Solana ने 24 घंटे में 285 डॉलर को बनाया 6.27 लाख डॉलर

5 mins read
205 views
January 20, 2026

Solana ZReaL Trade: Solana नेटवर्क पर एक वॉलेट ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस वॉलेट ने केवल 285 डॉलर के निवेश को 24 घंटे से भी कम समय में 627,000 डॉलर में बदल दिया है। यह कमाई नए लॉन्च हुए ZReaL टोकन की ट्रेडिंग से हुई, जिससे करीब 2,200 गुना रिटर्न मिला। इतनी बड़ी कमाई के बाद अब इसे संभावित इंसाइडर ट्रेडिंग से जोड़ा जा रहा है।

Solana नेटवर्क पर एक वॉलेट ने ZReaL टोकन ट्रेडिंग से 24 घंटे में 285 डॉलर को 627,000 डॉलर में बदल दिया, जानिए कैसे हुई यह ट्रेडिंग और क्यों उठ रहे हैं इंसाइडर एक्टिविटी के सवाल।

लॉन्च के बाद कीमत में तेज़ उछाल

ZReaL टोकन की लॉन्चिंग के तुरंत बाद इसकी कीमत अचानक बढ़ी। इसी मौके का फायदा उठाकर वॉलेट धारक ने अपने टोकन Raydium लिक्विडिटी पूल में बेच दिए और भारी मुनाफा कमा लिया। इस पूरी प्रक्रिया को बाजार के अन्य निवेशक लाइव ट्रैक कर रहे थे।

कैसे हुई ट्रेडिंग

Solscan डेटा के अनुसार, मुख्य वॉलेट AG2GXk..hqk ने बड़ी मात्रा में ZReaL खरीदा। इसके बाद इस वॉलेट ने टोकन को अलग-अलग सब वॉलेट्स में ट्रांसफर किया। इन सब वॉलेट्स ने टोकन को Raydium के लिक्विडिटी पूल में कीमत के चरम पर बेचना शुरू किया। एक और वॉलेट ZFHvjG..5xAF में अभी भी 17 मिलियन से ज्यादा ZReaL टोकन बचे हुए हैं, जिनकी कीमत लगभग 168,000 डॉलर बताई गई है। इसका मतलब है कि यदि टोकन की कीमत स्थिर रही, तो यह मुनाफा और भी बढ़ सकता है।

READ MORE: Solana Memecoin BONK का SIX स्विस एक्सचेंज पर धमाकेदार लॉन्च

इंसाइडर गतिविधि क्यों बढ़ रही है

पिछले कुछ समय में Meme Coin लॉन्चपैड और DEX प्लेटफॉर्म्स की लोकप्रियता बढ़ी है। इससे डेवलपर्स और शुरुआती खरीदारों को टोकन आम लोगों से पहले खरीदने का मौका मिल जाता है। इतिहास में ऐसे मामलों में देखा गया है कि बड़े मुनाफे अक्सर इनसाइडर जानकारी या ऑटोमेटेड ट्रेडिंग बॉट्स की वजह से मिलते हैं।

READ MORE: क्यों चर्चा में है Meme Coin? ट्रंप को भी देनी पड़ी सफाई

आम निवेशकों के लिए क्या मायने

जहां Solana नेटवर्क के लिए यह खबर ट्रेडिंग वॉल्यूम और यूजर आकर्षण बढ़ाने वाली है। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए यह चेतावनी है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

X पर लिखो और जीतों 1 मिलियन डॉलर

Next Story

कागज जितना पतला, Qi2 जितना दम? जानें यहां…

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss