China Massage Parlour

IPhone रखने वालों को मिल रही ‘लग्जरी मसाज’, जानें डिटेल्स

4 mins read
1K views
January 30, 2025

एक मसाज पार्लर ने बेहद सस्ते दाम में एक खास सर्विस शुरू की है। इसका फायदा सिर्फ कुछ ही लोगों को मिलेगा।

Massage Parlour Offer:  चीन के शेनझेन में एक मसाज पार्लर ने खास सर्विस शुरू की है, जिसमें लोगों को मसाज की सेवा मिलेगी। इसमें भी पार्लर की तरफ से एक शर्त रखी गई है। बता दें कि यह मसाज सिर्फ उन्ही महिलाओं को मिलेगी जिनके पास iPhone 16 Pro Max या फिर लग्जरी कार होगी। इस मसाज पार्लर ने अपनी खास सर्विस को पॉपुलर रिव्यू और रेटिंग एप्स पर प्रमोट किया है। इसमें ये पार्लर 80 मिनट की फुल-बॉडी चाइनीज मेरिडियन थेरेपी दे रहा है। इस मसाज की कीमत सिर्फ 86 रुपये रखी गई है, जबकि शेनझेन में 80 मिनट की मसाज की कीमत 2,300 रुपय तक है।

किन-किन को मिलेगा इस ऑफर का फायदा

पार्लर का यह ऑफर हर महिला के लिए नहीं है। पार्लर ने इस सस्ते मसाज पैकेज के लिए 27 खास शर्तें रखी हैं। ग्राहकों को इनमें से कम से कम एक शर्त पूरी करनी होगी।

  • iPhone 16 Pro Max का मालिकाना हक होना चाहिए।
  • ऑडी, मर्सिडीज या पोर्श जैसी लग्जरी कार का मालिक होना चाहिए।
  • हाई-एंड कम्युनिटी में संपत्ति का मालिक होना चाहिए।
  • लुई वुइटन या चैनल जैसे महंगे ब्रांड के लग्जरी बैग का मालिक होना चाहिए।
  • Tencent या Huawei जैसी टेक्नोलॉजी कंपनियों में नौकरी होनी चाहिए।
  • हांगकांग या मकाऊ की नागरिकता होनी चाहिए।
  • अमेरिका या यूरोप की यात्रा की होनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

मसाज पार्लर की तरफ से दिए गए इस अनोखे ऑफर की खबर वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों के कई रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोग इसे अमीरों के लिए खास भेदभाव वाली स्कीम मान रहे हैं, तो कुछ इसे एक बेहतरीन प्रमोशनल स्टंट बता रहे हैं। वहीं, कई लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या किसी की आर्थिक स्थिति मसाज करवाने की पात्रता तय कर सकती है? हालांकि, इस संबंध में मसाज पार्लर की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

DeepSeek
Previous Story

भारत का जनरेटिव AI मॉडल DeepSeek-ChatGPT को देगा टक्कर

Apple
Next Story

इस देश में शुरू होने से पहले बंद हुआ DeepSeek, ये रही वजह

Latest from Gadgets

Don't Miss