Xiaomi का HyperOS 4 लीक, नए फीचर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

Xiaomi का HyperOS 4 लीक, नए फीचर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

6 mins read
108 views
August 6, 2026

HyperOS 4 Beta Update: HyperOS 4 Beta को लेकर एक नया लीक सामने आया है, जिसने Xiaomi यूजर्स की उत्सुकता बढ़ा दी है। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, कंपनी चीन में 5 अगस्त से बीटा रजिस्ट्रेशन शुरू कर सकती है। वहीं 7 अगस्त से चुनिंदा यूजर्स के लिए पहला बीटा अपडेट जारी होने की उम्मीद है। हालांकि Xiaomi ने अभी इस टाइमलाइन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

HyperOS 4 Beta Update: Xiaomi यूजर्स के लिए अच्छी खबर है, जानें Android 17 आधारित नए फीचर्स और लेटेस्ट अपडेट

HyperOS 4 Beta का संभावित शेड्यूल सामने आया

लीक रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi सबसे पहले 5 अगस्त को HyperOS 4 Beta के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी। इसके बाद 6 अगस्त को नया सॉफ्टवेयर पेश किया जा सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो 7 अगस्त से पहले बीटा बिल्ड रोलआउट शुरू हो जाएगा। फिलहाल, शुरुआती बीटा अपडेट केवल चीन के चुनिंदा Xiaomi डिवाइस तक सीमित रहने की संभावना है। वैश्विक यूजर्स को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

HyperOS 4 Beta में मिल सकते हैं ये बड़े बदलाव

रिपोर्ट के मुताबिक, HyperOS 4 Beta को Android 17 पर आधारित बनाया जा सकता है। इस बार कंपनी इंटरफेस में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है।

संभावित नए फीचर्स:

  • Liquid Glass स्टाइल वाला नया डिजाइन
  • 5D आइकन और बेहतर एनिमेशन
  • नया Control Centre और ट्रांसपेरेंट नोटिफिकेशन पैनल
  • बड़े और कस्टमाइज किए जा सकने वाले फोल्डर
  • होम स्क्रीन पर नए विजेट
  • लॉक स्क्रीन नोटिफिकेशन का नया लेआउ
  • AI Floating Island और AI आधारित इंटरफेस
  • बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कुछ सिस्टम ऐप्स में Rust आधारित तकनीक

हालांकि, इन सभी फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

READ MORE: Google का Android सुरक्षा अपडेट, 129 कमजोरियां ठीक

किन यूजर्स को मिलेगा सबसे पहले अपडेट?

लीक जानकारी के अनुसार, शुरुआती चरण में HyperOS 4 Beta सिर्फ कुछ चुनिंदा Xiaomi स्मार्टफोन पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने अभी तक सपोर्टेड डिवाइस की सूची जारी नहीं की है। इसलिए सभी यूजर्स को यह अपडेट एक साथ मिलने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। साथ ही यह भी संभव है कि आधिकारिक रोलआउट से पहले कंपनी अपने शेड्यूल में बदलाव कर दे। ऐसे में फिलहाल सामने आई जानकारी को लीक रिपोर्ट के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

READ MORE: Xiaomi 17T और Redmi फोन महंगे, देखें नई कीमतें

Xiaomi की आधिकारिक घोषणा का इंतजार

HyperOS 4 Beta को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं, लेकिन Xiaomi की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अगर लीक सही साबित होता है, तो आने वाले दिनों में कंपनी नए इंटरफेस और AI फीचर्स के साथ अपने यूजर्स को बड़ा सॉफ्टवेयर अपग्रेड दे सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss