SEC की Crypto टीम ने शुरू की हाई प्रोफाइल मीटिंग्स

SEC की Crypto टीम ने शुरू की हाई प्रोफाइल मीटिंग्स

3 mins read
862 views
July 29, 2025

SEC की यह टास्क फोर्स डिजिटल एसेट्स और Blockchain टेक्नोलॉजी से जुड़े मुद्दों पर जानकारी जुटाने और उसका समाधान खोजने के लिए बनाई गई है।

SEC Crypto Team: अमेरिका की Crypto टास्क फोर्स ने एक बार फिर से अपनी मीटिंग्स शुरू कर दी हैं। 28 जुलाई को टास्क फोर्स ने Computershare Limited के साथ एक इम्पोर्टेन्ट मीटिंग की है। यह मीटिंग्स बीते पांच दिनों में पहली पब्लिक मीटिंग थी।

क्या काम करती है SEC टास्क फोर्स?

SEC की यह टास्क फोर्स डिजिटल एसेट्स और Blockchain टेक्नोलॉजी से जुड़े मुद्दों पर जानकारी जुटाने और उसका समाधान खोजने के लिए बनाई गई है। इस टास्क फोर्स की कोशिश है कि वह पारंपरिक वित्तीय संस्थानों और Crypto वर्ल्ड के एक्सपर्ट्स से मिलकर मौजूदा चुनौतियों को समझे और नीतियों को बेहतर बनाए। बता दें कि पिछले हफ्ते कई बड़ी कंपनियों और संगठनों के साथ SEC की मीटिंग हुई है।

कब-कब हुई थी मीटिंग

  • 22 जुलाई को Citadel Securities LLC ने टास्क फोर्स से मुलाकात की।
  • 21 जुलाई को Adam Tomas Brad Tonkin के साथ और Optimism Foundation, OP Labs PBC और लॉ फर्म WilmerHale के साथ मीटिंग हुई थी।
  • 16 जुलाई को Ethereum टोकन स्टैंडर्ड्स को सपोर्ट करने वाली संस्था ERC-3643 Association के साथ मीटिंग हुई थी।
  • 15 जुलाई को Deutsche Bank USA Corp ने भाग लिया।
  • 14 जुलाई को Blockchain ग्रुप्स की एक यूनियन Coalition of Cooperative Blockchain Organizations ने टीम से मुलाकात की
  • 11 जुलाई को Cryptex Finance LLC के साथ मीटिंग हुई।

 READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/cyber-attack-on-coindcx-crypto-worth-378-crore-stolen/

https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/blox-crypto-etf-sees-452m-dollar-inflows-june-launch/

इन बैठकों से साफ है कि SEC की Crypto टास्क फोर्स एक बार फिर एक्टिव मोड में आ चुकी है और पारंपरिक फाइनेंस के साथ-साथ Crypto फर्म्स से भी लगातार संपर्क में है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Starlink को लेकर दूरसंचार मंत्री का बड़ा बयान, भारत में लिमिटेड रहेगी सर्विस
Previous Story

Starlink को लेकर दूरसंचार मंत्री का बड़ा बयान, भारत में लिमिटेड रहेगी सर्विस

AI Deepfake बढ़ा रहा राष्ट्रीय सुरक्षा का खतरा, जानें इसेसे बचाव के तरीके
Next Story

AI Deepfake बढ़ा रहा राष्ट्रीय सुरक्षा का खतरा, जानें इसेसे बचाव के तरीके

Latest from Cryptocurrency

CEX.IO और OpenPayd की साझेदारी, पेमेंट सिस्टम होगा तेज 

CEX.IO OpenPayd Partnership: OpenPayd और CEX.IO के बीच एक नई साझेदारी हुई है, जो डिजिटल पेमेंट और क्रिप्टो मार्केट के लिए काफी अहम मानी जा रही है।इस समझौते के तहत OpenPayd अब CEX.IO के ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर फिएट पेमेंट और इंस्टीट्यूशनल सेटलमेंट को आसान और तेज बनाने का काम करेगा।  OpenPayd और CEX.IO की नई साझेदारी से अब FIAT पेमेंटऔर सेटलमेंट पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा, जानिए इस डील

Don't Miss