विराट-अनुष्का की ये डिजिटल रिंग क्यों हो रही सोशल मीडिया पर ट्रेंड

विराट-अनुष्का की ये डिजिटल रिंग क्यों हो रही सोशल मीडिया पर ट्रेंड

5 mins read
1K views
May 14, 2025

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की उंगलियों में एक खास तरह की छोटी-सी रिंग दिखाई दे रही है, जो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।

Digital Tally Counter Ring

Digital Tally Counter Ring: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में दोनों की उंगलियों में एक खास तरह की छोटी-सी रिंग दिखाई दे रही है, जिसे लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। यह तस्वीर उस समय की बताई जा रही है, जब ये कपल प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंचे थे। प्रवचन के दौरान विराट और अनुष्का इस रिंग को पहने हुए नजर आए थे।

What is Digital Ring

 

सोशल मीडिया पर लोगों का अंदाजा

अब सोशल मीडिया पर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि ये कोई स्टाइलिश एक्सेसरी या फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि एक डिजिटल टैली काउंटर रिंग है। दरअसल, इसे भक्ति या जाप की गिनती रखने के लिए यूज किया जाता है। यानी, जब कोई मंत्र या भगवान का नाम बार-बार लेता है, तो यह रिंग हर बार गिनती बढ़ा देती है। इस तरह की डिजिटल रिंग आजकल ध्यान और साधना करने वालों के बीच काफी फेमस हो रही है । ऐसा लगता है विराट-अनुष्का भी अब अपने आध्यात्मिक सफर में इसे अपना चुके हैं।

Digital Tally Counter Ring

डिजिटल टैली काउंटर रिंग क्या होती है?

डिजिटल टैली काउंटर रिंग एक छोटा और हल्का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होता है, जिसे उंगली में अंगूठी की तरह पहना जाता है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो जाप, ध्यान या मंत्रों का अभ्यास करते हैं।

इस रिंग में एक छोटा बटन होता है। जब भी आप किसी मंत्र का जाप करते हैं या कोई गिनती करना चाहते हैं, तो बस बटन दबाते रहें। हर क्लिक के साथ गिनती एक बढ़ जाती है। इस डिवाइस की मदद से आपको यह याद रखने में आसानी होगी कि आपने कितनी बार जाप किया है।

बता दें कि इसमें एक छोटा LED डिस्प्ले भी होता है, जो काउंटिंग को दिखाता है। ये एक बार चार्ज या बैटरी लगाने के बाद कई दिनों तक आराम से काम करता है। यह रिंग आजकल भक्तों, साधकों और ध्यान करने वालों के बीच काफी फेमस हो रही है क्योंकि यह आसान, सटीक और पोर्टेबल होती है। बता दें कि यह डिवाइस काफी साधारण होती है आप इसे 100 से 300 रुपये में खरीद सकते हैं।

Digital Tally Counter Ring

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Jio hotstar
Previous Story

Jio यूजर्स के लिए स्पेशल ऑफर, FREE में मिलेगा सब्सक्रिप्शन

satellite connectivity
Next Story

Google ने बदला ‘Find My Device’ का नाम, मिलेगी सैटेलाइट कनेक्टिविटी

Latest from Entertainment

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

भारत सरकार ने Telegram को नोटिस भेजा है और 3,142 चैनलों पर चल रही पायरेसी बंद करने का आदेश दिया है।   Telegram Channels Banned: भारत सरकार के Ministry of Information and Broadcasting ने मैसेजिंग ऐप Telegram को नोटिस भेजा है। यह नोटिस Information Technology Act, 2000 के तहत जारी किया गया है। सरकार ने Telegram से कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद पायरेटेड यानी चोरी का कंटेंट तुरंत हटाए।  दरअसल कई OTT प्लेटफॉर्म्स ने शिकायत की थी कि Telegram के कई चैनलों पर फिल्मों और वेब सीरीज की गैरकानूनी कॉपी बड़े पैमाने पर शेयर की जा रही है। इससे कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन हो रहा है और OTT कंपनियों को नुकसान हो रहा है।  READ MORE: इन देशों में क्यों बैन हुआ Telegram, जानें पूरी कहानी   मंत्रालय के अनुसार शिकायत करने वालों में JioCinema और Amazon

Don't Miss