1.7 मिलियन डॉलर हैक के बाद Taiko Bridge फिर हुआ LIVE

1.7 मिलियन डॉलर हैक के बाद Taiko Bridge फिर हुआ LIVE

5 mins read
5 views
July 2, 2026

Ethereum L2: क्रिप्टो जगत के लिए राहत की खबर है। Ethereum Layer-2 नेटवर्क Taiko ने हैक के 10 दिन बाद अपनी क्रॉस-चेन ब्रिज सेवा दोबारा शुरू कर दी है। कंपनी ने दावा किया है कि सभी प्रभावित यूजर्स का नुकसान पूरा कर दिया गया है और नेटवर्क अब पूरी तरह सुरक्षित तरीके से काम कर रहा है।

Taiko ने 1.7 मिलियन डॉलर के हैक के सिर्फ 10 दिन बाद अपना क्रॉस-चेन ब्रिज फिर शुरू किया।

कैसे हुआ था Taiko Bridge Hack?

22 जून को Taiko के ब्रिज पर साइबर हमला हुआ था। जांच में सामने आया कि GitHub पर गलती से एक SGX Signing Key सार्वजनिक हो गई थी। इसी कमजोरी का फायदा उठाकर हमलावर ने फर्जी Withdrawal Proof तैयार किए और ब्रिज व ERC20 Vault कॉन्ट्रैक्ट से करीब 1.7 मिलियन डॉलर की क्रिप्टो संपत्ति निकाल ली। घटना के तुरंत बाद Taiko ने सुरक्षा के लिए ब्रिज सेवा बंद कर दी थी और जांच शुरू की थी।

READ MORE: Meme Coin से अरबपति बने ट्रंप, एक साल में कमाए 11 हजार करोड़

अब पूरी तरह बहाल हुई सेवा

Taiko ने बताया कि नेटवर्क की कमजोरी को ठीक करने के बाद ब्रिज रिजर्व को फिर से 1:1 बैकिंग के साथ बहाल किया गया। स्वतंत्र सुरक्षा विशेषज्ञों से सिस्टम की जांच भी कराई गई। फिलहाल ब्रिज दोबारा शुरू कर दिया गया है, हालांकि, शुरुआत में कुछ सीमित Withdrawal Limits रखी गई हैं ताकि नेटवर्क स्थिर बना रहे। कंपनी ने यूजर्स को यह भी चेतावनी दी है कि किसी भी फर्जी वेबसाइट या डायरेक्ट मैसेज पर भरोसा न करें। Taiko ने साफ कहा कि वह किसी भी यूजर को निजी संदेश भेजकर क्लेम नहीं करवाता।

टोकन में आई जोरदार तेजी

ब्रिज दोबारा शुरू होने और सभी यूजर्स का नुकसान भरने की घोषणा के बाद बाजार का भरोसा लौटता दिखा। TAIKO Token की कीमत में हालिया कारोबार के दौरान 136% तक की तेज उछाल दर्ज की गई। इससे साफ है कि निवेशकों ने कंपनी की तेज रिकवरी और सुरक्षा कदमों का सकारात्मक स्वागत किया है।

READ MORE: XRP में पैसा लगा रहीं व्हेल, क्या अब आएगा बड़ा उछाल?

आगे क्या होगा?

Taiko ने कहा है कि वह जल्द ही इस पूरे साइबर हमले पर विस्तृत पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट जारी करेगा। कंपनी का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

SC बोला, AI नहीं इंसान ही करेगा न्याय का फैसला
Previous Story

SC बोला, AI नहीं इंसान ही करेगा न्याय का फैसला

google-android-antitrust-fine-europe-court
Next Story

Android केस में Google को नहीं मिली राहत, जुर्माना बरकरार

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss