Elon Musk को पछाड़ लैरी एलिसन बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान

Elon Musk को पछाड़ लैरी एलिसन बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान

7 mins read
1.4K views
September 11, 2025

Elon Musk vs Larry Ellison: दुनिया के सबसे अमीर शख्स की लिस्ट में इस हफ्ते बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। लंबे समय से टॉप पर काबिज एलन मस्क की जगह थोड़ी देर के लिए Oracle के सह संस्थापक लैरी एलिसन ने ले ली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, एलिसन की कुल संपत्ति बढ़कर 393 अरब डॉलर हो गई थी जबकि उस वक्त मस्क की संपत्ति 385 अरब डॉलर थी।

Elon Musk की संपत्ति पर इस हफ्ते थोड़ी देर के लिए विराम लगा और Oracle के सह-संस्थापक लैरी एलिसन दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।

क्यों बढ़ी लैरी एलिसन की संपत्ति?

एलिसन की संपत्ति में अचानक यह उछाल Oracle के शेयरों में 40% की तेजी से आया था। कंपनी ने Cloud सेवाओं और AI से जुड़े कई बड़े सौदे किए जिससे इन्वेस्टर्स का भरोसा और उत्साह बढ़ गया। हालांकि, शेयर बाजार की चाल हमेशा बदलती रहती है। ट्रेडिंग खत्म होते-होते Oracle के शेयरों में गिरावट आई और मस्क ने फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया।

READ MORE: Google ने लॉन्च किया ‘Gemini for Government’, सरकारी एजेंसियों के लिए सस्ता समाधान

कौन हैं लैरी एलिसन?

लैरी एलिसन 81 साल के हैं और तकनीकी दुनिया में दशकों से एक्टिव हैं। उन्होंने 1977 में Oracle की नींव रखी थी और 1990 के दशक में वह सिलिकॉन वैली के सबसे चर्चित चेहरों में शामिल हो गए। डेटाबेस सॉफ्टवेयर की दुनिया में साम्राज्य खड़ा करने के अलावा वह अपनी शानदार लाइफस्टाइल, प्राइवेट आइलैंड और यॉट्स के लिए भी फेमस हैं।

2014 तक वह Oracle के CEO रहे और वर्तमान में चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में Oracle ने अनुमान लगाया कि उसकी Cloud रेवेन्यू इस साल 77% बढ़कर 18 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जोर

Oracle की CEO साफरा कैट्ज ने जानकारी दी कि कंपनी ने पिछले तिमाही में चार मल्टीबिलियन डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट्स साइन किए हैं और आगे भी कई बड़े सौदों की उम्मीद है। खास बात यह है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियां Oracle के डेटा सेंटर्स का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करना चाहती हैं। यही वजह है कि इन्वेस्टरों का रुझान कंपनी की ओर तेजी से बढ़ा है।

राजनीति और मीडिया में भी कदम

लैरी एलिसन राजनीति और कारोबार दोनों में चर्चित रहते हैं। वह ट्रंप के करीबी माने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन और SoftBank के मासायोशी सोन के साथ मिलकर Stargate प्रोजेक्ट लॉन्च किया जिसका उद्देश्य अमेरिका की AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना है। साथ ही, मीडिया जगत में भी एलिसन का प्रभाव बढ़ रहा है। उन्होंने अपने बेटे डेविड एलिसन की कंपनी Skydance Media को सहारा देकर 8 अरब डॉलर में Paramount का अधिग्रहण करवाया।

READ MORE: Perplexity का मास्टर प्लान, अब पब्लिशर्स कमाएंगे AI से

एलन मस्क की चुनौतियां

एलन मस्क की संपत्ति मुख्य रूप से Tesla पर निर्भर है। इस साल कंपनी को झटकों का सामना करना पड़ा है। ट्रंप प्रशासन द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन नीतियों में बदलाव और मस्क के विवादित राजनीतिक बयानों ने इन्वेस्टरों का भरोसा कमजोर किया है। हालांकि, मस्क अभी भी आश्वस्त हैं कि लंबे समय में उनके लक्ष्यों के पूरे होने पर वह 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा का पैकेज हासिल कर सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Nothing OS 4.0 जल्द ही लॉन्च होगा: Android 16 आधारित नया अपडेट
Previous Story

Nothing OS 4.0 जल्द ही लॉन्च होगा: Android 16 आधारित नया अपडेट

VIDEO: OpenAI के सुचित्र बलाजी की मौत पर विवाद, एलन मस्क ने बताया हत्या
Next Story

VIDEO: OpenAI के सुचित्र बलाजी की मौत पर विवाद, एलन मस्क ने बताया हत्या

Latest from Business

Dunzo के पूर्व CEO कबीर बिस्वास का नया AI स्टार्टअप

Dunzo फाउंडर को मिला निवेशकों का साथ, AI स्टार्टअप के लिए 102 करोड़ जुटाई फंडिंग

Kabeer Biswas startup: शहरी जीवन की मुश्किलों को आसान बनाने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लिया जा रहा है। नए स्टार्टअप का

Don't Miss