Apple CEO Tim Cook

Siri से नाखुश हैं Tim Cook, Apple ने लिया बड़ा फैसला

5 mins read
1.6K views
March 21, 2025

Apple अब तक AI की रेस में पिछड़ता हुआ नजर आ रहा है। इसे देखते हुए टिम कुक ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि कई AI हेड्स को हटा दिया गया है।

Apple CEO Tim Cook : Apple के CEO टिम कुक ने Siri को लेकर बड़ा कदम उठाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुक Siri में धीमी प्रगति और लेटेस्ट फीचर्स की कमी को लेकर काफी नाराज थे। इसी के चलते उन्होंने Siri टीम की लीडरशिप में बदलाव कर दिया है। अब तक AI हेड John Giannandrea Siri की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन अब कंपनी का भरोसा उन पर से हट गया है। कुक ने उनकी जगह Mike Rockwell को Siri टीम की कमान सौंपी है। Mike Rockwell  Apple के सॉफ्टवेयर चीफ Craig Federighi को रिपोर्ट करेंगे। दूसरी ओर Paul Meade को Vision Pro डिविजन की कमान सौंपी गई है।

क्यों लिया गया ये फैसला?

  • सिरी में फीचर अपग्रेड की कमी: लंबे समय से Apple सिरी में नए फीचर्स जोड़ने में असफल रहा है।
  • कंपनी की छवि पर असर: Apple ने Siri  को लेकर कई बड़े वादे किए, लेकिन अनाउंसमेंट के बावजूद उन पर काम नहीं हो सका।
  • AI में बढ़ता कंपटीशन: Google और Microsoft जैसी कंपनियां AI असिस्टेंट को लगातार अपग्रेड कर रही हैं, जिससे Apple को प्रतिस्पर्धा में पीछे रहना पड़ा।

आगे क्या होगा?

Mike Rockwell के नेतृत्व में उम्मीद की जा रही है कि Siri को नए और स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे। Apple यूजर्स को जल्द ही बेहतर सर्च रिजल्ट्स, प्रभावी वॉयस कमांड और AI पावर्ड परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है। कंपनी अगले कुछ हफ्तों में इस बदलाव को आधिकारिक रूप से घोषित कर सकती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि माइक रॉकवेल के नेतृत्व में Siri  कितनी बेहतर होती है और Apple अपने AI असिस्टेंट को कैसे नई ऊंचाइयों तक ले जाता है।

Apple को कड़ी चुनौती, मुकाबले में पिछड़ रही कंपनी

पिछले कुछ समय से Apple को अपने कंपीटिटर्स से कड़ी टक्कर मिल रही है और वह मुकाबले में पीछे होती दिख रही है। कंपनी के कई फैसले और देरी से लॉन्च हुए प्रोडक्ट्स इसकी वजह बन रहे हैं। AI को लेकर भी ज्यादा पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला है। चीन जैसे बड़े मार्केट में भी Apple को तगड़ा झटका लगा है। यहां कंपनी की iPhone बिक्री में भारी गिरावट देखी जा रही है। इन तमाम चुनौतियों की वजह से इस साल Apple के शेयर में भी 14 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी की मार्केट वैल्यू में भी कमी आई है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Apple CEO Tim Cook
Previous Story

Gmail में आया AI पावर्ड नया फीचर, अब आसान होंगे कई काम

Nokia
Next Story

भारत में डेटा बूम! 5G ट्रैफिक 3 गुना उछला, हर यूजर उड़ा रहा 27.5 GB महीन

Latest from Artificial Intelligence

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless

Don't Miss