरी 2027 की अफवाह थोड़ी जल्दी लगती है, लेकिन पूरी तरह गलत भी नहीं कही जा सकती।

READ MORE: जनवरी में PlayStation Plus ला रहा धमाकेदार गेम्स

GTA VI Online कब आ सकता है?

गेम के ऑनलाइन मोड को लेकर भी चर्चा जारी है। GTA VI Online मुख्य गेम के रिलीज के करीब एक महीने के अंदर लॉन्च हो सकता है। अगर GTA VI 19 नवंबर को रिलीज होता है, तो इसका ऑनलाइन मोड दिसंबर तक आ सकता है। पहले भी GTA V के साथ ऐसा ही हुआ था, जब गेम के एक महीने बाद GTA Online लॉन्च किया गया था।

READ MORE: PS5 सिक्योरिटी पर बड़ा खतरा, ROM Keys लीक से मचा हड़कंप

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Instagram ने बदला कमेंट का नियम, अब कमेंट करना हुआ आसान

Latest from Gaming

Don't Miss