Crypto घोटाले का भंडाफोड़, PGI के CEO ने कबूला गुनाह

Crypto घोटाले का भंडाफोड़, PGI के CEO ने कबूला गुनाह

5 mins read
1.1K views
September 18, 2025

PGI CEO Bitcoin Fraud: Cryptocurrency बाजार में धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। प्रेटोरियन ग्रुप इंटरनेशनल (PGI) के सीईओ रामिल वेंचुरा पालाफॉक्स ने करीब 1,600 करोड़ रुपये की Ponzi Scheme चलाने का अपराध स्वीकार कर लिया है। उन पर वायर फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप लगे हैं। पालाफॉक्स ने 90,000 से ज्यादा निवेशकों को गुमराह किया जिससे कुल 62 मिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ।

Bitcoin फ्रॉड का बड़ा खुलासा! PGI के सीईओ ने निवेशकों को झांसा देकर करोड़ों डॉलर की Ponzi Scheme चलाई। अब उन्हें भारी जुर्माना और 40 साल तक की जेल का सामना करना पड़ सकता है।

अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) के अनुसार, 2019 से 2021 तक पालाफॉक्स ने PGI को एक Bitcoin ट्रेडिंग कंपनी बताकर प्रचार किया। उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि उन्हें 0.5% से 3% तक रोजाना गारंटीड रिटर्न मिलेगा लेकिन असल में कंपनी का कोई वैरिफाइड ट्रेडिंग कारोबार नहीं था। यह पूरा सिस्टम क्लासिक Ponzi Scheme पर आधारित था जिसमें नए निवेशकों से लिए गए पैसे से पुराने निवेशकों को भुगतान किया गया।

READ MORE: डोनाल्ड ट्रंप का फरमान, Intel के CEO तुरंत दें इस्तीफा…

फिजूलखर्ची और शौक

जांच में सामने आया कि पालाफॉक्स ने कम से कम 6 मिलियन डॉलर निजी खर्चों पर उड़ा दिए। उन्होंने 20 लग्जरी कारें, महंगे कपड़े खरीदे और करीब $3.29 लाख लग्जरी घर और  होटल में खर्च किए। इसके अलावा, उन्होंने लगभग $800k और 100 Bitcoin अपने एक परिवार सदस्य को ट्रांसफर किए।

सजा और आगे का रास्ता

अपने प्ली एग्रीमेंट के तहत पालाफॉक्स ने निवेशकों को 62.69 मिलियन डॉलर वापस करने की सहमति दी है। अब उन्हें अधिकतम 40 साल तक की जेल हो सकती है। उनकी सजा का ऐलान 3 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

READ MORE: इन्वेस्टरों के लिए खुला नया मौका, XRP की Nasdaq Crypto Index में हुई एंट्री

निवेशकों के लिए सबक

यह केस बताता है कि क्रिप्टो मार्केट में फ्रॉड और Ponzi Scheme का खतरा लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में SEC और Nasdaq ने IPO फ्रॉड को रोकने के लिए नियम सख्त किए हैं। वहीं, Voyager Digital के पूर्व CEO पर भी 750,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। निवेशकों को चाहिए कि किसी भी स्कीम में निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल और रिसर्च जरूर करें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

XRP, XLM और Remittix: क्रिप्टो निवेशकों की नई पसंद
Previous Story

XRP, XLM और Remittix: क्रिप्टो निवेशकों की नई पसंद

Nvidia ने Intel में 5 बिलियन डॉलर का किया निवेश, बनेंगी नई साझेदारी
Next Story

Nvidia ने Intel में 5 बिलियन डॉलर का किया निवेश, बनेंगी नई साझेदारी

Latest from Bitcoin

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss