iQOO 9020Mah: iQOO ने अपने नए स्मार्टफोन iQOO Z11 और iQOO Z11x 5G को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन दोनों फोन को सबसे पहले मलेशिया में पेश किया है। माना जा रहा है कि जल्द ही ये फोन भारत में भी एंट्री कर सकते हैं। लॉन्च के बाद से ही iQOO 9020mAh बैटरी वाला फोन भारत में (iQOO 9020mAh Battery Phone India) और iQOO नया सस्ता फोन 2026 जैसे कीवर्ड्स तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं।
iQOO Z11 सीरीज खास तौर पर उन यूजर्स के लिए लाई गई है जो लंबी बैटरी, गेमिंग और दमदार परफॉर्मेंस वाला फोन चाहते हैं। कंपनी ने इस बार बैटरी और हार्डवेयर में बड़ा अपग्रेड दिया है।
iQOO Z11 के फीचर्स
iQOO Z11 में 6.83 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 1.5K रेजलूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, जिससे गेमिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरियंस काफी स्मूद हो जाता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक है इसलिए तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से दिखाई देती है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। कुछ मार्केट्स में इसका 12GB रैम वेरिएंट भी उपलब्ध है।
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,020mAh की बड़ी बैटरी है। यही वजह है कि इसे iQOO Best Battery Phone India 2026 के तौर पर देखा जा रहा है। फोन में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे इतनी बड़ी बैटरी भी जल्दी चार्ज हो जाती है। कैमरा की बात करें तो इसके बैक में 50MP का मेन कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
READ MORE: Vivo X300 FE या X200 FE: कौन सा फोन बेहतर रहेगा
iQOO Z11x के फीचर्स
iQOO Z11x भी काफी दमदार फीचर्स के साथ आया है। इसमें 6.76 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन 7,200mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर मिलता है। फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है।
READ MORE: OnePlus से iQOO तक लॉन्च होंगे ये 5G स्मार्टफोन, देखें LIST
कीमत और खास बातें
iQOO धाकड़ फोन कीमत फीचर्स को लेकर यूजर्स काफी उत्साहित हैं। iQOO Z11 की शुरुआती कीमत RM 1899 यानी करीब 45,000 रुपये रखी गई है। वहीं, iQOO Z11x की शुरुआती कीमत RM 1299 यानी करीब 31,000 रुपये है। दोनों फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं, यानी ये पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहेंगे।
