Gold Price India

Gold Rate Today: सोना खरीदने से पहले देखें अपने शहर का रेट

3 mins read
25 views
April 8, 2026

Gold Price India: आज देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में हल्का फर्क देखने को मिल रहा है, लेकिन कुल मिलाकर रेट ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। अगर आप सोना खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो ये जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है।

मुंबई, चेन्नई, जयपुर समेत बड़े शहरों में 24K, 22K और 18K गोल्ड की कीमत क्या है, खरीदने से पहले देखें पूरी लिस्ट।

मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद, कोलकाता और पुणे में क्या है रेट?

मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद, कोलकाता और पुणे में सोने के दाम लगभग एक जैसे हैं। यहां 24 कैरेट सोना 1,49,840 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,37,350 और 18 कैरेट सोना 1,12,380 प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

READ MORE: Gold Price Today: जानें आपके शहर में कितना है सोने का दाम

चेन्नई में क्या है रेट?

चेन्नई में सोने के भाव थोड़े ज्यादा हैं। यहां 24 कैरेट सोना 1,51,200 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट 1,38,600 और 18 कैरेट 1,13,400 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। यह अंतर आमतौर पर स्थानीय मांग और टैक्स के कारण होता है।

READ MORE: Gold Price Today: आज सोना उछला, यहां देखें सभी शहरों के भाव

अहमदाबाद में जानें सोने का रेट

अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,49,890, 22 कैरेट 1,37,400 और 18 कैरेट 1,12,430 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं, जयपुर और लखनऊ में कीमतें थोड़ी और बढ़ी हुई हैं। यहां 24 कैरेट सोना 1,49,990, 22 कैरेट 1,37,490 और 18 कैरेट 1,12,490 प्रति 10 ग्राम है।

कुल मिलाकर देशभर में सोने के दाम स्थिर लेकिन ऊंचे बने हुए हैं। अगर आप खरीदारी का प्लान बना रहे हैं, तो जल्दबाजी न करें और अपने शहर के रेट देखकर ही सही समय पर फैसला लें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Smartwatch Plastic Detection
Previous Story

क्या आपकी बॉडी में प्लास्टिक है? यह स्मार्टवॉच बताएगा सच

Titan Company के शेयरों में 8 अप्रैल को उछाल देखने को मिला।
Next Story

अचानक क्यों भागा Titan शेयर? Q4 अपडेट ने बढ़ाई धड़कनें

Latest from Business

Don't Miss