सरकार का बड़ा कदम, 2 करोड़ से ज्यादा फर्जी फोन कनेक्शन बंद

सरकार का बड़ा कदम, 2 करोड़ से ज्यादा फर्जी फोन कनेक्शन बंद

4 mins read
1.1K views
September 4, 2025

Fake Connections Blocked: धोखाधड़ी और फर्जी कॉल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दूरसंचार विभाग ने अब तक दो करोड़ से अधिक मोबाइल कनेक्शन बंद कर दिए हैं। विभाग का कहना है कि ‘संचार साथी’ जैसी पहलों की वजह से स्पूफ कॉल्स में 97% की कमी आई है। यह जानकारी विभाग के सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने दक्षिण गोवा में आयोजित सुरक्षा कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दी। 

दूरसंचार विभाग ने 2 करोड़ से अधिक फर्जी कनेक्शन बंद किए और स्पूफ कॉल्स में 97% कमी लाई। AI और डिजिटल प्लेटफॉर्म से साइबर सुरक्षा मजबूत। 

क्या है कॉल स्पूफिंग? 

कॉल स्पूफिंग वह तरीका है जिसमें कॉल करने वाला अपनी असली पहचान छुपाकर किसी दूसरे नंबर से कॉल करता है। स्कैमर्स इसका इस्तेमाल ठगी और फ्रॉड के लिए करते हैं। 

READ MORE: DoT की सख्ती, Airtel-Jio-Starlink के लिए नए कड़े नियम 

साइबर सुरक्षा के लिए कदम 

डॉ. मित्तल ने बताया कि DoT ने एक डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म तैयार किया है। इसके जरिए बैंक और वित्तीय संस्थान फ्रॉड की जानकारी साझा कर सकते हैं और संदिग्ध नंबरों की पहचान कर सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि AI की मदद से 78 लाख फर्जी कनेक्शन और 71,000 बिक्री केन्द्र बंद किये गये हैं। साथ ही, ‘फाइनेंशियल फ्रॉड रिस्क इंडिकेटर’ टूल धोखाधड़ी करने वाले मोबाइल नंबरों की पहचान में बेहद कारगर साबित हो रहा है। 

READ MORE: Meta का डिजिटल एक्शन: एक महीने में 23 हजार Facebook पेज बैन 

DoT अब सेंट्रलाइज्ड और इंटरनेट मॉनिटरिंग सिस्टम को और बेहतर बनाने की योजना पर काम कर रहा है, ताकि यूजर्स को ज्यादा सुरक्षित माहौल मिल सके। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

YouTube ने सख्त की Premium Family Plan पॉलिसी, बाहर के यूजर्स पर रोक
Previous Story

YouTube ने सख्त की Premium Family Plan पॉलिसी, बाहर के यूजर्स पर रोक

Lenovo ThinkPad X1 Carbon Gen 13: हल्का, प्रीमियम और AI-पावर्ड अल्ट्राबुक का नया अनुभव
Next Story

Lenovo ThinkPad X1 Carbon Gen 13: हल्का, प्रीमियम और AI-पावर्ड अल्ट्राबुक का नया अनुभव

Latest from Cybersecurity

Don't Miss