open AI

ChatGPT की मदद से अब बचेगा आपका कीमती समय

6 mins read
1.6K views
April 8, 2025

ऑनलाइन डेटिंग का चलन तेजी से बढ़ा है, लेकिन अगर आपकी निजी तस्वीरें और मैसेज लीक हो जाएं तो क्या होगा? जी हां, एक रिपोर्ट में ऐसा ही भयावह खुलासा हुआ है।

ChatGPT : आजकल ChatGPT का नाम हर तरफ सुनाई देता है। सिर्फ बातें करने या आर्ट बनाने के लिए नहीं, बल्कि यह आपके रोजमर्रा के कई कामों को भी आसान बना सकता है। चाहे आप स्टूडेंट हों या ऑफिस में काम करने वाले प्रोफेशनल ChatGPT आपकी काफी मदद कर सकता है।

स्टूडेंट्स के लिए कैसे फायदेमंद है ChatGPT?

अगर आप स्टूडेंट्स हैं, तो पढ़ाई को आसान बनाने में ChatGPT आपका स्मार्ट साथी बन सकता है। इतिहास हो, विज्ञान या गणित ChatGPT से आप किसी भी विषय की बेसिक और एडवांस जानकारी पा सकते हैं। इसके अलावा कम या ज्यादा शब्दों में, अपनी जरूरत के हिसाब से ChatGPT से आर्टिकल, पैराग्राफ या नोट्स तैयार करवा सकते हैं।

ऑफिस के काम में भी मददगार है ChatGPT

ChatGPT सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि ऑफिस वर्क में भी बहुत काम आ सकता है। अगर आप किसी कंपनी में काम कर रहे हैं या फ्रीलांसर हैं, तो ये टूल आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ा सकता है और काम को काफी हद तक आसान बना सकता है।

ये 6 टूल आएंगे काम

  • टेक्स्ट जनरेशन: अगर आप किसी भी टॉपिक पर कंटेंट लिखना चाहते हैं, जैसे ब्लॉग, आर्टिकल, निबंध या ईमेल, तो ChatGPT आपके लिए तुरंत अच्छा कंटेंट तैयार कर सकता है। इसके लिए आपको बस टॉपिक बताना होगा और लिखने का कमांड देना होगा।
  • कोडिंग असिस्टेंस: अगर आप प्रोग्रामिंग कर रहे हैं या किसी कोड को लेकर कोई समस्या आ रही है, तो ChatGPT आपको कोड लिखने और उसे बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। आप इसका इस्तेमाल पायथन, जावास्क्रिप्ट या HTML जैसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में कोड लिखने के लिए कर सकते हैं।
  • डेटा एनालिसिस: ChatGPT से डेटा एनालिसिस भी किया जा सकता है। जैसे एक्सेल फाइल से डेटा निकालना, कैलकुलेट करना या किसी डेटा पर रिसर्च करना।
  • इमेज जनरेशन: ChatGPT का इमेज जनरेशन टूल काफी वायरल हो रहा है। इसके घिबली स्टाइल आर्ट टूल ने इसे पूरी दुनिया में पॉपुलर बना दिया है। आप प्रॉम्प्ट देकर किसी भी तरह की फोटो जनरेट कर सकते हैं।
  • प्रोफेशनल टेम्प्लेट: आप ChatGPT से प्रोफेशनल ईमेल, लेटर और प्रेजेंटेशन टेम्प्लेट भी तैयार करवा सकते हैं। यह ऑफिस के काम को जल्दी और सही तरीके से पूरा करने में मदद करता है।
  • भाषा अनुवाद: आप इस टूल की मदद से किसी भी भाषा का अपनी भाषा में अनुवाद कर सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

iPhone
Previous Story

iPhone यूजर्स की प्राइवेट फोटोज और मैसेज हुए लीक

AI Communication
Next Story

2030 तक आ सकती हैं ये 5 टेक्नोलॉजी, बदल देंगी हमारी दुनिया

Latest from Artificial Intelligence

Anthropic, OpenAI execs meet Hindu and Sikh religious leaders as they try to make ethical AI

AI के ‘दिमाग’ में डाले जाएंगे नैतिक मूल्य, धर्मगुरुओं से शुरू हुई चर्चा

Ethical ai discussion: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। अपनी क्षमता के बदौलत हर क्षेत्र में अपना प्रभाव बना चुकी

Don't Miss