विदेश में पढ़ना है? IELTS, TOEFL, GRE या GMAT में किसे चुनें

8 mins read
1 views
July 27, 2026

Study Abroad Exam: अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए आपको कुछ खास एंट्रेंस एग्जाम देने पड़ सकते हैं। विदेश में पढ़ाई के लिए एंट्रेंस एग्ज़ाम का चुनाव आपके कोर्स, यूनिवर्सिटी और देश पर निर्भर करता है। IELTS, TOEFL, PTE, SAT, ACT, GRE और GMAT जैसे नाम सुनकर कई छात्र उलझ जाते हैं। लेकिन इनका काम आसान है। ये आपकी अंग्रेजी, गणित, तर्क और समस्या सुलझाने की क्षमता जांचते हैं।

विदेश में पढ़ाई का सपना है? जानिए IELTS, TOEFL, PTE, SAT, ACT, GRE और GMAT में से आपके लिए कौन सा एग्जाम जरूरी है।

विदेश पढ़ाई के लिए English Test क्यों जरूरी?

अगर आप अंग्रेजी माध्यम वाले देश में पढ़ना चाहते हैं, तो आपको अपनी English Proficiency साबित करनी पड़ सकती है। इसका मतलब है कि आप लेक्चर समझ सकें, शिक्षकों से बात कर सकें और अंग्रेजी में असाइनमेंट पूरा कर सकें। IELTS दुनिया के सबसे लोकप्रिय English Tests में से एक है। इसे ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड समेत कई देशों में स्वीकार किया जाता है। इसमें Listening, Reading, Writing और Speaking की जांच होती है।

TOEFL अमेरिका की यूनिवर्सिटी के लिए खासा लोकप्रिय है। यह मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित टेस्ट है। वहीं, PTE भी छात्रों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसका रिजल्ट अक्सर 48 घंटे के भीतर आ सकता है। कई विदेशी यूनिवर्सिटी PTE स्कोर स्वीकार करती हैं।

12वीं के बाद Bachelor के लिए SAT या ACT

अगर आप 12वीं के बाद अमेरिका या कनाडा में Bachelor Degree करना चाहते हैं, तो कुछ यूनिवर्सिटी English Test के साथ Aptitude Test भी मांग सकती हैं।

SAT में Mathematics, Reading, Writing और Critical Thinking से जुड़े सवाल होते हैं। इससे यूनिवर्सिटी छात्र की शैक्षणिक तैयारी को समझती है।

ACT भी SAT जैसा टेस्ट है। इसमें Science Section भी शामिल होता है। छात्र अपनी तैयारी और मजबूत विषयों के आधार पर SAT या ACT में से चुनाव कर सकते हैं। हालांकि, हर यूनिवर्सिटी की जरूरत अलग हो सकती है। इसलिए आवेदन से पहले Admission Requirements जरूर जांचें।

READ MORE: भारत-ऑस्ट्रेलिया शिक्षा समझौते से बदलेगा लाखों छात्रों का भविष्य

Master और MS के लिए GRE, MBA के लिए GMAT

अगर आप B.Tech, B.Sc या किसी अन्य Graduation Course के बाद विदेश में Master या MS करना चाहते हैं, तो GRE की जरूरत पड़ सकती है। इसमें Verbal Reasoning, Quantitative Skills और Analytical Writing की जांच होती है। अमेरिका और यूरोप में कई ग्रेजुएट यूनिवर्सिटीज़ एडमिशन के लिए GRE स्कोर को ध्यान में रखती हैं, जबकि MBA और मैनेजमेंट कोर्स के लिए GMAT मुख्य टेस्ट है। इसमें Analytical Thinking, Logical Reasoning, Data Interpretation और Decision-Making जैसी क्षमताएं जांची जाती हैं। कई Business Schools अब GRE स्कोर भी स्वीकार करती हैं। फिर भी GMAT Business Programs के लिए सबसे ज्यादा पहचाने जाने वाले टेस्ट में शामिल है।

सही एंट्रेंस एग्जाम कैसे चुनें?

विदेश पढ़ाई की तैयारी शुरू करने से पहले तीन चीजें जरूर देखें:

  • आप किस देश में पढ़ना चाहते हैं।
  • आपका कोर्स Bachelor, Master, MS या MBA है।
  • आपकी चुनी हुई यूनिवर्सिटी कौन सा टेस्ट स्वीकार करती है।

READ MORE: AI ट्रस्ट संकट का समाधान बने Zero-Knowledge Proofs, जानिए कैसे

विदेश में पढ़ाई के लिए सही एंट्रेंस एग्ज़ाम चुनना, वहाँ एडमिशन की तैयारी का एक अहम कदम है। यूनिवर्सिटी की ज़रूरतों को पहले से अच्छी तरह समझ लें और उसी के हिसाब से तैयारी शुरू करें; इससे एप्लीकेशन प्रोसेस आसान हो जाएगा और एडमिशन मिलने की संभावना भी बढ़ सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

आलिया की ‘Alpha’ इस दिन होगी OTT पर रिलीज

Latest from Education

Don't Miss