इन्वेस्टरों के लिए खुला नया मौका, XRP की Nasdaq Crypto Index में हुई एंट्री

इन्वेस्टरों के लिए खुला नया मौका, XRP की Nasdaq Crypto Index में हुई एंट्री

5 mins read
1.3K views
June 9, 2025

XRP और अन्य डिजिटल टोकन का Nasdaq के इंडेक्स में शामिल होना क्रिप्टो मार्केट के लिए एक ऐतिहासिक कदम है।

Nasdaq Crypto US Settlement Price Index: cryptocurrency की दुनिया में एक बड़ी खबर सामने आई है। फेमस डिजिटल करेंसी XRP को अब Nasdaq Crypto US Settlement Price Index में शामिल कर लिया गया है। यह फैसला 2 जून 2025 को लिया गया, जिसकी जानकारी 6 जून को Hashdex Nasdaq Crypto Index US ETF की ओर से US Securities and Exchange Commission (SEC) को दी गई। इस कदम को cryptocurrencies की मुख्यधारा में बढ़ती एक्सेप्शन और संस्थागत स्तर पर अपनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

किन cryptocurrencies को मिला नया स्थान?

इस बदलाव के तहत अब तक केवल Bitcoin (BTC) और Ethereum (ETH) को शामिल करने वाले इस इंडेक्स में चार और डिजिटल टोकन जोड़े गए हैं। इनमें XRP, Cardano (ADA), Solana (SOL) और Stellar Lumens (XLM) ऐड हुए हैं। अब ये कुल छह cryptocurrencies मिलकर Nasdaq Crypto US Settlement Price Index का हिस्सा बन गई हैं। इस इंडेक्स को मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर डिजाइन किया गया है और इसमें समय के साथ नई डिजिटल संपत्तियों को जोड़ने की अनुमति दी गई है।

ETF और ट्रैकिंग एरर का मुद्दा

हालांकि, इंडेक्स का दायरा बढ़ाया गया है, लेकिन अभी भी कुछ रूल्स सीमाएं बनी हुई हैं। मौजूदा कानूनों के तहत, Hashdex ETF (NCIQ) को सिर्फ Bitcoin और Ethereum में इन्वेस्ट करने की अनुमति है। इसका मतलब है कि भले ही इंडेक्स में XRP, ADA, SOL और XLM को जोड़ा गया हो, ETF इन्हें अपने पोर्टफोलियो में नहीं रख सकता। इस वजह से इंडेक्स और ETF के प्रदर्शन में अंतर यानी Tracking Error बढ़ने की संभावना है। SEC को दी गई फाइलिंग में इस बात को स्पष्ट रूप से स्वीकार किया गया है।

और भी संपत्तियां हो सकती हैं शामिल

Nasdaq ने 7 मार्च 2025 को SEC के पास एक अलग प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें वह चाहते हैं कि ETF को व्यापक Nasdaq Crypto Index (NCI) को अपनाने की अनुमति दी जाए। इस इंडेक्स में BTC, ETH, XRP, ADA, SOL, XLM के साथ-साथ Chainlink (LINK), Litecoin (LTC) और Uniswap (UNI) जैसी और cryptocurrencies को भी शामिल किया गया है।

XRP को इस विस्तारित इंडेक्स (NCI) में पहले ही 3 जून 2024 को शामिल किया जा चुका है। अगर SEC इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है तो ETF को इन सभी crypto संपत्तियों में इन्वेस्ट करने की छूट मिल जाएगी। SEC का अंतिम फैसला 2 नवंबर 2025 तक आने की संभावना है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

कोडिंग करने वालों के लिए खुशखबरी: 𝗔𝗜 को लेकर क्या बोले सुंदर पिचाई
Previous Story

कोडिंग करने वालों के लिए खुशखबरी: AI को लेकर क्या बोले सुंदर पिचाई

Starlink को भारत ने दिया लाइसेंस, जानें इसकी शुरूआती कीमत
Next Story

Starlink को भारत ने दिया लाइसेंस, जानें इसकी शुरूआती कीमत

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss