New Year 2025

New Year 2025: नए साल पर खरीदें ये 4 शानदार फोन, तीसरा आ रहा सबको पसंद

7 mins read
1.1K views
December 29, 2024

अगर आप नया फ्लैगशिप फोन तलाश रहे हैं तो आपके लिए कई विकल्प मौजूद हैं। इन फोन के लिए आपको थोड़े पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं, लेकिन इनकी परफॉर्मेंस बाकी सभी से अलग है।

New Year 2025: 2024 जल्द जाने वाला है और 2025 आने वाला है। ऐसे में अगर आप भी नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके बहुत काम आएगी। आज हम आपके लिए उन फ्लैगशिप मोबाइल की लिस्ट लेकर आए हैं, जो हाई-स्पीड प्रोसेसर, एडवांस कैमरा, पावरफुल परफॉर्मेंस और शानदार डिस्प्ले से लैस है। आइए एक नजर डालते हैं उन फोन पर जिन्हें आप नए साल पर खरीद सकते हैं ।

realme GT 7 Pro

यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 Elite चिपसेट से लैस है। यह फोन आपको गेमिंग से लेकर मल्टी-टास्किंग तक शानदार परफॉर्मेंस देता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का पेरिस्कोप पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। इसमें अंडरवाटर फोटोग्राफी मोड है। इसमें 5800mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 120W SUPERVOO चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके 12GB+256GB और 16GB+512GB वेरिएंट उपलब्ध हैं। यह Amazon पर कई ऑफर्स के साथ 59,998 रुपये में उपलब्ध है।

iQOO 13 5G

iQOO का यह फोन भी स्नैपड्रैगन 8 Elite चिपसेट के साथ आता है। इसमें गेमिंग के लिए सुपरकंप्यूटिंग चिप Q2 चिप दी गई है, जिसमें कम पावर की खपत होती है। इसमें 6.82 इंच की LTPO AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 4500nits लोकल पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। कैमरे की बात करें तो इसमें सोनी का 50MP IMX921 VCS ट्रू कलर लेंस और फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है। कंपनी इसे 4 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। इसके 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत Amazon पर 54,999 रुपये है और इस पर कई ऑफर्स मिल रहे हैं।

Motorola Edge 50 Ultra

यह फोन स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर से लैस है, जो यूजर्स को शानदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस देता है। इसके रियर में एडवांस AI-पावर्ड ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी लेंस, 64MP का टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। सेल्फी लवर्स के लिए 50MP का कैमरा भी दिया गया है। फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले है। पावर के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी है, जो 125W टर्बोपावर चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका 12GB+512GB वेरिएंट Amazon पर कई ऑफर्स के साथ 53,200 रुपये में बिक रहा है।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G

पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए यह फोन स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 से लैस है। फोन में 6.8 इंच का AMOLED 2X डिस्प्ले है। इसमें बड़े वेपर चैंबर दिए गए हैं, जो गेमिंग के दौरान इसे गर्म नहीं होने देते। फोन में पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 200MP वाइड एंगल, 12MP अल्ट्रा एंगल, 50MP पेरिस्कोप जूम और 10MP ऑप्टिकल जूम कैमरा से लैस है। फोन में आगे की तरफ 12MP का कैमरा दिया गया है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका 12GB + 256GB वर्जन Amazon पर 99,949 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

cyber crime
Previous Story

Antivirus बनाने वाली ये कंपनी रोकेगी देश में हो रहे साइबर फ्रॉड!

Robots
Next Story

चौंकाने वाला खुलासा, Robot सिर्फ छूने से पता लगा लेंगे आपकी फीलिंग

Latest from Gadgets

Don't Miss