विप्रो ने दक्षिण कोरिया में बढ़ाया दायरा...शुरू किया नया इनोवेशन लैब

विप्रो ने दक्षिण कोरिया में बढ़ाया दायरा…शुरू किया नया इनोवेशन लैब

7 mins read
14 views
March 24, 2026

Wipro South Korea expansion: भारत की प्रमुख आईटी कंपनी में से एक Wipro अब दक्षिण कोरिया में अपना दायरा बढाना शुरू कर दिया। कंपनी इस देश को भविष्य की तकनीकी बढ़त के केंद्र के रूप में देख रही है। Semiconductor, ऑटोमोबाइल और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में तेजी से बढ़ते मौके ने दक्षिण कोरिया को विप्रो की रणनीति में खास जगह दिलाई है। तो आइए जानते हैं इसके बारे मे विस्तार से।

Wipro ने दक्षिण कोरिया में नया इनोवेशन लैब और बड़ा ऑफिस किया शुरू। जानिए कंपनी के इस विस्तार का एशियाई टेक जगत पर क्या असर पड़ सकता है।

सियोल में नई Innovation Lab की शुरुआत

Wipro ने अपनी योजनाओं के तहत सियोल में नया Innovation Lab और बड़ा कार्यालय शुरू किया है। इसके माध्यम से विप्रो स्थानीय ग्राहकों के ज्यादा करीब पहुंचना चाहती है। साथ ही वह दक्षिण कोरिया को अपने वैश्विक डिलीवरी और इनोवेशन नेटवर्क से भी में जोरशोर से जुटी हुई है।

एशियाई टेक बाजार पर नजर

बता दें कि दक्षिण कोरिया पहले ही वैश्विक सेमीकंडक्टर उत्पादन का बड़ा केंद्र बन चुका है। दुनिया भर की टेक कंपनियां एशिया के मजबूत औद्योगिक बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है। ऐसे में Wipro का यह कदम काफी खास माना जा रहा है। Automative इंजीनियरिंग और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग में भी तेजी से काम हो रहा है। यही वजह है कि AI आधारित डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सेवाओं के लिए यहां मांग लगातार बढ़ रही है।

READ MORE- Crunchyroll पर साइबर हमला? आउटसोर्सिंग पार्टनर बना एंट्री गेट

दीर्घकालिक उपस्थिति के लिए प्रयासरत

विप्रो के अधिकारियों का कहना है कि दक्षिण कोरिया उसके लिए रणनीतिक विकास बाजार है। यह बयान बताता है कि कंपनी यहां तात्कालिक लाभ से ज्यादा दीर्घकालिक उपस्थिति बनाना चाहती है। कंपनी ने अपने नए Seoul Innovation Lab को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया है। यहां इंटेलिजेंट प्रोडक्ट इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल्स, सप्लाई-चेन ऑप्टिमाइजेशन जैसे क्षेत्रों पर काम होगा।

READ MORE- ‘डिजिटल युआन’ में जुड़ेंगे 12 नए बैंक, डॉलर को टक्कर देने की तैयारी

विश्वस्तरीय नेटवर्क को मजबूती

नए लैब के साथ अब विप्रो के पास दुनियाभर में कुल नौ इनोवेशन फैसिलिटी हो गई हैं। इनमें से पांच APMEA क्षेत्र में हैं। यह आंकड़ा बताता है कि कंपनी एशिया, पैसिफिक, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका क्षेत्र में अपनी पकड बढ़ा रही है। दक्षिण कोरिया का जुड़ना इस नेटवर्क को और प्रभावी बना सकता है। पिछले साल HARMAN की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सॉल्यूशंस यूनिट के अधिग्रहण के बाद खास हो जाता है। इसमें दक्षिण कोरिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है, इसलिए यह नया विस्तार उसी दिशा का अगला बड़ा कदम माना जा रहा है।

आने वाले समय में यह देखना होगा कि दक्षिण कोरिया विप्रो के लिए कितना महत्वपूर्ण साबित होता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

यूपी बनेगा AI का नया हब, 25,000 करोड़ की ऐतिहासिक डील
Previous Story

यूपी बनेगा AI का नया हब, 25,000 करोड़ की ऐतिहासिक डील

भारत-का-AI-बाज़ार-2032-तक-131-अरब-डॉलर-के-पार-पहुँचने-का-अनुमान
Next Story

CCI Report: भारत का AI मार्केट 2032 तक 131 बिलियन डॉलर पार करेगा

Latest from Automotive

Don't Miss