ChatGPT growth: OpenAI के CEO Sam Altman ने कर्मचारियों और निवेशकों को बताया है कि ChatGPT की ग्रोथ फिर से तेज हो गई है। एक आंतरिक संदेश के मुताबिक प्लेटफॉर्म अब दोबारा 10% से अधिक मासिक वृद्धि दर्ज कर रहा है। कंपनी जल्द ही एक अपडेटेड चैट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है।
ChatGPT के करोड़ों यूजर्स और तेजी से बढ़ते AI बाजार के बीच OpenAI बड़े निवेश और नई तकनीकों पर कर रहा काम… OpenAI 100 अरब डॉलर की फंडिंग के करीब पहुंच रहा है। जानिए पूरी खबर।
प्रतिस्पर्धा और Codex पर फोकस
रिपोर्ट्स के अनुसार ChatGPT का उपयोग हर हफ्ते 80 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे हैं। हालांकि Google और Anthropic जैसे प्रतिद्वंद्वी भी तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं। इसी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए OpenAI ने हाल के महीनों में अपने प्रोडक्ट्स, खासकर कोडिंग टूल Codex, पर विशेष ध्यान दिया है। कंपनी का दावा है कि Codex की ग्रोथ भी तेज रही है और नया GPT-5.3 Codex मॉडल हाल ही में पेश किया गया है।
READ MORE- एक नहीं रे बाबा! डुअल 200MP कैमरे के साथ आ सकता है Xiaomi 18 Pro
विज्ञापन मॉडल की तैयारी
इस बीच OpenAI विज्ञापन मॉडल की भी टेस्टिंग शुरू करने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि विज्ञापन स्पष्ट रूप से लेबल किए जाएंगे और चैटबॉट के जवाबों को प्रभावित नहीं करेंगे। कंपनी का अनुमान है कि लंबे समय में विज्ञापन उसकी कुल कमाई का आधे से कम हिस्सा ही रहेंगे।
READ MORE- YouTube अब FREE यूजर्स के लिए हुआ मुश्किल
100 अरब डॉलर की फंडिंग की चर्चा
वित्तीय मोर्चे पर OpenAI एक बड़े फंडिंग राउंड के करीब है, जिसकी कुल राशि लगभग 100 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है। Microsoft, nvidia, अमेज़न और सॉफ्टबैंक जैसे बड़े निवेशकों की इसमें भागीदारी की चर्चा है। यानी Sam Altman ग्रोथ देखकर काफी गदगद हैं। इसकी का नतीजा है कि आगे भी इसपे निवेश को लेकर काफी तत्पर हैं।
AI सेक्टर में तेज होती दौड़
विशेषज्ञों का मानना है कि AI सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और भारी निवेश आने वाले वर्षों में टेक इंडस्ट्री का स्वरूप बदल सकते हैं। ऐसे में OpenAI, Google और अन्य कंपनियों के बीच तकनीकी होड़ और तेज होने की संभावना है, जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं को मिलने वाली सेवाओं और नए फीचर्स पर भी देखने को मिल सकता है।
कुल मिलाकर, बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच OpenAI नए फीचर्स, निवेश और रणनीति के जरिए AI बाजार में अपनी बढ़त बनाए रखने की कोशिश कर रहा है। लेकिन देखेनेवाली बात होगी कि कंपनी अपनी इस गति को कितने समय तक बरकरार रख पाती है।
