AI photos

सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी ने की शादी! पता लगाएं तस्वीरों का सच

6 mins read
9.9K views
December 24, 2024

मोहम्मद शमी और सानिया मिर्जा की AI द्वारा बनाई गई फर्जी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। AI द्वारा बनाई गई फर्जी तस्वीरों को आप कई तरीकों से पहचान सकते हैं।

Sania Mirza and Mohammed Shami AI Photo: AI की मदद से आजकल सोशल मीडिया पर लोगों की फर्जी तस्वीरों की भरमार है। ये तस्वीरें इतनी रियल लगती हैं कि कोई भी इसे देखकर सच मान लेता है। ऐसे में इन दिनों भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा की एकसाथ में तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इनमें से कुछ तस्वीरों में वे दुबई में दिख रहे हैं, तो कुछ में दोनों शादी के जोड़े में सजे-धजे नजर आ रहे हैं। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि दोनों शादी करने जा रहे हैं।

झूठी है ये तस्वीरें

आपको बता दें कि दोनों की ये तस्वीरें AI की मदद से बनाई गई है, ये तस्वीरें फेक हैं। ऐसी झूठी तस्वीरों से बचने और AI तस्वीरों को पहचानने के लिए हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिससे आप फेक तस्वीरों और रियल तस्वीरों में फर्क कर पाएंगे।

डिटेल्स पर ध्यान दें- किसी फोटो की पहचान करने के लिए उसकी डिटेल्स पर ध्यान दें। अगर आप फोटो को ध्यान से देखेंगे तो आपको उसमें कुछ ऐसा दिखेगा, जिससे आपको पता चल जाएगा कि यह असली फोटो है या नकली। कुछ फोटो में हाथ की उंगलियां अजीबो-गरीब तरीके से बनी होंगी, जबकि कुछ में व्यक्ति के कान गायब दिखाई देंगे।

बैकग्राउंड को ध्यान से देखें- AI से बनाई गई तस्वीरों में असली बैकग्राउंड का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको इसमें गड़बड़ नजर आएगी। कुछ तस्वीरों में बैकग्राउंड पूरी तरह से धुंधला होता है।

AI डिटेक्शन टूल की मदद लें- आजकल AI द्वारा बनाई गई तस्वीरों का पता लगाने के लिए कई डिटेक्शन टूल उपलब्ध हैं। ऐसे टूल मिल जाएंगे, जिनकी मदद से आप AI द्वारा बनाई गई तस्वीरों का पता लगा सकते हैं।

छाया पर ध्यान दें- नकली फोटो में वस्तुओं की छाया पर ध्यान दें। वस्तु की छाया लाइटिंग के सोर्स के विपरीत दिशा में होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो आपको फोटो पर भरोसा करने से पहले अधिक शोध करने की आवश्यकता है।

रिवर्स इमेज सर्च- Google की मदद से भी तस्वीरों का सच का पता लगा सकते हैं। इसके लिए किसी भी इमेज को Google पर रिवर्स सर्च करें। अगर इमेज असली होगी तो आपको उससे जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

India Secure 49th rank
Previous Story

भारत की लंबी छलांग, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में 11 पायदान पर

Google Willow
Next Story

Google Willow Chip से खतरे में है बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी का भविष्य!

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss