Infinix-Note-60-

आज आएगा Infinix Note 60 Pro, स्मार्टवॉच जैसे फीचर्स साथ

5 mins read
9 views
June 24, 2026

Infinix Note 60 Pro: क्या स्मार्टफोन अब आपकी सेहत पर भी नजर रखेंगे? Infinix का नया Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition आज लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके कई फीचर्स का खुलासा कर दिया है। यह फोन दमदार बैटरी, प्रीमियम डिजाइन और हेल्थ मॉनिटरिंग सेंसर जैसी खास खूबियों के साथ आएगा।

Infinix Note 60 Pro पिनिनफारिना एडिशन आज लॉन्च होगा। फोन में हेल्थ मॉनिटरिंग सेंसर, 6500mAh बैटरी और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा।

हेल्थ मॉनिटरिंग सेंसर बना सबसे बड़ा आकर्षण

Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition में ऐसा फीचर मिलेगा जो आमतौर पर स्मार्टवॉच में देखने को मिलता है। फोन में मौजूद हेल्थ सेंसर यूजर्स को हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन और स्ट्रेस लेवल जैसी जानकारी देगा। यही वजह है कि यह फोन सिर्फ स्मार्टफोन नहीं बल्कि एक हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइस की तरह भी काम करेगा।

प्रीमियम डिजाइन और मजबूत बिल्ड

कंपनी ने इस फोन को खास डिजाइन के साथ तैयार किया है। इसमें कार्बन फाइबर जैसा दिखने वाला रियर पैनल मिलेगा। साथ ही 360 डिग्री एयरोस्पेस ग्रेड एल्युमीनियम फ्रेम इसे प्रीमियम लुक देगा। जो यूजर्स स्टाइल और डिजाइन को महत्व देते हैं, उनके लिए यह फोन आकर्षक विकल्प बन सकता है।

READ MORE: भारत में Smartphones की बिक्री में भारी गिरावट, Xiaomi सबसे पीछे

प्रोसेसर, डिस्प्ले और बैटरी में दम

फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। बेहतर कूलिंग के लिए 3D Ice Core VC Cooling Chamber भी मिलेगा। इसके अलावा फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है। पावर के लिए 6500mAh बैटरी मिलेगी, जो 90W वायर्ड और 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा और अन्य खास फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और लाइव फोटो मोड दिया गया है। डिवाइस IP64 रेटिंग के साथ आएगा, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा मिलेगी। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है। वहीं बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए JBL ट्यून किए गए डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।

READ MORE: Smartphone के बाद अब डिस्प्ले भी नोएडा में बनाएगा Samsung

Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition उन यूजर्स को पसंद आ सकता है जो डिजाइन, परफॉर्मेंस और हेल्थ फीचर्स एक साथ चाहते हैं। अब सभी की नजर इसकी कीमत और बाकी स्पेसिफिकेशन पर है, जिनका खुलासा लॉन्च इवेंट में होगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

निवेशकों के लिए खुशखबरी, बाजार ने सुबह-सुबह कराई कमाई
Previous Story

निवेशकों के लिए खुशखबरी, बाजार ने सुबह-सुबह कराई कमाई

अमेरिका-ने-तोड़ा-क्रिप्टो-फ्रॉड
Next Story

अमेरिका ने तोड़ा क्रिप्टो फ्रॉड का जाल, मचा हड़कंप

Latest from Gadgets

Don't Miss