अगर आप स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस, कैमरा और डिजाइन को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहते, तो iPhone 17 Series का इंतजार करना एक समझदारी भरा फैसला होगा।
iPhone 17 : Apple एक बार फिर अपने फैंस के लिए बड़ी तैयारी कर रहा है। आने वाले कुछ महीनों में कंपनी iPhone 17 Series लॉन्च करने जा रही है, जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल होंगे। हर बार की तरह इस बार भी डिजाइन, परफॉर्मेंस और कैमरा के मामले में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
iPhone 17 में क्या होगा नया
- इस बार Apple ने iPhone 17 सीरीज में स्लिम और लाइटवेट डिजाइन देने की तैयारी की है।
- Pro मॉडल में टाइटेनियम फ्रेम हो सकता है, जिससे फोन हल्का और ज्यादा टिकाऊ होगा।
- iPhone 17 और Pro वेरिएंट में A18 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो AI परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाएगा।
- ProMax वर्जन में टेट्राप्रिज्म टेलीफोटो लेंस हो सकता है, जो जूम क्वालिटी में DSLR जैसे कैमरों को टक्कर दे सकता है।
- सभी वेरिएंट में iOS 18 और नया AICopilot फीचर मिलने की चर्चा है।
भारत, दुबई और अमेरिका में संभावित कीमतें
ध्यान दें रिपोर्ट के मुताबिक ये कीमते बताई गई हैं। इसमें अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इन कीमतों में बदलाव भी हो सकता है।
वेरिएंट | भारत में संभावित कीमत | दुबई कीमत (AED | अमेरिका कीमत (USD) |
iPhone 17 | 79,900 से शुरू | AED 3,500 से | 799 से |
iPhone 17 Pro | 1,29,900 से | AED 4,500 से | 999 से |
iPhone 17 Pro Max | 1,49,900 से | AED 5,000+ | 1,199 से |
iPhone 17 कब आएगा
Apple अपने नए iPhones हर साल सितंबर में लॉन्च करता है। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि iPhone 17 Series को सितंबर 2025 में पेश किया जाएगा। इस सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल होंगे। संभावना जताई जा रही है कि फोन सितंबर 2025 में लॉन्च हो सकता है। वहीं, प्री-ऑर्डर लॉन्च के एक हफ्ते बाद शुरू हो सकते हैं।
iPhone 17: क्यों है इंतजार करना फायदेमंद?
अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए सही फैसला हो सकता है।
- AI से लैस नया iOS 18
- बेहतर बैटरी और कैमरा क्वालिटी
- स्लिम और स्टाइलिश डिजाइन