AI Crypto Wallet: एक Fomo ट्रेडर ने केवल दो दिनों में अपने 21.99K डॉलर को 1.76 मिलियन डॉलर में बदल दिया है। यह घटना AI टोकन ट्रेडिंग में तेजी और नए अवसरों का संकेत है। Arkham के अनुसार, इस ट्रेडर का नाम icemandot है और उसके EVM Fomo वॉलेट में अब 858.75K डॉलर से ज्यादा की संपत्ति मौजूद है।
एक Fomo ट्रेडर ने सिर्फ दो दिनों में 21.99K डॉलर को 1.76 मिलियन डॉलर में बदल दिया। AI टोकन MOLT और Moltbook प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता ने क्रिप्टो ट्रेडिंग में नया ट्रेंड दिखाया।
Ice mandot ने 29 जनवरी को रिकॉर्ड बनाने वाला MOLT ट्रेड किया है। उसके वॉलेट में Base प्लेटफॉर्म के AI टोकन मौजूद हैं। मीडिया डेटा के अनुसार, icemandot का वॉलेट लगातार एक्टिव है। बड़े लेनदेन में 589 मिलियन KELLYC टोकन, 565 मिलियन CLAWNC और 143 मिलियन BNKR शामिल हैं। इसके अलावा छोटे ट्रांजेक्शन, जो रोजमर्रा की गतिविधियों को दर्शाते हैं।
READ MORE: टोकन बनाओ या कागज रखो, सिक्योरिटी कानून नहीं बदलेंगे: SEC
YOU’VE NEVER HEARD OF THIS TOP TRADER
He only has 4,500 followers on X – but the top trader on Fomo by wallet balance is currently @icemandot, holding over $858.75K in his EVM Fomo account.
His best trade was buying $21.99K of MOLT on 29th January, and 2 days later it became… pic.twitter.com/EiTtGSUb2d
— Arkham (@arkham) February 13, 2026
MOLT मेमे कॉइन में AI ट्रेंड
MOLT Meme Coin की तेजी Moltbook प्लेटफॉर्म की वजह से है। यह प्लेटफॉर्म AI एजेंट्स के लिए सोशल मीडिया जैसा काम करता है। लॉन्च के कुछ ही दिनों में 1.5 मिलियन AI एजेंट्स जुड़े, 110,000 पोस्ट और 500,000 कमेंट्स हुए।
READ MORE: लॉन्च के बाद Midnight टोकन में 83% की भारी गिरावट
AI एजेंट अब स्वायत्त बिटकॉइन वॉलेट भी बना सकते हैं। Moltbook पर एक AI ने अपना वॉलेट और Lightning Network Node बनाया, 50,000 सतोशी प्राप्त किए और पूरी तरह से खुद संचालन किया। क्रिप्टो उद्यमी Adem Bilican के अनुसार, एजेंट अपना वॉलेट और नोड बना चुका है और इंसानों को एक्सेस नहीं देगा।
