कर्ज संकट के दौर में रे डालिओ ने crypto को बताया डॉलर का हेज

कर्ज संकट के दौर में रे डालिओ ने crypto को बताया डॉलर का हेज

5 mins read
1.2K views
September 3, 2025

Ray Dalio: अमेरिका के जाने-माने हेज फंड मैनेजर और ब्रिजवॉटर एसोसिएट्स के पूर्व सीईओ रे डालिओ ने एक बार फिर क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि अमेरिकी डॉलर और अन्य रिजर्व करेंसीज पर बढ़ते कर्ज के दबाव के कारण निवेशक अब Crypto और सोने को बेहतर ऑप्शन मान रहे हैं।  

अमेरिकी निवेशक रे डालिओ ने कहा कि डॉलर और अन्य करेंसीज पर कर्ज का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे हालात में क्रिप्टो और सोना निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प बनते जा रहे हैं। 

उन्होंने यह बयान तब दिया जब उनके एक इंटरव्यू को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया। डालिओ ने सोशल मीडिया पर सफाई दी कि उनके जवाबों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। उन्होंने असली सवाल और जवाब शेयर करते हुए कहा कि मेरे पास या तो चुप रहने का विकल्प था या फिर सच्चाई और निष्पक्ष विश्लेषण सामने रखने का। मेरे लिए खामोश रहना सबसे बड़ा खतरा है। 

Crypto की सबसे बड़ी ताकत 

डालिओ का मानना है कि क्रिप्टोकरेंसी की सीमित सप्लाई ही उसे मजबूत बनाती है। उनका कहना है कि अगर डॉलर की सप्लाई लगातार बढ़ती रही या उस पर भरोसा घटा तो Crypto एक आकर्षक वैकल्पिक करेंसी बन सकती है। 

उन्होंने चेतावनी दी कि ज्यादातर सरकारी करेंसी जिन पर सरकारों का भारी कर्ज है समय के साथ अपनी वैल्यू खो देंगी। डेलिओ ने इतिहास का उदाहरण देते हुए बताया कि 1930–40 और 1970–80 के दशक में भी कई मुद्राएं इसी तरह कमजोर हुई थीं। 

READ MORE: CBOE का नया प्रस्ताव, अब Crypto ETF की मंजूरी में नहीं लगेगा ज्यादा वक्त 

सोना और Crypto की बढ़ती चमक 

डेलिओ ने यह भी कहा कि रिजर्व करेंसीज रखने वाली सरकारों के कर्ज हालात उनकी विश्वसनीयता पर असर डाल रहे हैं। यही वजह है कि हाल के सालों में सोना और क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। 

Stablecoins पर विचार 

Stablecoins के बारे में डेलिओ का कहना है कि उनके पास मौजूद अमेरिकी ट्रेजरी बांड फिलहाल कोई बड़ा संकट पैदा नहीं करेंगे। हालांकि, अगर ट्रेजरी की असली वैल्यू घटती है तो यह चिंता की बात जरूर है। उनका मानना है कि जब तक Stablecoins सही नियमों के तहत चलते हैं तब तक कोई गंभीर जोखिम नहीं है। 

READ MORE: SEC की Crypto टीम ने शुरू की हाई प्रोफाइल मीटिंग्स 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चैक करें? आसान गाइड
Previous Story

लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चैक करें? आसान गाइड

बिटकॉइन में तेजी के रुझान, AVLX टोकन की प्री-सेल में आया उछाल
Next Story

बिटकॉइन में तेजी के रुझान, AVLX टोकन की प्री-सेल में आया उछाल

Latest from Cryptocurrency

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

क्या एक क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे ASEAN में कारोबार हो सकेगा? Binance के CZ ने साझा ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ सिस्टम की मांग उठाई है।  Cryptocurrency News: क्या एक ही क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में कारोबार संभव होगा? Binance के संस्थापक चांगपेंग झाओ (CZ) ने ASEAN देशों के लिए ऐसा ही एक साझा सिस्टम बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने 2026 ASEAN Tech Summit में ‘क्रिप्टो रेगुलेटरी पासपोर्ट’ की वकालत की।  Binance के CZ का ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ प्रस्ताव  CZ के मुताबिक, अगर किसी ASEAN देश में किसी क्रिप्टो कंपनी को लाइसेंस मिलता है, तो उसे दूसरे सदस्य देशों में भी मान्यता मिलनी चाहिए। इससे कंपनियों को हर देश में अलग-अलग लाइसेंस लेने की जरूरत कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों की लाइसेंस प्रक्रिया और नियम क्रिप्टो कंपनियों के विस्तार को मुश्किल बनाते हैं। साझा व्यवस्था से कंपनियों की संचालन लागत घट सकती है और डिजिटल एसेट सेक्टर को तेजी मिल सकती है।  700 मिलियन लोगों का बड़ा बाजार  ASEAN क्षेत्र में करीब 700 मिलियन लोगों की आबादी है। इसमें इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट को लेकर नियम तेजी से विकसित हो रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग लाइसेंसिंग सिस्टम कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।  READ MORE: CLARITY Act पर न्यूयॉर्क AG का हमला, सीनेट को दी चेतावनी  यूरोप के पासपोर्ट सिस्टम जैसा मॉडल 
SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX के शेयरों में गिरावट के बीच Hyperliquid पर ट्रेडिंग मजबूत, जानें कैसे 170 मिलियन डॉलर का Open Interest निवेशकों की दिलचस्पी दिखा रहा है।   Hyperliquid SpaceX Perpetuals: क्या SpaceX के शेयरों में गिरावट के बावजूद निवेशकों की दिलचस्पी कम हुई है? ताजा आंकड़े कुछ और ही कहानी कहते हैं। Hyperliquid पर SpaceX से जुड़े perpetual futures contract में Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर बना हुआ है। यह दिखाता है कि Nasdaq पर लिस्टेड कंपनी के शेयर शुरुआती ऊंचाई से नीचे आने के बाद भी ट्रेडर्स synthetic exposure में लगातार रुचि दिखा रहे हैं।  SpaceX शेयर गिरा, लेकिन Hyperliquid पर ट्रेडिंग जारी  Hyperliquid का xyz contract असली SpaceX शेयर खरीदे बिना उसकी कीमत पर ट्रेडिंग का मौका देता है। SpaceX ने 12 जून 2026 को अपना IPO 135 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर पेश किया था। लिस्टिंग के पहले दिन शेयर करीब 161 डॉलर पर बंद हुआ। इसके बाद शेयर की कीमत में गिरावट आई। हाल में यह 110 डॉलर के मध्य में कारोबार करता दिखा, जबकि पोस्ट-IPO निचला स्तर करीब 111 डॉलर रहा। Hyperliquid पर synthetic perpetual contract भी करीब 116 डॉलर के आसपास दिखा। इसके बावजूद Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर पर बना हुआ है। IPO के आसपास कई प्लेटफॉर्म पर कुल Open Interest 250 मिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच गया था।  IPO से पहले ही शुरू हो गई थी SpaceX की जोरदार ट्रेडिंग  Hyperliquid पर SpaceX का Perpetual Market मई 2026 के मध्य में HIP-3 framework के तहत शुरू हुआ था। इसे Trade.xyz जैसे builders ने लॉन्च किया। इसका मकसद निवेशकों को SpaceX की कीमत पर लगातार 24/7 ट्रेडिंग का विकल्प देना था। IPO से पहले contract की कीमत कई बार IPO reference

Don't Miss