Nvidia और OpenAI की 100 बिलियन डॉलर की अफवाहें

5 mins read
6 views
Nvidia और OpenAI की 100 बिलियन डॉलर की अफवाहें
February 4, 2026

Nvidia OpenAI Deal: हाल ही में Nvidia और OpenAI फिर सुर्खियों में हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Nvidia OpenAI में 100 बिलियन डॉलर का निवेश कर सकता है और इसे लेकर दोनों कंपनियों के बीच तनाव की अटकलें लगाई गईं, लेकिन अब दोनों कंपनियों ने इस अफवाह को पूरी तरह खारिज किया है।

Nvidia और OpenAI के बीच 100 बिलियन डॉलर निवेश की अफवाहों को दोनों कंपनियों ने खारिज किया। CEO Jensen Huang और Sam Altman ने सहयोग की मजबूती और निवेश की वास्तविक जानकारी साझा की।

Nvidia ने 100 बिलियन डॉलर निवेश की अफवाह को खारिज किया

Nvidia के CEO Jensen Huang ने स्पष्ट किया है कि कंपनी ने कभी भी OpenAI में 100 बिलियन डॉलर निवेश करने के लिए कोई बाइंडिंग डील नहीं की। उन्होंने बताया कि OpenAI ने Nvidia को समय-समय पर इस राशि तक निवेश करने का विकल्प दिया था।

Huang ने कहा कि निवेश कदम दर कदम होगा और Nvidia इस फंडिंग राउंड में शामिल होगा, लेकिन यह 100 बिलियन डॉलर से बहुत कम होगा। उन्होंने OpenAI की तारीफ करते हुए कहा कि यह कंपनी इस युग की सबसे महत्वपूर्ण AI कंपनियों में से एक है।

READ MORE: Apple और Nvidia पर डेटा खतरा, Luxshare हमले से सबक

Sam Altman ने Nvidia का समर्थन किया

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने भी कहा कि OpenAI Nvidia के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है। उन्होंने X पर लिखा कि Nvidia के प्रोडक्ट्स दुनिया के सबसे अच्छे AI चिप्स हैं और OpenAI लंबे समय तक इसका बड़ा ग्राहक रहना चाहता है। ऑल्टमैन ने अफवाहों को खारिज किया और स्पष्ट किया कि दोनों कंपनियों का सहयोग मजबूत है।

Oracle का रुख

Cloud कंपनी Oracle ने भी कहा कि Nvidia के निवेश पर बातचीत OpenAI और Oracle के मल्टी ईयर एग्रीमेंट को प्रभावित नहीं करेगी। इस एग्रीमेंट के तहत OpenAI Oracle से 300 बिलियन डॉलर तक की कंप्यूटिंग पावर खरीद सकता है। Oracle ने OpenAI की क्षमता पर भरोसा जताया कि वह फंड जुटाएगा और अपने लंबी अवधि के कमिटमेंट पूरे करेगा।

READ MORE: चीन ने Nvidia के H200 AI चिप्स की पहली खेप को दिखाई हरी झंडी

भविष्य की योजना और सहयोग

अभी के संकेत यह दिखाते हैं कि अफवाहों के बावजूद Nvidia निवेश करेगा, OpenAI विस्तार करेगा और साझेदार अपने बिजनेस को सामान्य रूप से जारी रखेंगे।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

Anthropic के AI टूल से लीगल बाजार में भूचाल, शेयरों में भारी गिरावट

Latest from Business

Don't Miss