Google Pixel Tag: Google ने भारत में अपना पहला ब्लूटूथ ट्रैकर Pixel Tag लॉन्च कर दिया है। यह Apple AirTag को सीधी टक्कर देगा। डिवाइस की कीमत 3,799 से शुरू होती है। इसमें Find Hub, Gemini सपोर्ट, बिल्ट-इन स्पीकर और एक साल से ज्यादा चलने वाली बैटरी मिलती है।
Pixel Tag की कीमत 3,799 से शुरू
Google Pixel Tag को भारत में सिंगल यूनिट और चार के पैक में खरीदा जा सकेगा। एक Pixel Tag की कीमत 3,799 है। वहीं, चार टैग वाले पैक की कीमत 12,900 रखी गई है। कंपनी इसे भारत में नवंबर से Google India के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। फिलहाल, इसे सिर्फ Fog कलर में पेश किया गया है। ट्रैकर के सामने Google की ब्रांडिंग और LED इंडिकेटर दिया गया है। इसका इस्तेमाल चाबी, बैग, पर्स या दूसरी जरूरी चीजों को ट्रैक करने के लिए किया जा सकता है।
Find Hub से आसानी से खोज पाएंगे सामान
Pixel Tag को Google के Find Hub के साथ जोड़ा गया है। इसमें Bluetooth और Ultra-Wideband कनेक्टिविटी मिलती है। इससे यूजर को टैग की दिशा और उसकी लोकेशन पता करने में मदद मिलेगी। Find Hub में दिशात्मक गाइडेंस के जरिए टैग तक पहुंचने में मदद मिलेगी। Pixel फोन के साथ यह फास्ट पेयरिंग को भी सपोर्ट करता है। टैग में बिल्ट-इन स्पीकर दिया गया है। यूजर Find Hub ऐप के जरिए इसे दूर से बजा सकता है। इससे घर में या आसपास खोया सामान ढूंढना आसान होगा।
READ MORE: Google ने लॉन्च किया Gemini 3.6 Flash, Pro मॉडल पर सस्पेंस
Pixel Tag से साइलेंट फोन भी बजेगा
Pixel Tag में एक बटन दिया गया है। इसे दबाकर यूजर अपना खोया हुआ फोन रिंग कर सकता है। खास बात यह है कि फोन साइलेंट मोड पर होने के बावजूद अलार्म बज सकता है। Google ने इसमें Gemini का सपोर्ट भी दिया है। यूजर अपने Pixel डिवाइस से Gemini को Pixel Tag बजाने के लिए कह सकता है। इससे टैग को खोजने का एक और आसान तरीका मिल जाता है।
एक साल से ज्यादा चलेगी बैटरी
Pixel Tag में बदलने योग्य CR2032 कॉइन सेल बैटरी दी गई है। Google का दावा है कि यह बैटरी एक साल से ज्यादा चल सकती है। डिवाइस को IP67 रेटिंग मिली है। कंपनी के मुताबिक यह 1 मीटर तक गहरे पानी में करीब 30 मिनट तक रह सकता है। यानी हल्की बारिश या पानी के संपर्क में आने से ट्रैकर को आसानी से नुकसान नहीं होगा। Pixel Tag में एक्सेलेरोमीटर दिया गया है। इसकी बॉडी पॉलीकार्बोनेट और मेटल से बनी है। इसका आकार 28×46.1×5.4 मिमी और वजन करीब 11.8 ग्राम है।
READ MORE: Google Maps हुआ स्मार्ट, अब हिंदी में पूछें हर सवाल
Android 9 और नए फोन पर करेगा काम
Pixel Tag Android 9 और उसके बाद के वर्जन वाले डिवाइस के साथ काम करता है। कंपनी इस पर एक साल की वारंटी भी दे रही है। फिलहाल, Google ने इसे सामान ट्रैक करने वाले छोटे और आसान डिवाइस के तौर पर पेश किया है। इसकी कीमत और Find Hub के साथ फीचर्स इसे भारतीय बाजार में Apple AirTag का सीधा विकल्प बना सकते हैं।
