RBI पॉलिसी से पहले बाजार में तेजी, निवेशकों ने कमाए 4 लाख करोड़

RBI पॉलिसी से पहले बाजार में तेजी, निवेशकों ने कमाए 4 लाख करोड़

7 mins read
17 views
August 5, 2026

RBI MPC Policy: आज शेयर बाजार में कारोबार शुरू होते ही जबरदस्त तेजी देखने को मिली।सेंसेक्स 626.43 अंक चढ़कर 79,055.38 के स्तर तक पहुंच गया। वहीं, निफ्टी लगभग सपाट कारोबार करता दिखा। इस शुरुआती तेजी से निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹4.04 लाख करोड़ का इजाफा हो गया।

Share Market Today: RBI के फैसले से पहले बाजार में जबरदस्त उछालजानिए सेंसेक्सनिफ्टीप्रमुख शेयरों की चाल और निवेशकों को हुएबड़े फायदे की पूरी जानकारी 

RBI पॉलिसी से पहले क्यों आई शेयर बाजार में तेजी?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और RBI की मौद्रिक नीति से पहले सकारात्मक माहौल ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। फिलहाल उम्मीद है कि रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, महंगाई और वैश्विक हालात को देखते हुए आरबीआई की टिप्पणी पर बाजार की सबसे ज्यादा नजर रहेगी। सेंसेक्स ने सुबह शानदार शुरुआत की और कुछ ही मिनटों में 79,055.38 का उच्च स्तर छू लिया। सुबह 9:35 बजे यह 349.35 अंकों की बढ़त के साथ 78,770.97 पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर, निफ्टी 24,618.55 के आसपास लगभग सपाट रहा। 

इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा खरीदारी

आज के कारोबार में कई बड़े शेयरों में अच्छी तेजी दर्ज की गई। इनमें भारती Airtel, Indigo, एलएंडटी (L&T), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं। इन शेयरों में 1% से 2% तक की बढ़त देखने को मिली। वहीं, टाइटन के शेयर करीब 1% टूटे और दबाव में रहे। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी रियल्टी में 1% से ज्यादा तेजी रही। जबकि एफएमसीजी, फाइनेंशियल सर्विसेज और प्राइवेट बैंक सेक्टर में हल्की कमजोरी देखने को मिली। एनएसई पर 1,935 शेयर बढ़त में रहे, जबकि 488 शेयरों में गिरावट दर्ज हुई। 

READ MORE: Swiggy-Zomato के पूर्व अधिकारियों ने लॉन्च किया AI Profound 

निवेशकों को मिला 4 लाख करोड़ से ज्यादा का फायदा

आज की तेजी का सबसे बड़ा फायदा निवेशकों को मिला।BSE का कुल मार्केट कैप बढ़कर 4,93,54,661.55 करोड़ पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 4,89,50,530.67 करोड़ था। यानी बाजार खुलते ही निवेशकों की कुल संपत्ति में करीब 4,04,130.88 करोड़ का इजाफा हुआ। यह इस बात का संकेत है कि निवेशकों ने शुरुआती कारोबार में जमकर खरीदारी की। 

अब बाजार की नजर RBI के फैसले पर

अब पूरे बाजार की नजर भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति और गवर्नर की टिप्पणी पर टिकी है।विशेषज्ञों का मानना है कि अगर महंगाई नियंत्रण में रहती है और कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी तेजी नहीं आती, तो फिलहाल रेपो रेट में बदलाव की संभावना कम है। 

READ MORE: मुंबई के टॉप 10 AI स्टार्टअप्स 2026 

आज शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की और सेंसेक्स में शानदार उछाल देखने को मिला। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और आरबीआई की नीति बैठक से पहले सकारात्मक माहौल ने बाजार को सहारा दिया। अब निवेशकों की नजर आरबीआई के फैसले और आगे की नीति पर बनी हुई है। 

 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss