सिर्फ एक महीने में Jump Trading ने की बड़ी कमाई

सिर्फ एक महीने में Jump Trading ने की बड़ी कमाई

8 mins read
379 views
January 2, 2026

Jump Trading: क्रिप्टो बाजार में बड़े खिलाड़ियों की चालें हमेशा चर्चा में रहती हैं। इस बार सुर्खियों में मशहूर क्रिप्टो ट्रेडिंग और मार्केट मेकिंग फर्म Jump Trading है। कंपनी ने डिसेंट्रलाइज्ड परपेचुअल एक्सचेंज Lighter के हालिया airdrop से 24 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है। यह फायदा Lighter के नए टोकन LIT के जरिए मिला है, जिसने लॉन्च के साथ ही मार्केट में मजबूत पकड़ बना ली।

Jump Trading ने Lighter के airdrop से करोड़ों की कमाई की है, जानिए LIT टोकन, कंपनी की रणनीति, बड़ा पोर्टफोलियो और Justin Sun की खरीद।

Lighter Airdrop से Jump को क्या मिला?

क्रिप्टो एनालिस्ट के मुताबिक, Jump Trading को करीब 1 करोड़ LIT टोकन मिले हैं। यह संख्या LIT की कुल सप्लाई का लगभग 1% है। Jump ने नवंबर के मध्य में Lighter प्लेटफॉर्म पर मार्केट मेकिंग शुरू की थी, जिसके बाद उसे यह बड़ा इनाम मिला। इसके अलावा, मार्केट मेकर्स को रिवॉर्ड देने के लिए बनाए गए कुछ खास एड्रेस में भी 3,23,956.6 LIT टोकन ट्रांसफर किए गए।

वॉलेट डेटा क्या संकेत देता है?

Lighter.xyz के ऑन-चेन डेटा से पता चलता है कि Jump के अकाउंट्स ने 6 दिसंबर 2025 को सिर्फ एक बार डिपॉजिट किया। इसके बाद किसी तरह की एक्टिव ट्रेडिंग नहीं दिखी। Jump के कुल 24 वॉलेट्स Lighter पर मौजूद हैं। इनमें सबसे बड़े वॉलेट में 4,80,049.2 LIT टोकन रखे गए हैं।

2 दिसंबर 2025 तक इन वॉलेट्स से कोई ट्रांसफर नहीं हुआ है, जिससे साफ है कि कंपनी ने टोकन को होल्ड करके रखा है। इससे माना जा रहा है कि Jump की रणनीति फिलहाल ट्रेडिंग के बजाय लॉन्ग टर्म होल्डिंग पर आधारित है।

READ MORE: AI बन रहा ब्लॉकचेन और क्रिप्टो के लिए नया खतरा

Jump Crypto का बड़ा पोर्टफोलियो

डेटा के अनुसार, Jump Crypto का कुल पोर्टफोलियो करीब 799.10 मिलियन डॉलर का है। इसमें कई बड़े और मजबूत क्रिप्टो एसेट शामिल हैं।

  • Bitcoin : 3,477 BTC, कुल वैल्यू 309.12 मिलियन डॉलर, हाल ही में 1.63% की बढ़त
  • Stablecoins:
  1. USDC: 132.787 मिलियन
  2. USDT: 87.755 मिलियन
  • Solana: 1.021 मिलियन SOL, वैल्यू 130.06 मिलियन डॉलर, 2.12% की तेजी
  • Ethereum:
  1. 14,272 ETH
  2. 11,503 STETH, वैल्यू 34.8 मिलियन डॉलर
  • WLFI टोकन:481 मिलियन, कीमत $30.03 मिलियन

कानूनी विवाद भी बना हुआ है

Jump Trading इस समय एक बड़े विवाद का सामना भी कर रही है। कंपनी पर Terraform Labs के पतन से जुड़े मामले में करीब 4 बिलियन डॉलर का मुकदमा चल रहा है। अमेरिकी जिला अदालत का आरोप है कि Jump ने TerraUSD और Luna के दौरान मार्केट में हेरफेर कर मुनाफा कमाया है। यह मामला Do Kwon को 15 साल की सजा मिलने के बाद और ज्यादा चर्चा में आ गया है।

READ MORE: Bitcoin-Ethereum गिरवी रखकर मिलेगा लोन? जानें नई क्रिप्टो योजना

Lighter की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता

Lighter ने हाल ही में अपना Token Generation Event पूरा किया है, जिसमें प्रोजेक्ट की वैल्यूएशन 2 बिलियन डॉलर से ज्यादा आंकी गई है। पिछले एक महीने में Lighter पर करीब 179 बिलियन डॉलर की ट्रेडिंग हुई है। इससे यह Hyperliquid के बाद दूसरा सबसे बड़ा डिसेंट्रलाइज्ड परपेचुअल प्लेटफॉर्म बन गया है।

DeFiLlama के अनुसार

  • TVL: 1.29 बिलियन डॉलर
  • Open Interest: 1.36 बिलियन डॉलर

Justin Sun की LIT में दिलचस्पी

Tron के फाउंडर Justin Sun ने भी LIT टोकन में बड़ा दांव लगाया है। उन्होंने हाल ही में 33 मिलियन डॉलर को 13.25 मिलियन LIT टोकन में बदला, जो कुल सप्लाई का 1.33% है। इससे पहले उन्होंने LLP में करीब 200 मिलियन डॉलर जमा किए थे।

LIT टोकन की मौजूदा कीमत

CoinMarketCap के मुताबिक, फिलहाल LIT टोकन 2.68 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है और इसका मार्केट कैप लगभग 672 मिलियन डॉलर है। Jump Trading और Justin Sun जैसे बड़े निवेशकों की मौजूदगी ने LIT को क्रिप्टो मार्केट में एक मजबूत और चर्चित टोकन बना दिया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Samsung नया हेल्थ फीचर क्या है? कैसे दिमागी सेहत का आकलन करता है और फिर अपडेट बताता है जानिए सबकुछ यहां
Previous Story

अब स्मार्टफोन बनेगा दिमाग का डॉक्टर? जानें Samsung की हैरान करनेवाला फीचर

samsung 20000mah battery phone leak
Next Story

बाप रे! फोन में बैटरी नहीं पॉवरहाउस ला रहा Samsung…आप भी जानिए फटाफट

Latest from Cryptocurrency

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX के शेयरों में गिरावट के बीच Hyperliquid पर ट्रेडिंग मजबूत, जानें कैसे 170 मिलियन डॉलर का Open Interest निवेशकों की दिलचस्पी दिखा रहा है।   Hyperliquid SpaceX Perpetuals: क्या SpaceX के शेयरों में गिरावट के बावजूद निवेशकों की दिलचस्पी कम हुई है? ताजा आंकड़े कुछ और ही कहानी कहते हैं। Hyperliquid पर SpaceX से जुड़े perpetual futures contract में Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर बना हुआ है। यह दिखाता है कि Nasdaq पर लिस्टेड कंपनी के शेयर शुरुआती ऊंचाई से नीचे आने के बाद भी ट्रेडर्स synthetic exposure में लगातार रुचि दिखा रहे हैं।  SpaceX शेयर गिरा, लेकिन Hyperliquid पर ट्रेडिंग जारी  Hyperliquid का xyz contract असली SpaceX शेयर खरीदे बिना उसकी कीमत पर ट्रेडिंग का मौका देता है। SpaceX ने 12 जून 2026 को अपना IPO 135 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर पेश किया था। लिस्टिंग के पहले दिन शेयर करीब 161 डॉलर पर बंद हुआ। इसके बाद शेयर की कीमत में गिरावट आई। हाल में यह 110 डॉलर के मध्य में कारोबार करता दिखा, जबकि पोस्ट-IPO निचला स्तर करीब 111 डॉलर रहा। Hyperliquid पर synthetic perpetual contract भी करीब 116 डॉलर के आसपास दिखा। इसके बावजूद Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर पर बना हुआ है। IPO के आसपास कई प्लेटफॉर्म पर कुल Open Interest 250 मिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच गया था।  IPO से पहले ही शुरू हो गई थी SpaceX की जोरदार ट्रेडिंग  Hyperliquid पर SpaceX का Perpetual Market मई 2026 के मध्य में HIP-3 framework के तहत शुरू हुआ था। इसे Trade.xyz जैसे builders ने लॉन्च किया। इसका मकसद निवेशकों को SpaceX की कीमत पर लगातार 24/7 ट्रेडिंग का विकल्प देना था। IPO से पहले contract की कीमत कई बार IPO reference

