DeepSeek

DeepSeek और ChatGPT के बाद मार्केट में आया एक और चाइनीज टूल

4 mins read
1.1K views
January 29, 2025

DeepSeek ने कम लागत में AI मॉडल बनाकर टेक जगत में हलचल मचा दी है। अब एक और चीनी स्टार्टअप के AI मॉडल की चर्चा हो रही है।

Kimi k1.5: DeepSeek के इतने पॉपुलर होने के बाद एक और चीनी कंपनी के AI मॉडल ने अमेरिकी कंपनियों को मुश्किल में डाल दिया है। चीन की स्टार्टअप Moonshot AI  के AI मॉडल Kimi k1.5 ने OpenAI के GPT-4o और एंथ्रोपिक के Claude 3.5 सॉनेट मॉडल को कई बेंचमार्क पर पछाड़ दिया है। यह गणित, कोडिंग, टेक्स्ट और विजुअल आदि को समझने में OpenAI-01 को भी टक्कर देने में सफल रहा है। DeepSeek-r1 की तरह इसे बनाने में भी बहुत कम लागत आई है।

सिर्फ AI मॉडल नहीं है Kimi k1.5

Kimi k1.5 सिर्फ एक AI मॉडल नहीं है। इसे रीइन्फोर्समेंट लर्निंग और मल्टीमॉडल रीजनिंग में बड़ी छलांग माना जा रहा है। यह विजुअल डेटा, टेक्स्ट और कोड को मिलाकर किसी भी जटिल समस्या को हल करने में कैपेबल है। इसने कई बेंचमार्क में अमेरिकी कंपनियों के मॉडल को मात दी है। इसे रीइन्फोर्समेंट लर्निंग विधियों का उपयोग करके ट्रेनड किया गया है, जबकि अन्य AI  मॉडल स्थिर डेटासेट पर निर्भर करते हैं। यह एक्सप्लोरेशन और परिशोधन द्वारा सीखता है।

कैसे काम करता है यह

यह मॉडल चेन ऑफ थॉट अप्रोच का उपयोग करके काम करता है। यानी कि यह किसी मुश्किल समस्या को छोटे-छोटे चरणों में तोड़ देता है, फिर उन पर रीजनिंग का उपयोग करके उन्हें हल करने की कोशिश करता है। यह टेक्स्ट और इमेज को प्रोसेस कर सकता है, इसलिए इसका उपयोग टेक्स्ट-इमेज एनालिसिस और उन समस्याओं को हल करने के लिए किया जा सकता है, जिनके लिए विजुअल इनपुट की आवश्यकता होती है।

DeepSeek को मिल रही काफी अटेंशन

चीनी स्टार्टअप DeepSeek ने अपने AI मॉडल्स से दुनिया में हलचल मचा दी है। एक हफ्ते के अंदर ही इसने ऐप स्टोर पर मुफ्त ऐप के मामले में OpenAI के ChatGPT को पीछे छोड़ दिया है। इसे बनाने में बहुत कम लागत आई है, जिससे टेक्नोलॉजी जगत हैरान है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Elon Musk
Previous Story

एलन मस्क ने लॉन्च की X Money, पैसे कर सकेंगे ट्रांसफर

Starlink
Next Story

भारत में जल्द लॉन्च होगा Starlink, सरकार की सारी शर्तों मानी

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss