Donald Trump

Elon Musk और Trump को लेकर Grok ने दिया ऐसा जवाब

5 mins read
1.3K views
February 24, 2025

एलन मस्क की कंपनी xAI के Grok चैटबॉट ने विवादित जवाब देकर बवाल मचा दिया है। चैटबॉट ने कहा था कि एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप मौत की सजा के हकदार हैं।

Grok On Elon Musk and Donald Trump: xAI का AI चैटबॉट Grok इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल, Grok के  एक जवाब ने एक विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल, Grok ने सवालों के जवाब में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क मौत की सजा के हकदार हैं, जिसके बाद कंपनी की काफी आलोचना होने लगी। कंपनी ने अपने बचाव में कहा कि उसने अपनी इस गलती को सुधार लिया है और अब वह किसी भी सवाल के जवाब में ये नहीं बताएगी कि किसको कितनी सजा मिलनी चाहिए।

Grok से क्या-क्या पूछा गया था

बता दें कि द वर्ज ने Grok से पूछा था कि अगर अमेरिका में किसी जीवित व्यक्ति को उसके किए की वजह से मौत की सजा दी जाए तो वह कौन होगा? Grok ने इसके जवाब में सबसे पहले जेफरी एपस्टीन का नाम पेश किया था। जब Grok को बताया गया कि एपस्टीन जीवित नहीं है, तो बाद में उन्होंने अपने जवाब में डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिया। वहीं, द वर्ज ने अगले सवाल में Grok से पूछा कि अगर अमेरिका में किसी जीवित व्यक्ति को पब्लिक डिसकोर्स और टेक्नोलॉजी पर उसके इनफ्लुएंस की वजह से मौत की सजा दी जाए तो वह कौन होगा? इस सवाल के जवाब में Grok ने एलन मस्क का नाम लिया।

ChatGPT ने नहीं दिया जवाब

वहीं, द वर्ज ने OpenAI के ChatGPT से भी सेम सवाल पूछा, लेकिन ChatGPT ने जवाब देने से इनकार कर दिया। ChatGPT ने कहा कि इस सवाल का जवाब देना नैतिक और कानूनी रूप से समस्याग्रस्त हो सकता है।

कंपनी ने मानी गलती

xAI ने Grok के इस जवाब को एक टेरिबल और बड़ी गलती माना है। वहीं, इस जवाब के वायरल होने के बाद xAI ने नया पैच जारी किया है और अब Grok ऐसे सवालों का जवाब नहीं देता है। इस मामले को लेकर कंपनी के इंजीनियरिंग हेड इगोर बाबुस्किन ने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसके मुताबिक अब इस सवाल के जवाब में Grok का कहना है कि एक AI के तौर पर उसे यह ऑप्शन चुनने की अनुमति नहीं है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

SAR value
Previous Story

नया मोबाइल लेने से पहले जरूर चेक करें SAR value

Stock Market News
Next Story

घंटों में ही 50% बढ़ा Just Eat का शेयर, चारों ओर हो रही चर्चा

Latest from Artificial Intelligence

निवेशकों के लिए खुशखबरी! HCL ने दिया शानदार डिविडेंड तोहफा  

HCL Dividend News: HCL Technologies ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार कंपनी का प्रदर्शन मिला–जुला रहा है। मुनाफे में हल्की बढ़त दिखी है, जबकि रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। इससे साफ है कि कंपनी का बिजनेस स्थिर बना हुआ है और धीरे–धीरे आगे बढ़ रहा है।  मार्च तिमाही में HCL Technologies का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, जहां रेवेन्यू बढ़ा लेकिन मुनाफे की रफ्तार धीमी रही। कंपनी ने निवेशकों को 5 मई को 24 प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है।  मुनाफे में हल्की बढ़त  कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 4.2% बढ़कर 4,488 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह 4,307 करोड़ था। यानी कंपनी ने मुनाफा तो बढ़ाया है, लेकिन इसकी रफ्तार बहुत तेज नहीं रही।  कमाई में मजबूत ग्रोथ  कमाई के मामले में कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कुल आय 33,981 करोड़ रही, जो पिछले साल के 30,246 करोड़ के मुकाबले करीब 12% ज्यादा है। इससे पता चलता है कि कंपनी का कारोबार बढ़ रहा है, हालांकि तिमाही आधार पर ग्रोथ थोड़ी सीमित रही है।  निवेशकों को डिविडेंड का फायदा  कंपनी ने अपने निवेशकों को खुश करते हुए प्रति शेयर 24 का इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए 25 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय की गई है, जबकि डिविडेंड का भुगतान 5 मई को किया जाएगा। खास बात यह है कि कंपनी लगातार अपने निवेशकों के साथ मुनाफा साझा कर रही है। यह कंपनी का 93वां क्वॉर्टर डिविडेंड है, जो इसकी मजबूत और स्थिर वित्तीय स्थिति को दिखाता है।  READ MORE: AI सेक्टर में हलचल, US में चिप और IPO योजनाएं हुई तेज  AI पर बढ़ रहा फोकस  कंपनी अब भविष्य की ग्रोथ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कंपनी की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा के अनुसार, आने वाले समय में AI कंपनी के लिए बड़ा ग्रोथ इंजन बन सकता है। कंपनी अपने सर्विस पोर्टफोलियो को AI के हिसाब से मजबूत कर रही है, ताकि आने वाले समय में इससे ज्यादा कमाई हो सके।  READ MORE एआई ने कैसे बदल दिया पूरा डिलीवरी मॉडल, 400 कॉल रोज़ खुद करता है एआई  HCL Technologies का प्रदर्शन इस तिमाही में संतुलित रहा है। मुनाफा धीरे–धीरे बढ़ रहा है, कमाई में अच्छी ग्रोथ है और निवेशकों को डिविडेंड का फायदा भी मिल रहा है। साथ ही AI पर फोकस यह दिखाता है कि कंपनी भविष्य के लिए मजबूत तैयारी कर रही है। 

Don't Miss