BIT Mesra का बड़ा ऐलान, NVIDIA B200 से बदलेगी AI रिसर्च

BIT Mesra का बड़ा ऐलान, NVIDIA B200 से बदलेगी AI रिसर्च

6 mins read
6 views
July 16, 2026

BIT Mesra: क्या झारखंड अब देश में AI रिसर्च का नया केंद्र बनने जा रहा है? BIT Mesra ने अपनी 72वीं स्थापना दिवस पर NVIDIA की तकनीक से लैस Centre of Excellence शुरू करने का ऐलान किया है। यह नया सेंटर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस, रोबोटिक्स और सेमीकंडक्टर रिसर्च को नई ताकत देगा। इससे छात्रों, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप्स और उद्योग जगत को आधुनिक हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की सुविधा मिलेगी।

BIT Mesra का नया NVIDIA AI Centre छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए बड़ी सौगात, इससे हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग के जरिए आधुनिक तकनीकों पर रिसर्च करना आसान।

NVIDIA B200 GPU से मिलेगी हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग

BIT Mesra का नया AI सेंटर 8 NVIDIA B200 GPU आधारित कंप्यूटिंग सिस्टम से लैस होगा। अधिकृत यूजर्स इन्हें पब्लिक IP के जरिए एक्सेस कर सकेंगे। अब शोधकर्ताओं को बड़े AI मॉडल, डेटा एनालिसिस और जटिल रिसर्च के लिए बेहतर कंप्यूटिंग क्षमता मिलेगी। विश्वविद्यालय का कहना है कि पूर्वी भारत में ऐसी सुविधाएं अभी सीमित हैं। ऐसे में यह सेंटर क्षेत्र के छात्रों और रिसर्च संस्थानों के लिए बड़ा अवसर साबित हो सकता है।

READ MORE: Claude AI ने भारत में लॉन्च किए नए प्लान, जानें कीमतें

इन क्षेत्रों में होगा सबसे ज्यादा फायदा

यह सेंटर कई आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में रिसर्च को बढ़ावा देगा। इनमें शामिल हैं:

  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस
  • रोबोटिक्स और VLSI
  • दवा खोज (Drug Discovery)
  • प्रिसिजन एग्रीकल्चर
  • सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी

BIT Mesra के कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना ने कहा कि यह सुविधा इंजीनियरिंग, विज्ञान और एप्लाइड रिसर्च में नई संभावनाएं खोलेगी। साथ ही स्टार्टअप्स और उद्योगों के साथ संयुक्त परियोजनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।

IndiaAI Mission से जुड़ा है यह बड़ा कदम

संस्थान के मुताबिक यह पहल IndiaAI Mission और National Semiconductor Mission के अनुरूप है। इसका मकसद छात्रों और शोधकर्ताओं को आधुनिक तकनीकों पर व्यावहारिक अनुभव देना है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि BIT Mesra लंबे समय से देश की तकनीकी प्रगति में अहम योगदान देता आया है। उनका मानना है कि नया सेंटर झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के छात्रों और उद्योग जगत के लिए नए अवसर लेकर आएगा।

READ MORE: OpenAI का नया AI डिवाइस, बिना स्क्रीन करेगा इंसानों जैसी बातें

BIT Mesra का NVIDIA आधारित Centre of Excellence AI और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग के क्षेत्र में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे छात्रों, शोधकर्ताओं और स्टार्टअप्स को अत्याधुनिक तकनीक पर काम करने का मौका मिलेगा और पूर्वी भारत में AI रिसर्च को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Durbin Blanche Crypto Enforcement Cuts Trump Gains
Previous Story

टॉड ब्लैंच पर घिरे सवाल, ट्रंप के क्रिप्टो कारोबार पर विवाद

Uk में क्रिप्टो टैक्स बदलेगा, निवेशकों को मिलेगी बड़ी राहत
Next Story

Uk में क्रिप्टो टैक्स बदलेगा, निवेशकों को मिलेगी बड़ी राहत

Latest from Education

भारत-ऑस्ट्रेलिया शिक्षा समझौते से बदलेगा लाखों छात्रों का भविष्य

भारत-ऑस्ट्रेलिया शिक्षा समझौते से बदलेगा लाखों छात्रों का भविष्य

India-Australia Education: क्या अब विदेश में पढ़ाई का सपना भारत में ही पूरा हो सकेगा? भारत-ऑस्ट्रेलिया शिक्षा साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है और

क्या AI बदल देगा पढ़ाई का भविष्य? छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा

AI in Education: आज AI Education और डिजिटल तकनीक ने इस सवाल का जवाब ‘हां’ में बदलना शुरू कर दिया है अब अच्छी शिक्षा सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही  इंटरनेट, स्मार्टफोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से लाखों छात्रों तक बेहतर पढ़ाई पहुंच रही है।  भारत में AI आधारित शिक्षा दे रही नई दिशा, जानें कैसे तकनीक, इंटरनेट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म छात्रों की पढ़ाई को आसान बना रहे। AI Education ने बदली पढ़ाई की तस्वीर  पहले बेहतरीन शिक्षक की पढ़ाई सिर्फ उसी क्लासरूम तक सीमित रहती थी। लेकिन अब तकनीक ने इस दूरी को काफी हद तक खत्म कर दिया है। AI Education की मदद से एक ही शिक्षक की क्लास देशभर के छात्र देख सकते हैं। चाहे छात्र किसी महानगर में हो या छोटे गांव में, अब उसे एक जैसी पढ़ाई, टेस्ट, स्टडी मटेरियल और डाउट सॉल्विंग की सुविधा मिल रही है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी पहले से आसान हुई है।  भारत का डिजिटल नेटवर्क बना सबसे बड़ी ताकत  सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2025 तक भारत के करीब 85% घरों में स्मार्टफोन और लगभग इतनी ही संख्या में इंटरनेट की सुविधा पहुंच चुकी है। वहीं ग्रामीण इलाकों के लगभग 90% युवाओं ने हाल के महीनों में इंटरनेट का इस्तेमाल किया है। यही डिजिटल नेटवर्क अब शिक्षा को नई दिशा दे रहा है। पहले जहां अच्छी कोचिंग के लिए दूसरे शहर जाना पड़ता था, वहीं अब छात्र घर बैठे अनुभवी शिक्षकों से पढ़ सकते हैं।  READ MORE: AI लर्निंग से भविष्य होगा मजबूत, युवाओं को मिलेगा

Don't Miss