iPhone18 Pro

फोटोग्राफर की होगी मौज! iPhone18 प्रो में आ रहा ऐसा फीचर्स

4 mins read
963 views
December 24, 2024

iPhone18 सीरीज 2026 में लॉन्च होगी। इसमें वेरिएबल अपर्चर कैमरा होने की उम्मीद है, जो DSLR कैमरों के समान गुणवत्ता प्रदान करेगा।

iPhone18 Pro : iPhone 17 की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने इसे खरीदने का भी प्लान बना लिया है। इस बीच अब iPhone 18 सीरीज के बारे में जानकारी सामने आने लगी है। बताया जा रहा है कि iPhone 18 सीरीज को 2026 में लॉन्च किया जाएगा। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि iPhone 18 Pro में ऐसी कैमरा तकनीक होगी, जिससे DSLR कैमरे की जरूरत खत्म हो जाएगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 18 में क्या-क्या मिलेगा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro सीरीज में वेरिएबल अपर्चर वाला कैमरा होगा। बता दें कि BE Semiconductor इसकी सप्लाई करेगी। iPhone 18 Apple का पहला ऐसा मॉडल होगा, जो मेन कैमरे में इस तरह के अपर्चर के साथ आएगा। बता दें कि वेरिएबल अपर्चर लेंस का फायदा यह है कि फोटो खींचते समय लाइट की मात्रा को एडजस्ट किया जा सकता है। DSLR कैमरों में भी यह फीचर होता है और इनसे ली गई तस्वीरें बेमिसाल होती हैं।

फोटो खींचने वालों के लिए बेस्ट होगा iPhone 18

iPhone 18 Pro इस तरह के अपर्चर के साथ आने वाला पहला फोन नहीं होगा। इससे पहले Xiaomi 14 Ultra और Honor Magic 7 Pro में भी DSLR जैसा अपर्चर कंट्रोल दिया गया है। यहां तक की Samsung ने भी अपने फोन में यह फीचर काफी पहले ही पेश किया है। Apple अपने कैमरे के लिए फोटोग्राफी के शौकीनों की पसंद रहा है, इसलिए यह फीचर लोगों का क्रेज और भी बढ़ा देगा।

2025 में लॉन्च होगा iPhone 17

iPhone 18 के लॉन्च से पहले Apple 2025 में iPhone 17 सीरीज लॉन्च करेगा। इस सीरीज में कंपनी प्लस मॉडल की जगह एयर मॉडल लॉन्च कर सकती है। यह फोन अब तक का सबसे पतला फोन होगा। इसकी कीमत प्रो मॉडल से कम रखी जाएगी। वहीं, प्रो और प्रो मैक्स मॉडल में अब तक के सबसे दमदार फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Google
Previous Story

DOJ के मुकदमे को Google ने क्यों कहा गलत, यहां जानें

Bluetooth
Next Story

जानें कैसे शुरू हुई ‘Bluetooth’ की कहानी, रोचक है इतिहास

Latest from Gadgets

Don't Miss