𝗔𝟭𝟲𝗭 का बड़ा दावा, 𝗖𝗟𝗔𝗥𝗜𝗧𝗬 𝗔𝗰𝘁 से 𝗫𝗥𝗣 को मिलेगा फायदा

XRP Price Prediction: क्या अमेरिका में नए क्रिप्टो कानून से XRP और पूरे डिजिटल एसेट बाजार की तस्वीर बदल सकती है? A16Z के सरकारी मामलों के प्रमुख ने हाल ही में एक चर्चा में कहा कि CLARITY Act के लागू होने से क्रिप्टो बाजार में संस्थागत निवेश की बड़ी लहर आ सकती है। उनका मानना है कि स्पष्ट नियम निवेशकों को लंबे समय के लिए बाजार में उतरने का भरोसा देंगे।  CLARITY Act से क्यों बढ़ेगा बाजार का भरोसा?  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, नियामकीय स्पष्टता सिर्फ नियम तय नहीं करती। यह वित्तीय संस्थानों को यह संकेत भी देती है कि सरकार ने किसी क्षेत्र को लेकर लंबी अवधि की नीति तय कर ली है। उन्होंने GENIUS Act का उदाहरण दिया। इस कानून के बाद स्टेबलकॉइन सेक्टर में नए नियम और मानक स्पष्ट हुए। इसके बाद स्टार्टअप्स और पारंपरिक वित्तीय संस्थानों की स्टेबलकॉइन में दिलचस्पी बढ़ी। उनका कहना है कि बड़े संस्थागत निवेशक ऐसे बाजार से दूरी बनाते हैं, जहां कानून या नियम अचानक बदल सकते हैं। स्पष्ट कानून इस अनिश्चितता को कम कर सकता है।  XRP को कैसे मिल सकता है फायदा?  चर्चा में XRP भी खास फोकस में रहा। XRP को लेकर अमेरिकी नियामकीय स्थिति पहले से दूसरे कई डिजिटल एसेट्स की तुलना में स्पष्ट मानी जाती है। कार्यकारी के अनुसार, CLARITY Act पास होने पर इसकी स्थिति को संघीय स्तर पर और मजबूती मिल सकती है।   Digital Asset Investor ने कहा कि कानून बनने से बड़ी वित्तीय संस्थाओं के लिए XRP को एक अनुपालन योग्य और इस्तेमाल करने योग्य एसेट के रूप में देखना आसान हो सकता है। हालांकि, सिर्फ कानून पास होना पर्याप्त नहीं होगा। इसके बाद नियामकों को नए नियम और औपचारिक दिशानिर्देश तैयार करने होंगे। तभी कानून को व्यवहार में पूरी तरह लागू किया जा सकेगा।  संस्थागत निवेश में आ सकता है बड़ा उछाल  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, बड़ी पारंपरिक वित्तीय कंपनियां काफी समय से क्रिप्टो बाजार पर नजर रख रही हैं। लेकिन स्पष्ट संघीय नियमों की कमी के कारण उन्होंने बड़े स्तर पर पूंजी लगाने से परहेज किया है। GENIUS Act के बाद स्टेबलकॉइन बाजार में बढ़ी संस्थागत भागीदारी को वह एक उदाहरण मानते हैं। इसी तरह CLARITY Act लागू होने पर क्रिप्टो और ब्लॉकचेन सेक्टर में निवेश तेजी से बढ़ सकता है।  उन्होंने संभावित बदलाव को ‘Absolute

Don't Miss