Studio Ghibli

Free यूजर्स के लिए नया अपडेट, ChatGPT की इमेज पर लगेगा वॉटरमार्क

3 mins read
1.3K views
April 7, 2025

अगर आप ChatGPT के फ्री वर्जन में इमेज बना रहे हैं और वॉटरमार्क को लेकर परेशान हैं, तो चिंता की जरूरत नहीं है।

ChatGPT Image : अगर आप ChatGPT 4o की मदद से Studio Ghibli जैसी खूबसूरत इमेज बना रहे हैं, तो अब थोड़ा सावधान हो जाएं। जल्द ही इन AI जनरेटेड इमेजेज पर वॉटरमार्क लग सकता है। यानी आप फोटो तो बना पाएंगे, लेकिन जब उसे डाउनलोड करेंगे तो उस पर वॉटरमार्क जरूर होगा।

AI रिसर्चर @btibor91 ने X पर यह जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि ChatGPT के एंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्जन 1.2025.091 2509108 में एक लाइन मिली है ‘image-gen-watermark-for-free’। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि यह वॉटरमार्क फीचर सिर्फ फ्री यूजर्स के लिए लागू किया जा सकता है।

‘Plus’ यूजर्स के लिए राहत की खबर!

अगर आप ChatGPT के फ्री वर्जन में इमेज बना रहे हैं और वॉटरमार्क को लेकर परेशान हैं, तो चिंता की जरूरत नहीं है। OpenAI के Plus सब्सक्राइबर्स को इस लिमिटेशन से छूट मिल सकती है। यानी अगर आप Plus प्लान का इस्तेमाल करते हैं, तो बिना किसी वॉटरमार्क के हाई-क्वालिटी इमेज डाउनलोड कर पाएंगे। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, तो भविष्य में बदलाव संभव है।

GPT-5 से पहले आएंगे दो नए मॉडल

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने GPT-5 को लेकर एक बड़ी अपडेट दी है। उन्होंने बताया कि GPT-5 से पहले कंपनी दो और नए मॉडल लॉन्च करेगी—o3 और o4-mini। ये मॉडल अगले कुछ ही हफ्तों में आने वाले हैं। ऑल्टमैन ने कहा कि कुछ कारणों से रोडमैप में बदलाव हुआ, लेकिन इसका फायदा ये है कि अब GPT-5 पहले से ज्यादा दमदार और स्मार्ट होगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

BSNL news
Previous Story

BSNL के करोड़ों यूजर्स को मिलेगा 425 दिन का Free कॉलिंग और डेटा

WhatsApp alert
Next Story

Alert! WhatsApp पर फोटो क्लिक करते ही फोन हो जाएगा हैक

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss