games

गेम खेलकर भी कमा सकते हैं लाखों, जानें कैसे

4 mins read
1.4K views
January 27, 2025

गेमिंग एक अच्छा करियर ऑप्शन हो सकता है। फ्रीलांसिंग प्लेटफॉर्म और गेम डेवलपमेंट कंपनियां गेम टेस्टर को हायर करती हैं।

Career in Game: दुनिया भर में गेमिंग इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है। गेम डेवलपर्स को अपने गेम की क्वालिटी और परफॉरमेंस को बेहतर बनाने के लिए गेम टेस्टर की जरूरत होती है। गेमिंग टेस्टिंग से न सिर्फ गेम खेलने का मौका मिलता है, बल्कि यह एक अच्छा करियर ऑप्शन भी बन सकता है।

गेमिंग इंडस्ट्री को चुने करियर

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पैसे कमाने के कई तरीके हैं। अब AI की मदद से पैसे कमाना और भी आसान हो गया है। AI टूल्स की मदद से आप न सिर्फ हिंदी में कंटेंट तैयार कर सकते हैं बल्कि साउंड को भी कन्वर्ट कर सकते हैं। आप गेमिंग इंडस्ट्री को अपने करियर ऑप्शन के तौर पर भी चुन सकते हैं। कई लोग सिर्फ गेम खेलकर लाखों रुपए कमा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

गेमिंग फिल्ड में बना सकते हैं करियर

अभी गेम खेलने से न केवल तनाव दूर होता है, बल्कि पैसे कमाने में भी मदद मिलती है। कुछ लोग तो इस करियर ऑप्शन को भी अपना रहे हैं। अगर आपको गेमिंग का शौक है तो आप इस इंडस्ट्री में अपना करियर बना सकते हैं।

ऐसे कमा सकते हैं पैसे

इस इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए आप किसी कंपनी से जुड़कर इंटर्नशिप भी कर सकते हैं। गेमिंग इंडस्ट्री में आप गेम डिजाइनिंग, प्रोग्रामिंग और ग्राफिक्स डिजाइनिंग करके पैसा कमा सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप किसी भी गेम के एक के बाद एक लेवल पार करने में माहिर हैं, तो आप YouTube पर गेम स्ट्रीम करके भी पैसे कमा सकते हैं। यूट्यूबर्स गेम स्ट्रीम करके खूब पैसे कमा रहे हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

DeepSeek
Previous Story

क्या है DeepSeek? ChatGPT को भी छोड़ा पीछे

Apple
Next Story

Apple स्मार्टवॉच पहनने वाले सावधान! हो रहा है कैंसर

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss