OnePlus 13 या iPhone 16 Plus कौन है आपके लिए सबसे बेस्ट? यहां जानें

6 mins read
1.4K views
smartphone
January 17, 2025

OnePlus ने हाल ही में अपना फ्लैगशिप डिवाइस लॉन्च किया है, जो सीधे तौर पर iPhone को टक्कर दे रहा है। अगर आप भी दोनों मॉडल के बीच कंफ्यूज हैं, तो इस तुलना पर एक नजर डाल लें।

OnePlus 13 vs iPhone 16 Plus : OnePlus 13 जैसे फ्लैगशिप Android डिवाइस लॉन्च हुए हैं, जो ज्यादा कस्टमाइजेशन ऑप्शन, बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग स्पीड जैसे फीचर्स के साथ बेहतर ऑप्शन में नजर आते हैं। अगर आप iPhone 16 Plus और OnePlus 13 के बीच कंफ्यूज हैं, तो आइए हम आपको बताएंगे कि आपके लिए कौन सा डिवाइस बेस्ट है।

कैसा है दोनों फोन का डिजाइन

IPhone 16 Plus और OnePlus 13 का डिजाइन बहुत अलग है, लेकिन दोनों फोन में Aluminum फ्रेम दिया गया है। बता दें कि IPhone 16 Plus में फ्रॉस्टेड ग्लास बैक दिया गया है, जबकि OnePlus 13 में फॉक्स वेगन लेदर फिनिश दिया गया है। इसमें आपको व्हाइट और ब्लैक कलर वेरियंट भी मिलेगा, जो फोन के बैक पर ग्लास फिनिश के साथ आता है। इसका मतलब ये हुआ कि Android में आप अपनी जरूरत के हिसाब से बैक डिजाइन चुन सकते हैं। वहीं, अगर डिस्प्ले की बात करें तो iPhone 16 Plus में 6.7 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है, जबकि OnePlus 13 में 6.82 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है।

कैसी है स्क्रीन

iPhone 16 Plus में 2025 में 60Hz पैनल भी है, जबकि Oneplus 13 में 120Hz स्क्रीन है, जो UI एलिमेंट्स और स्क्रॉलिंग को जबरदस्त बनाता है। यानी कि नया OnePlus डिवाइस iPhone 16 Plus की तुलना में बहुत स्मूथ है। दोनों फोन IP डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के साथ आते हैं। OnePlus 13 IP69 रेटेड है, जिसका मतलब यह है कि यह आसानी से हाई-प्रेशर वॉटर जेट को संभाल सकता है, जो iPhone 16 Plus नहीं कर सकता।

कैसा है कैमरा

iPhone 16 Plus में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस है। वहीं, OnePlus 13 में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो शूटर है।

अगर आप अक्सर अल्ट्रावाइड शूटर या टेलीफोटो लेंस का यूज करते हैं, तो OnePlus 13 आपके लिए बिल्कुल सही विकल्प है। अगर कम तस्वीरें लेते हैं और पॉइंट-एंड-शूट कैमरा सिस्टम की तलाश में हैं तो आप iPhone 16 Plus खरीद सकते है। वीडियो या फोटो के मामले में iPhone स्पष्ट विजेता हैं।

कैसी है बैटरी और परफॉर्मेंस

iPhone 16 Plus में कंपनी का इन-हाउस A18 चिपसेट है, जो गेमिंग के साथ-साथ रोजमर्रा के यूज के लिए भी बढ़िया है। OnePlus 13 में Qualcomm का  Snapdragon 8 Elite है जो Apple के सबसे नए डिवाइस से भी ज्यादा तेज है। वैसे तो दोनों ही फोन काफी तेज हैं। आप चाहे कोई भी फोन यूज करें, आपको लैग-फ्री अनुभव मिलता है, लेकिन अगर आप इसे ज्यादा यूज करते हैं, तो OnePlus 13 अच्छा विकल्प है क्योंकि इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो आसानी से एक दिन से ज्यादा चल सकती है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Android
Previous Story

Google का Alert! Android यूजर्स तुरंत करें ये काम

smartphone
Next Story

फोन में बस ऑन करें ये सेटिंग, कभी नहीं ट्रैक होगी आपकी लोकेशन

Latest from Gadgets

कम मांग के चलते Apple ने iPhone Air का घटाया उत्पादन

कम मांग के चलते Apple ने iPhone Air का घटाया उत्पादन

iPhone 17 Series: Apple ने अपनी सबसे पतली और हल्की iPhone, iPhone Air, का उत्पादन घटाने का निर्णय लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, उम्मीद से कम बिक्री के कारण iPhone Air का उत्पादन अब लगभग ‘समाप्ति स्तर’ तक पहुंच गया है। हालांकि, Apple ने अपनी iPhone 17 सीरीज के कुल उत्पादन को लगभग 85 से 90 मिलियन यूनिट पर बनाए रखा है और मुख्य ध्यान iPhone 17 और iPhone 17 Pro मॉडल पर रखा है।  Apple ने iPhone Air के उत्पादन को घटाया है क्योंकि इसकी बिक्री कम रही, वहीं iPhone 17 और iPhone 17 Pro मॉडल की मांग बढ़ी है।  iPhone Air का उत्पादन कम  iPhone Air अब भारी कटौती का सामना कर रहा है। सप्लाई चेन स्रोतों ने बताया कि नवंबर में iPhone Air के ऑर्डर सितंबर के स्तर से भी 10 प्रतिशत से कम होंगे। सितंबर में 999 डॉलर में लॉन्च हुई iPhone Air की मोटाई केवल 5.6
Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 
Asus ROG Xbox Ally और Ally X अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध

Asus ROG Xbox Ally और Ally X अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध

Asus ROG के नए गेमिंग डिवाइस ROG Xbox Ally और Ally X भारत में लॉन्च। प्रीमियम डिजाइन, एक्सेसरीज और वायरलेस गेमिंग के साथ ये गेमिंग प्रेमियों के लिए आदर्श हैं।  Asus ROG Xbox Ally vs Ally X: Asus की Republic of Gamers ने भारत में अपने हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस ROG Xbox Ally और ROG Xbox Ally X की ऑन–शेल्फ उपलब्धता की घोषणा की है। इन दोनों डिवाइसों के साथ विस्तृत एक्सेसरी लाइनअप भी बाजार में उपलब्ध होगा। ये डिवाइस लेटेस्ट AMD Ryzen Z2 Series प्रोसेसर से लैस हैं और आरामदायक गेमिंग अनुभव देने के लिए डिजाइन किए गए हैं।  कीमत और उपलब्धता  ROG
Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

दिवाली 2025 के लिए 10,000 रुपये तक के बेस्ट टेक गिफ्ट्स! Realme, Marshall, Noise और और भी कई शानदार गैजेट्स जो म्यूजिक, फिटनेस और स्मार्ट उपयोग के लिए परफेक्ट हैं।  Diwali tech gifts 2025: दिवाली का त्योहार आ चुका है और यह समय है अपने परिवार और दोस्तों को कुछ खास और मजेदार टेक गिफ्ट्स देकर खुश करने का। हर साल, लोग गिफ्ट्स के लिए बहुत खर्च कर देते हैं, लेकिन इस साल आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी शानदार गैजेट्स पा सकते हैं। Amazon पर कई ऐसे गैजेट्स उपलब्ध हैं जो उपयोगी, मजेदार और स्टाइलिश हैं।  चाहे वह वायरलेस ईयरबड्स हों, ब्लूटूथ स्पीकर्स, स्मार्टवॉच या बजट स्मार्टफोन ये सभी गैजेट्स आपकी दिवाली को और भी मजेदार और यादगार बना सकते हैं। नीचे हमने 10,000 रुपये के भीतर के टॉप गैजेट्स की पूरी लिस्ट बनाई है।  Marshall Minor IV वायरलेस ईयरबड्स  Marshall Minor IV ईयरबड्स में शानदार Marshall साउंड क्वालिटी दी गई है। यह ईयरबड्स 30 घंटे से अधिक का प्लेबैक समय देते हैं, साथ में वाटर रेजिस्टेंस और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है। इनमें टच कंट्रोल, ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और ऐप के जरिए साउंड कस्टमाइजेशन मिलता है। OTA अपडेट और रिप्लेसेबल पार्ट्स इसे लंबा और टिकाऊ बनाते हैं। यदि आप म्यूजिक और पॉडकास्ट सुनना पसंद करते हैं, तो ये ईयरबड्स परफेक्ट हैं।  Titan Celestor AMOLED स्मार्टवॉच  Titan Celestor में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 750 निट्स की ब्राइटनेस और कस्टमाइजेबल वॉच फेस मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच आउटडोर एक्टिविटी के लिए पूरी तरह फिट है। इसमें GPS, अल्टीमीटर, बैरोमीटर और कॉम्पास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, BT कॉलिंग, AI वॉइस असिस्टेंट, SOS अलर्ट और 100+ स्पोर्ट्स मोड इसे एडवेंचर और फिटनेस के लिए बढ़िया बनाते हैं। इसकी स्विम मोड, लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूल–टोन स्ट्रैप इसे स्टाइलिश भी बनाते हैं।  Realme NARZO 80

Don't Miss