Apple product

Apple ने 5 सालों में रोकी 75,000 करोड़ की ठगी, जानें App Store क्यों है सुरक्षित?

8 mins read
1K views
May 28, 2025

Apple के मुताबिक, हर हफ्ते लगभग 813 मिलियन यानी 81.3 करोड़ लोग App Store पर विजिट करते हैं। इतनी बड़ी संख्या में जब लोग किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, तो सुरक्षा एक बड़ी प्राथमिकता बन जाती है।

Apple App Store: अगर आप iPhone इस्तेमाल करते हैं और ऐप्स डाउनलोड करने के लिए App Store का ही इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए खूशखबरी है। Apple ने हाल ही में अपनी सालाना रिपोर्ट में खुलासा किया है कि 2024 में उसने 2 अरब डॉलर (करीब 16,600 करोड़) की ऑनलाइन धोखाधड़ी को समय रहते पकड़कर रोका। इतना ही नहीं, बीते 5 सालों में Apple ने कुल 9 अरब डॉलर (लगभग 75,000 करोड़) की ऑनलाइन ठगी को यूजर्स तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया है।

Apple का यह दावा यूजर्स की डिजिटल सुरक्षा को लेकर उसकी गंभीरता और प्रतिबद्धता को दिखाता है। कंपनी लगातार App Store को एक सुरक्षित और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म बनाए रखने की दिशा में काम कर रही है।

हर हफ्ते App Store पर आते हैं करोड़ों यूज़र

Apple के अनुसार, हर हफ्ते लगभग 81 करोड़ लोग App Store पर विजिट करते हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोग जब एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक्टिव होते हैं, तो उनकी सेफ्टी सबसे इम्पोर्टेंट बन जाती है। इसी जरूरत को समझते हुए Apple अपने सिक्योरिटी सिस्टम को लगातार मजबूत कर रहा है।

फर्जी अकाउंट्स और ऐप्स पर Apple की सख्ती

2024 में Apple ने कई ठोस कदम उठाए, ताकि फर्जी अकाउंट्स और ऐप्स को रोका जा सके।

  • 46 लाख डेवलपर अकाउंट्स को बंद किया गया, जो किसी न किसी रूप में धोखाधड़ी से जुड़े थे।
  • 39 लाख नए डेवलपर साइनअप को रोका गया, जो संदिग्ध गतिविधियों के कारण पास नहीं हो सके।
  • 11 करोड़ फेक यूज़र अकाउंट बनाने की कोशिशों को ब्लॉक किया गया।
  • 9 करोड़ से अधिक यूज़र अकाउंट्स को बंद किया गया, जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

ऐप्स की सख्त समीक्षा प्रक्रिया

Apple की App Review Team हर हफ्ते करीब 1.5 लाख ऐप्स की जांच करती है। 2024 में कुल 77 लाख ऐप्स को सबमिट किया गया, जिनमें से 19 लाख ऐप्स को रिजेक्ट कर दिया गया, क्योंकि वे Apple के नियमों और गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। इन रिजेक्ट हुए ऐप्स में छुपे हुए या भ्रामक फीचर्स, दूसरे ऐप्स की नकल, यूजर प्राइवेसी का उल्लंघन, गुमराह करने वाली जानकारियां और फर्जी ऐप्स और नकली रेटिंग्स पर भी नजर रखने वाले ऐप शामिल थे।

Apple ने बताया कि 2024 में 10,000 से अधिक फर्जी ऐप्स को ब्लॉक किया गया, जो गैर-कानूनी थर्ड पार्टी स्टोर्स पर पाए गए थे। इनमें वायरस, जुआ, और अश्लील कंटेंट शामिल था। इससे असली डेवलपर्स को फायदा हुआ और यूज़र्स को सुरक्षा मिली। इसके अलावा, 1.2 अरब रेटिंग्स और रिव्यूज की जांच की गई और 14.3 करोड़ गुमराह करने वाले रिव्यू हटाए गए। साथ ही 7,400 ऐप्स को स्टोर से हटाया गया, और 9,500 ऐप्स को सर्च रिजल्ट से बाहर किया गया, क्योंकि वे रेटिंग्स के जरिए अपनी लोकप्रियता को बढ़ा रहे थे।

पेमेंट फ्रॉड पर कड़ा एक्शन

Apple ने पेमेंट से जुड़ी धोखाधड़ी पर भी बड़ा कदम उठाया। इनमें 2024 में 2 अरब डॉलर की पेमेंट फ्रॉड को रोका गया, 47 लाख चोरी हुए क्रेडिट कार्ड का पता लगाकर सिस्टम से हटाया गया, 16 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को खरीदारी करने से बैन किया गया और Apple Pay और StoreKit जैसे टूल्स के जरिए हर लेनदेन को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया शामिल हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Bristol University research
Previous Story

6G सेमीकंडक्टर की खोज से बदलेगा भविष्य, चलेंगी ऑटोमैटिक कारें

make in india
Next Story

पैसों के मास्टर, टेक्नोलॉजी के बैकबेंचर निकले डोनाल्ड ट्रंप, जानें कैसे

Latest from Apps

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,

Don't Miss